LPG की सप्लाई पर संकट के बादल! ईरान की धमकी, 'एक भी बूंद बाहर नहीं जाने देंगे'

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • LPG Price Today: भारत अपनी रसोई गैस का करीब 60 फीसदी आयात करता है, और अब तक यह गैस करीब 90 फीसदी होर्मुज रास्ते से ही आती रही है
  • अगर यह बंदी बनी रही, तो विशेषज्ञ कहते हैं कि घरेलू एलपीजी के दामों पर सबसे पहले असर पड़ेगा
lpg supply booking rate update

LPG Price Today: अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने आक्रामक रुख अपनाते हुए पूरी दुनिया को बड़ी धमकी दी है। ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार आईआरजीसी ने कहा है कि जब तक इस क्षेत्र में अमेरिका की शर्मनाक हरकतें और आक्रामकता जारी रहेगी, तब तक खाड़ी क्षेत्र से तेल और गैस की एक भी बूंद बाहर निर्यात नहीं होने दी जाएगी।

इसका असर भारत समेत पूरी दुनिया पर पड़ सकता है। क्रूड ऑयल के दाम बढ़ेंगे तो पेट्रोल-डीजल के भी बढ़ सकते हैं। एलपीजी की सप्लाई पर संकट भी आ सकता है। ऐसे में भारत सरकार एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के नियमों को सख्त कर सकती है।

क्या एलपीजी की सप्लाई पर संकट आएगा

भारत ने अब अलग-अलग देशों से तेल का आयात होर्मुज रुट पर अपनी निर्भरता थोड़ी कम कर ली है, लेकिन एलपीजी गैस की समस्या बनी हुई है। भारत अपनी रसोई गैस का करीब 60 फीसदी आयात करता है, और अब तक यह गैस करीब 90 फीसदी होर्मुज रास्ते से ही आती रही है। अगर यह बंदी बनी रही, तो विशेषज्ञ कहते हैं कि घरेलू एलपीजी के दामों पर सबसे पहले असर पड़ेगा। फिलहाल अभी एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई सामान्य है और कहीं पैनिक बाइंग देखने को नहीं मिल रही।

एलपीजी सिलेंडर की प्राइस हिस्ट्री

अमेरिकी सेना का हमला जारी

ईरान की धमकियों के बीच अमेरिकी सेना ने मंगलवार को ईरान के सैन्य ठिकानों पर कुछ और नए हवाई हमले किए हैं। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई ईरान की तरफ से पैदा हो रहे नए खतरों को खत्म करने के लिए की गई है। यह ताजा हमले ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी लागू होने से ठीक कुछ घंटे पहले किए गए हैं। वहीं, ईरानी सेना ने साफ किया है कि अमेरिकी हमलों के कारण होर्मुज को दोबारा खोलने की प्रक्रिया में और देरी होगी।

LPG Price Today:

LPG सिलेंडर के आज 15 जुलाई के रेट

भारत में अभी एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इंडियन ऑयल के अनुसार दिल्ली में 14.2 किलो वाला घरेलू सिलेंडर 942 रुपये और 19 किलो वाला कमर्शिल सिलेंडर 2930 रुपये है। रांची में घरेलू सिलेंडर के दाम 999.5 रुपये हैं और कमर्शियल के दाम सिलेंडर 3131 रुपये है। यहां भी दिल्ली के मुकाबले गैस महंगी है। सबसे महंगा सिलेंडर लेह में है। आज यहां घरेलू सिलेंडर 1196.5 और कमर्शियल 3594.50 रुपये का है।

पटना में घरेलू सिलेंडर 1031.5 रुपये और कमर्शियल का दाम पटना में 3227 रुपये है और दिल्ली से यह 297 रुपये महंगा है। लखनऊ में घरेलू सिलेंडर 979.50 तो कमर्शियल 3052.5 रुपये का है। यहां भी दिल्ली के मुकाबले दोनों एलपीजी सिलेंडर महंगे है। कोलकाता घरेलू सिलेंडर 968 और कमर्शियल 3081.50 रुपये का है। जयपुर में भी आज घरेलू एलपीजी सिलेंडर 945.5 और कमर्शियल सिलेंडर 2957.50 रुपये का है।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।