9 महीने में पहली बार सीएनजी के ₹1-3 बढ़े दाम फिर भी शेयर धड़ाम
- CNG price hiked: इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने सीएनजी के दाम ₹1-3 प्रति किलोग्राम बढ़ा दी हैं। दिल्ली में CNG ₹1/kg महंगी हुई,, जबकि अन्य शहरों (जैसे नोएडा, गाजियाबाद) में ₹3/kg की बढ़ोतरी हुई है।

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने सीएनजी के दाम ₹1-3 प्रति किलोग्राम बढ़ा दी हैं। दिल्ली में CNG ₹1/kg महंगी हुई, जबकि अन्य शहरों (जैसे नोएडा, गाजियाबाद) में ₹3/kg की बढ़ोतरी हुई है।यह जून 2024 के बाद दिल्ली में सीएनजी की पहली कीमत वृद्धि है। आईजीएल की कुल सीएनजी बिक्री में दिल्ली की हिस्सेदारी 70% है, जबकि बाकी 30% बिक्री अन्य शहरों से आती है।
शेयर पर असर?
शेयर मार्केट में सुनामी की वजह से 4.31 पर्सेंट टूटकर आईजीएल 189 रुपये पर आ गया है। जेफरीज (ब्रोकरेज फर्म) के अनुसार, ₹2/kg की बढ़ोतरी से IGL का मार्जिन स्थिर रह सकता है। IGL और MGL (मुंबई गैस) के शेयर पिछले शीर्ष स्तर से अभी भी 30-33% नीचे हैं।
आईजीएल की नई प्राइस
दिल्ली: ₹76.09/kg
नोएडा/गाजियाबाद: ₹84.70/kg
मुजफ्फरनगर रु. 86.08/- प्रति किग्रा
मेरठ रु. 86.08/- प्रति किग्रा
शामली रु. 86.08/- प्रति किग्रा
गुरूग्राम रु. 83.12/- प्रति किग्रा
रेवाडी रु. 83.70/- प्रति किग्रा
करनाल रु. 84.43/- प्रति किग्रा
कैथल रु. 84.43/- प्रति किग्रा
कानपुर रु. 88.92/- प्रति किग्रा
हमीरपुर रु. 88.92/- प्रति किग्रा
फ़तेहपुर रु. 88.92/- प्रति किग्रा
अजमेर रु. 86.94/- प्रति किग्रा
पाली रु. 86.94/- प्रति किग्रा
राजसमंद रु. 86.94/- प्रति किग्रा
महोबा रु. 84.92/- प्रति किग्रा
बांदा रु. 84.92/- प्रति किग्रा
चित्रकोट रु. 84.92/- प्रति किग्रा
हापुड रु. 86.70/- प्रति किग्रा
गौतमबुद्ध रु. 84.70/- प्रति किग्रा
क्यों बढ़ी कीमत?
नवंबर 2024 में IGL ने दिल्ली को छोड़कर अन्य शहरों में CNG महंगी की थी। हाल ही में सरकार ने गैस की कीमत 4% बढ़ाई है। अप्रैल-सितंबर 2025 के लिए APM गैस की कीमत 6.75 डॉलर प्रति mmBtu तय की गई है (पहले 6.5 डॉलर थी)। यह अप्रैल 2023 के बाद APM गैस की पहली कीमत वृद्धि है, जो किरीत पारिख समिति की सिफारिशों के अनुरूप है।
(डिस्क्लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)