
इस कंपनी को SBI से मिला ₹1000 करोड़ का काम, 7% तक उछल गया शेयर
CMS इन्फो सिस्टम्स लिमिटेड ने बताया कि उसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से ₹1000 करोड़ का इंटीग्रेटेड कैश सॉल्यूशंस कॉन्ट्रैक्ट मिला है। CMS ने कहा कि 10 साल का यह कॉन्ट्रैक्ट देश भर में बैंक के करीब 5,000 ATM को कवर करेगा और जनवरी 2026 में शुरू होगा।
CMS Info Systems share price: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई ने CMS इन्फो सिस्टम्स लिमिटेड को एक बड़ा ऑर्डर दिया है। इस खबर के बाद CMS इन्फो सिस्टम्स लिमिटेड के शेयर पर निवेशक टूट पड़े। ऐसे में सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को यह शेयर करीब 7% बढ़ गया। ट्रेडिंग क दौरान शेयर की कीमत 364.70 रुपये तक पहुंच गई। पिछले साल जुलाई महीने में शेयर 540.45 रुपये तक गया था, जो 52 हफ्ते का हाई भी है। वहीं, शेयर के 52 हफ्ते का लो 337 रुपये है। इस लिहाज से कंपनी का शेयर अब रिकवरी मोड में आ गया है।
एसबीआई के ऑर्डर की डिटेल
CMS इन्फो सिस्टम्स लिमिटेड ने बताया कि उसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से ₹1000 करोड़ का इंटीग्रेटेड कैश सॉल्यूशंस कॉन्ट्रैक्ट मिला है। CMS ने कहा कि 10 साल का यह कॉन्ट्रैक्ट देश भर में बैंक के करीब 5,000 ATM को कवर करेगा और जनवरी 2026 में शुरू होगा। इस प्रोजेक्ट में मैनेज्ड सर्विसेज शामिल हैं, जिनका मकसद कैश एफिशिएंसी को बेहतर बनाना और SBI कस्टमर्स के लिए ATM अपटाइम को बढ़ाना है। कंपनी ने कहा कि यह किसी PSU बैंक द्वारा दिया गया इस पैमाने का पहला बड़ा, डायरेक्ट कैश आउटसोर्सिंग कॉन्ट्रैक्ट है, जो बैंक आउटसोर्सिंग में इंटीग्रेटेड सॉल्यूशंस के लिए बढ़ती पसंद को दिखाता है।
कंपनी के अधिकारी ने क्या कहा?
CMS इन्फो के चीफ बिजनेस ऑफिसर अनुष राघवन ने कहा कि इस ऐतिहासिक कॉन्ट्रैक्ट से इसके कार्यकाल में लगभग ₹500 करोड़ का अतिरिक्त रेवेन्यू मिलने की उम्मीद है। राघवन ने कहा-2025 में भारत के ATM चैनल का एक बड़ा हिस्सा बाधित हो गया था और हमने कई बैंकों के लिए ATM ऑपरेशन को स्थिर करने में मदद करने में सक्रिय भूमिका निभाई है। उन्होंने आगे कहा कि यह लॉन्ग-टर्म कॉन्ट्रैक्ट लाखों कस्टमर्स को बिना किसी रुकावट के सेल्फ-सर्विस बैंकिंग के साथ स्थिरता और हाई-क्वालिटी सर्विस देगा।





