बाजार में उतरते ही 43% का फायदा, फिर धड़ाम हुआ यह 'नया-नवेला' शेयर, 127 गुना लगा था दांव

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज के शेयर बुधवार को BSE में 43% के प्रीमियम के साथ 275.40 रुपये पर लिस्ट हुए हैं
  • वहीं, NSE पर कंपनी के शेयर 39.58% के फायदे के साथ 268 रुपये पर लिस्ट हुए हैं
  • IPO में सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज के शेयर का दाम 192 रुपये था
  • कंपनी का आईपीओ 127 गुना सब्सक्राइब हुआ था
CMR Green Technologies IPO

सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज की शेयर बाजार में धमाकेदार शुरुआत हुई है। सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज के शेयर तगड़े फायदे के साथ बाजार में लिस्ट हुए हैं। कंपनी के शेयर बुधवार को BSE में 43 पर्सेंट के फायदे के साथ 275.40 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज के शेयर NSE में 39.58 पर्सेंट के प्रीमियम के साथ 268 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। IPO में सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज के शेयर का दाम 192 रुपये था। कंपनी का आईपीओ दांव लगाने के लिए 3 जून को खुला था और यह 5 जून तक ओपन रहा।

मजबूत लिस्टिंग के बाद लुढ़क गए सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज के शेयर
शानदार लिस्टिंग के ठीक बाद सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज के शेयरों में तेज गिरावट आई है। कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 8 पर्सेंट से ज्यादा लुढ़ककर 249.95 रुपये पर पहुंच गए हैं। वहीं, NSE में सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज के शेयर 6 पर्सेंट से अधिक की गिरावट के साथ 250.10 रुपये पर जा पहुंचे हैं। सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज के आईपीओ का टोटल साइज 631 करोड़ रुपये तक का था।

127 गुना सब्सक्राइब हुआ था कंपनी का IPO
सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज के आईपीओ (CMR Green Technologies IPO) पर टोटल 127.07 गुना दांव लगा। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों की कैटेगरी में 27.08 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। वहीं, एंप्लॉयीज का कोटा 18.53 गुना सब्सक्राइब हुआ। सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज के आईपीओ में गैर संस्थागत निवेशकों या नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का कोटा 172.35 गुना सब्सक्राइब हुआ। जबकि क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कैटेगरी में 270.46 गुना दांव लगा। सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज के आईपीओ में आम निवेशक कम से कम 1 लॉट और अधिकतम 13 लॉट के लिए दांव लगा सकते थे। आईपीओ की 1 लॉट में 78 शेयर थे।

क्या करती है कंपनी?
सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज की शुरुआत साल 2006 में हुई है। कंपनी एक नॉन-फेरस रिसाइक्लर है। एल्युमीनियम और जिंक डाई-कास्टिंग एलॉय में कंपनी का स्पेशलाइजेशन है। सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज रिसाइकल्ड एल्युमीनियम एलॉय, जिंक एलॉय इंग्गट्स, स्टेनलैस स्टील, कॉपर, ब्रॉस, जिंक, लेड और मैग्नीशियम के सेग्रगैटिड फर्नेस रेडी स्क्रैप की मैन्युफैक्चरिंग करती है। इसके अलावा, कंपनी एल्युमीनियम बिलेट्स का प्रॉडक्शन भी करती है, जो कि ऑटोमोटिव और नॉन-ऑटोमोटिव दोनों ही सेक्टर्स की जरूरतों को पूरा करते हैं। कंपनी होंडा कार्स इंडिया, बजाज ऑटो, हीरो मोटोकॉर्प, रॉयल एनफील्ड, एनड्यूरैंस टेक्नोलॉजीज, मारुति सुजुकी और जिंदल स्टेनलेस को अपनी सर्विसेज उपलब्ध कराती है। 31 दिसंबर 2025 तक के डेटा के मुताबिक, सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज में 784 परमानेंट एंप्लॉयीज और 3956 कर्मचारी कॉन्ट्रैक्ट पर थे।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।