खुल रहा एक और IPO, 63 रुपये पहुंचा GMP, एंकर इनवेस्टर्स से जुटाए 188 करोड़ रुपये

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज का आईपीओ दांव लगाने के लिए 3 जून से खुल रहा है
  • आईपीओ में शेयर का दाम 192 रुपये है
  • वहीं, ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर अभी से 63 रुपये के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं
खुल रहा एक और IPO, 63 रुपये पहुंचा GMP, एंकर इनवेस्टर्स से जुटाए 188 करोड़ रुपये

एक और कंपनी सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज का आईपीओ दांव लगाने के लिए खुल रहा है। सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए बुधवार 3 जून से खुलेगा और यह शुक्रवार 5 जून तक ओपन रहेगा। सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज का आईपीओ अभी सब्सक्रिप्शन के लिए खुला भी नहीं है, लेकिन ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयरों को जबरदस्त परफॉर्मेंस मिल रहा है। सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज के शेयर अभी से ग्रे मार्केट में 63 रुपये के प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी के आईपीओ का टोटल साइज 631 करोड़ रुपये तक का है। IPO खुलने से पहले ही सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज ने एंकर इनवेस्टर्स से 188 करोड़ रुपये से ज्यादा जुटा लिए हैं।

IPO में 192 रुपये शेयर का दाम, 63 रुपये पहुंच गया GMP
सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज के आईपीओ में शेयर का दाम 192 रुपये है। कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में 63 रुपये के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं। अगर मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के हिसाब से देखें तो सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज के शेयर 255 रुपये पर बाजार में लिस्ट हो सकते हैं। यानी, आईपीओ में जिन निवेशकों को कंपनी के शेयर अलॉट होंगे, वे लिस्टिंग वाले दिन करीब 33 पर्सेंट फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज के शेयर बुधवार 10 जून को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। कंपनी के आईपीओ में शेयरों अलॉटमेंट 8 जून को फाइनल होगा।

अधिकतम 13 लॉट के लिए दांव लगा सकते हैं आम निवेशक
सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज के आईपीओ (CMR Green Technologies IPO) में आम निवेशक कम से कम 1 लॉट और अधिकतम 13 लॉट के लिए दांव लगा सकते हैं। आईपीओ की एक लॉट में 78 शेयर हैं। एक लॉट के लिए आम निवेशकों को 14,976 रुपये का निवेश करना होगा। 13 लॉट के लिए निवेशकों को 1,94,688 रुपये लगाने होंगे। मोहन अग्रवाल, प्रतिभा अग्रवाल, अक्षय अग्रवाल और राघव अग्रवाल कंपनी के प्रमोटर्स हैं। आईपीओ से पहले कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 86.95 पर्सेंट थी।

क्या करती है कंपनी?
सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज की शुरुआत साल 2006 में हुई है। सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज एक नॉन-फेरस मेटल रिसाइक्लर है। कंपनी का एल्युमीनियम और जिंक डाई-कास्टिंग एलॉय में स्पेशलाइजेशन है। कंपनी रिसाइकल्ड एल्युमीनियम एलॉयज, जिंक एलॉय इंग्गट और स्टेनलेस स्टील, कॉपर, ब्रॉस, जिंक, लेड, मैग्नीशियम के सेग्रगैटिड फर्नेस रेडी स्क्रैप की मैन्युफैक्चरिंग करती है। इसके अलावा, कंपनी एल्युमीनियम बिलेट्स का प्रॉडक्शन करती है, जो कि ऑटोमोटिव और नॉन-ऑटोमोटिव सेक्टर्स में काम आते हैं।

कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स से 188.4 करोड़ रुपये जुटाए
सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज (CMR Green Technologies) ने 2 जून को 15 एंकर इनवेस्टर्स से 188.4 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। कंपनी ने पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए आईपीओ लॉन्च से पहले यह फंड जुटाया है। 98.14 लाख शेयरों के टोटल एलोकेशन में से 61.31 लाख शेयर 7 घरेलू म्यूचुअल फंड्स को अलोकेट किए गए हैं, जिन्होंने टोटल 10 स्कीम्स के जरिए अप्लाई किया। वहीं, दो लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों (बजाज लाइफ इंश्योरेंस और कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी) को 6.77 लाख शेयर आवंटित किए गए।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,