₹24 का डिविडेंड देगी कोलगेट बनाने वाली कंपनी, आपने खरीद रखा है शेयर?
मुख्य बातें
- टूथपेस्ट समेत रोजमर्रा के सामान बनाने वाली कंपनी कोलगेट-पामोलिव इंडिया लिमिटेड के निदेशक मंडल ने एक रुपये के फेस वैल्यू के प्रत्येक शेयर पर 24 रुपये का दूसरा अंतरिम डिविडेंड देने की घोषणा की है

Colgate palmolive india result: टूथपेस्ट समेत रोजमर्रा के सामान बनाने वाली कंपनी कोलगेट-पामोलिव इंडिया लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इसके साथ ही कंपनी ने अपने निवेशकों को डिविडेंड का भी तोहफा दिया है। आइए डिटेल जान लेते हैं।
कैसे रहे तिमाही नतीजे?
इस तिमाही में कंपनी का मुनाफा मामूली घटकर 353.32 करोड़ रुपये रहा। इससे पिछले साल 2024-25 की जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का मुनाफा 355 करोड़ रुपये था। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 की मार्च तिमाही में इसकी बिक्री नौ प्रतिशत बढ़कर 1,582.77 करोड़ रुपये हो गई। पिछले साल इसी तिमाही में यह 1,452.02 करोड़ रुपये थी। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कंपनी का मुनाफा 7.7 प्रतिशत घटकर 1,325.31 करोड़ रुपये रहा। कुल आय मामूली घटकर 6,124.16 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 6,170.91 करोड़ रुपये थी।
डिविडेंड का ऐलान
कंपनी के निदेशक मंडल ने एक रुपये के फेस वैल्यू के प्रत्येक शेयर पर 24 रुपये का दूसरा अंतरिम डिविडेंड देने की घोषणा की है। इसके साथ पूरे 2025-26 के लिए कुल डिविडेंड 48 रुपये प्रति शेयर बैठता है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा- शेयरधारकों को 653 करोड़ रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा और इसका भुगतान 17 जून, 2026 से उन शेयरधारकों को किया जाएगा, जिनके नाम 1 जून 2026 तक कंपनी के सदस्यों के रजिस्टर में दर्ज हैं। मतलब ये कि एक जून 2026 रिकॉर्ड डेट होगा।
शेयर का परफॉर्मेंस
कोलगेट-पामोलिव इंडिया लिमिटेड के शेयर परफॉर्मेंस की बात करें तो 2,164.40 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले शुक्रवार को इंट्रा-डे में 2,190.50 रुपये तक पहुंच गया। शेयर की क्लोजिंग मामूली गिरावट के साथ 2157.50 रुपये पर हो गई।
मई 2025 में शेयर 2,619.90 रुपये तक गया था। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई भी है। मार्च 2026 में शेयर 1,781.60 रुपये के निचले स्तर पर आ गया। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो है।
क्या कहा कंपनी सीईओ ने?
कोलगेट-पामोलिव इंडिया लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO प्रभा नरसिम्हन ने कहा-यह तेजी हमारे कोर और प्रीमियम पोर्टफोलियो में हर तरफ दिखी और प्राइसिंग और वॉल्यूम के बीच संतुलित रही। सबसे अहम बात यह है कि रणनीतिक प्रीमियम बिजनेस में हमारे तेज निवेश के शानदार नतीजे मिल रहे हैं, जिससे कंपनी की कुल ग्रोथ से 3 गुना अधिक ग्रोथ हो रही है। कंपनी ने कहा कि GST में बदलाव की वजह से इनवर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर से जुड़े चार्ज और बेस ईयर में टैक्स रिफंड पर अधिक ब्याज की वजह से तिमाही नतीजे पर असर पड़ा।
लेखक के बारे में
Deepak Kumarहिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।
और पढ़ें

