Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Coal India shares Bought before 1 January know some big news for you
1 जनवरी से पहले अगर आपने खरीद रखा है यह शेयर, तो आपके लिए जरूरी खबर

1 जनवरी से पहले अगर आपने खरीद रखा है यह शेयर, तो आपके लिए जरूरी खबर

संक्षेप:

यह कदम सरकार की उस योजना का हिस्सा है, जिसके तहत वित्त वर्ष 2030 तक कोल इंडिया की सभी यूनिट्स को लिस्ट किया जाना है। इसी बीच, कोल इंडिया के शेयरों में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली है।

Jan 04, 2026 07:26 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Coal India Share: कोल इंडिया लिमिटेड की सब्सिडियरी कंपनी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (Bharat Coking Coal Ltd.) अब शेयर बाजार में एंट्री करने जा रही है। कंपनी का IPO पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा, जिसमें मौजूदा शेयरधारक कोल इंडिया लिमिटेड अपनी हिस्सेदारी बेचेगी। यह IPO शुक्रवार, 9 जनवरी 2026 को खुलेगा और मंगलवार, 13 जनवरी 2026 को बंद होगा। इस इश्यू के तहत कोल इंडिया कुल 46.57 करोड़ शेयर बाजार में उतारेगी। हालांकि, अभी तक IPO का प्राइस बैंड घोषित नहीं किया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या है डिटेल

इस IPO में रिटेल निवेशकों के लिए 35% शेयर आरक्षित रखे गए हैं, जिससे छोटे निवेशकों को अच्छी भागीदारी का मौका मिलेगा। इसके अलावा, इसमें एक खास शेयरहोल्डर कोटा भी शामिल है। इस कोटे के तहत इश्यू का 10% हिस्सा कोल इंडिया के मौजूदा शेयरधारकों के लिए रिजर्व किया गया है। यानी जिन निवेशकों के पास पहले से कोल इंडिया के शेयर हैं, उन्हें इस IPO में अलग से आवेदन करने का अवसर मिलेगा।

किनको मिलेगा फायदा

शेयरहोल्डर कोटे के तहत आवेदन करने के लिए जरूरी है कि निवेशक ने 1 जनवरी 2026 या उससे पहले कोल इंडिया के शेयर खरीदे हों, ऐसे निवेशक भारत कोकिंग कोल के IPO में शेयरहोल्डर कैटेगरी के तहत अप्लाई कर सकेंगे। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, शेयरहोल्डर कोटा आमतौर पर निवेशकों के बीच काफी लोकप्रिय रहता है, क्योंकि इसमें अलॉटमेंट की संभावना अपेक्षाकृत बेहतर मानी जाती है।

बता दें कि भारत कोकिंग कोल, कोल इंडिया की उन पहली सब्सिडियरी कंपनियों में से एक है, जिन्हें सरकार बाजार में लिस्ट कराने जा रही है। यह कदम सरकार की उस योजना का हिस्सा है, जिसके तहत वित्त वर्ष 2030 तक कोल इंडिया की सभी यूनिट्स को लिस्ट किया जाना है। इसी बीच, कोल इंडिया के शेयरों में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। शुक्रवार, 2 जनवरी को कोल इंडिया का शेयर 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया और कारोबार के अंत में 7.15% की बढ़त के साथ ₹429.10 पर बंद हुआ। यह तेजी तब आई जब कंपनी ने घोषणा की कि नेपाल, भूटान और बांग्लादेश के खरीदार अब सीधे कोल इंडिया की ई-नीलामी प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेंगे।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak
वर्षा पाठक बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर करीब 2 साल से हिन्दुस्तान डिजिटल से जुड़ी हुई हैं। मूल रूप से मधुबनी (बिहार) की रहने वाली वर्षा लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें बिजनेस सेक्शन के अलग-अलग जॉनर की खबरों की समझ है। इसमें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी आदि शामिल हैं। करीब 7 साल से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय वर्षा ने यहां से पहले दैनिक भास्कर और नेटवर्क 18 में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। उन्हें रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। करियर की छोटी अवधि में ही वर्षा के काम की ना सिर्फ सराहना हुई है बल्कि सम्मानित भी किया गया है। वर्षा ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में डिप्लोमा की डिग्री ली। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,