Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Coal India will aspire to meet 875 MT coal production share target price is cross 400 rs
कोल इंडिया के नए सीएमडी ने बताया प्लान, शेयर के ₹440 तक जाने का है अनुमान

कोल इंडिया के नए सीएमडी ने बताया प्लान, शेयर के ₹440 तक जाने का है अनुमान

संक्षेप: सीएमडी ने कहा कि मानसून की बारिश के कारण कोल इंडिया सितंबर और अक्टूबर में अपने उत्पादन लक्ष्य को प्राप्त करने से चूक गई। उन्होंने कहा कि कोयले की मांग बहुत सुस्त रही है और बिजली क्षेत्र की मांग में भी कमी आई है।

Sun, 9 Nov 2025 03:40 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Coal India share target price: बीते एक साल से कोल इंडिया के शेयर दबाव में नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस शेयर को लेकर घरेलू ब्रोकरेज मोतीलाल ओसवाल बुलिश है। बीते दिनों ब्रोकरेज ने शेयर के लिए जो टारगेट प्राइस दिया था वही इसके 52 हफ्ते का हाई भी है। बता दें कि पिछले साल नवंबर महीने में ही शेयर 440 रुपये के स्तर तक गया था। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है। वहीं, ब्रोकरेज मोतीलाल ओसवाल का अनुमान है कि शेयर एक बार फिर से ₹440 के स्तर पर जाएगा। इसके साथ ही ब्रोकरेज ने अपनी 'खरीदें' रेटिंग बरकरार रखी। अब कोल इंडिया के मैनेजमेंट में एक बड़ा बदलाव हुआ है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दरअसल, कोयला मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव सनोज कुमार झा ने एक नवंबर को कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) का कार्यभार संभाला है। अब सनोज कुमार झा ने कंपनी के प्लान को लेकर भी जिक्र किया है।

कंपनी का प्लान

कोल इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक सनोज कुमार झा ने बताया कि कंपनी चालू वित्त वर्ष में 87.5 करोड़ टन उत्पादन लक्ष्य को हासिल करने या उसके करीब पहुंचने की आकांक्षा रखती है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब कोल इंडिया पिछले दो महीनों में अपने उत्पादन लक्ष्य से चूक गई है। झा ने कहा, ‘‘आज मैं यह नहीं कह सकता कि हम (उत्पादन लक्ष्य) पूरा नहीं करेंगे। मैं यह भी नहीं कह सकता कि हम पूरा करेंगे। लेकिन हम प्रयास करेंगे कि लक्ष्य तक या उसके करीब पहुंच सकें।’’

उत्पादन लक्ष्य से चूक गई कंपनी

सीएमडी ने कहा कि मानसून की बारिश के कारण कोल इंडिया सितंबर और अक्टूबर में अपने उत्पादन लक्ष्य को प्राप्त करने से चूक गई। उन्होंने कहा कि कोयले की मांग बहुत सुस्त रही है और बिजली क्षेत्र की मांग में भी कमी आई है। झा ने उद्योग की कोयला जरूरतों को पूरा करने का आश्वासन देते हुए कहा, ‘‘साल के अंत तक हमारे पास पिछली बार की तुलना में ज्यादा भंडार होगा।’’ अक्टूबर में कोल इंडिया का उत्पादन 9.8 प्रतिशत घटकर 5.64 करोड़ टन रह गया, जबकि सितंबर में कंपनी का उत्पादन घटकर 4.89 करोड़ टन रहा था।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।