Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Colombo terminal with Adani funding Sri Lanka largest FDI contributor for first 9 months of 2025
गौतम अडानी का मास्टरस्ट्रोक! इस कंपनी ने किया FDI में बड़ा योगदान, जानिए डिटेल

गौतम अडानी का मास्टरस्ट्रोक! इस कंपनी ने किया FDI में बड़ा योगदान, जानिए डिटेल

संक्षेप: सीडब्ल्यूआईटी, अडानी इंटरनेशनल पोर्ट होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड (भारत) और जॉन कील्स होल्डिंग्स पीएलसी द्वारा श्रीलंका पोर्ट्स अथॉरिटी के साथ साझेदारी में किया गया निवेश है।

Tue, 21 Oct 2025 06:02 PMVarsha Pathak भाषा
share Share
Follow Us on

Adani group news: कोलंबो वेस्ट इंटरनेशनल टर्मिनल (सीडब्ल्यूआईटी) ने इस वर्ष पहले नौ महीनों में श्रीलंका के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रवाह में सबसे अधिक योगदान किया। इसने अत्याधुनिक बंदरगाह बुनियादी ढांचे में 22.9 करोड़ अमेरिकी डॉलर का निवेश किया है। निवेश बोर्ड ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सीडब्ल्यूआईटी, अडानी इंटरनेशनल पोर्ट होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड (भारत) और जॉन कील्स होल्डिंग्स पीएलसी द्वारा श्रीलंका पोर्ट्स अथॉरिटी के साथ साझेदारी में किया गया निवेश है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

क्या है डिटेल

निवेश बोर्ड (बीओआई) ने घोषणा की, ‘‘ बीओआई-अनुमोदित उद्यमों में निवेश के लिए विदेशी वाणिज्यिक ऋण सहित प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) प्रवाह जनवरी से सितंबर 2025 की अवधि के दौरान 82.7 करोड़ डॉलर तक पहुंच गया जो 2024 की इसी अवधि में 138 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाता है।’’ इसमें कहा गया कि सीडब्ल्यूआईटी ने ‘‘ रणनीतिक विकास समझौते के तहत अत्याधुनिक बंदरगाह अवसंरचना’’ में 22.9 करोड़ अमेरिकी डॉलर का निवेश किया है।

बीओआई ने कहा कि इससे बंदरगाह की क्षमता 32 लाख बीस-फुट समतुल्य इकाइयों (टीईयू) तक बढ़ जाएगी, जिससे दक्षिण एशिया में एक प्रमुख ‘ट्रांसशिपमेंट’ केंद्र के रूप में कोलंबो की भूमिका और मजबूत होगी। बीओआई ने ब्यौरा देते हुए कहा कि निवेश प्रवाह चार स्रोतों से आया। इसमें इक्विटी पूंजी से 13.3 करोड़ डॉलर, पुनर्निवेशित प्रतिधारित आय से 13.2 करोड़ डॉलर, निवेश के लिए अंतर-कंपनी विदेशी उधार से 23.1 करोड़ डॉलर, निवेश के लिए दीर्घकालिक विदेशी वाणिज्यिक ऋण से 33.1 करोड़ अमेरिकी डॉलर रहा। बोर्ड के प्रमुख अर्जुन हेराथ ने कहा, ‘‘ 2025 के पहले नौ महीनों में विदेशी पूंजी प्रवाह में 82.7 करोड़ अमेरिकी डॉलर की वृद्धि श्रीलंका के कारोबारी माहौल में निवेशकों के नए विश्वास को दर्शाती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ नई और मौजूदा दोनों परियोजनाओं ने इस प्रभावशाली प्रदर्शन में योगदान दिया है जो सरकार और बीओआई द्वारा कार्यान्वित सुधारों एवं व्यापार करने में सुगमता की पहल के प्रभाव को रेखांकित करता है।’’

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak
वर्षा पाठक बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर करीब 2 साल से हिन्दुस्तान डिजिटल से जुड़ी हुई हैं। मूल रूप से मधुबनी (बिहार) की रहने वाली वर्षा लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें बिजनेस सेक्शन के अलग-अलग जॉनर की खबरों की समझ है। इसमें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी आदि शामिल हैं। करीब 7 साल से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय वर्षा ने यहां से पहले दैनिक भास्कर और नेटवर्क 18 में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। उन्हें रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। करियर की छोटी अवधि में ही वर्षा के काम की ना सिर्फ सराहना हुई है बल्कि सम्मानित भी किया गया है। वर्षा ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में डिप्लोमा की डिग्री ली। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।