रिकॉर्ड रेवेन्यू लेकिन हमने की छंटनी… दिग्गज कंपनी के CEO ने बताया असल कारण
मुख्य बातें
- प्रिंस ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का जिक्र करते हुए कहा कि शायद अगले साल तक यह एक आम बात बन जाएगी
- संभवत: कुछ लोग ये नहीं समझ पा रहे हैं कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस किस तरह का बदलाव लाएगा और इससे किन लोगों पर असर पड़ेगा

Cloudflare laysoff news: अमेरिका की टेक कंपनी क्लाउडफ्लेयर (Cloudflare) ने दुनिया भर में 1100 से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। यह कंपनी के कुल वर्कफोर्स का लगभग 20% है। क्लाउडफ्लेयर ने यह घोषणा अपनी पहली तिमाही रिपोर्ट जारी करने के कुछ ही घंटों बाद की। कंपनी के CEO मैथ्यू प्रिंस वाल स्ट्रीट जनरल (WSJ) में एक आर्टिकल के जरिए इस छंटनी के पीछे का अपना तर्क बताया।
क्या कहा सीईओ ने?
मैथ्यू प्रिंस ने आर्टिकल में लिखा- दो हफ्ते पहले मैंने अपने 20% से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। मैंने ऐसा इसलिए नहीं किया क्योंकि Cloudflare किसी मुश्किल दौर से गुजर रहा है। हमने रिकॉर्ड रेवेन्यू ग्रोथ हासिल की है, हमारे पास मजबूत फ्री कैश फ्लो है और हम दुनिया भर में नए कस्टमर्स जोड़ रहे हैं। मैंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि बिजनेस बदल रहा है और भविष्य में सफल होने के लिए Cloudflare को भी इसके साथ बदलना होगा। प्रिंस ने कंपनी के ग्रोथ का जिक्र करते हुए कहा कि अमेरिका के बिजनेस इतिहास में हमें ऐसा कोई दूसरा उदाहरण नहीं मिला है, जहां कोई पब्लिक कंपनी 30% से अधिक की रफ्तार से बढ़ रही हो और फिर भी उसने अपने 20% से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया हो।
प्रिंस ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का जिक्र करते हुए कहा कि शायद अगले साल तक यह एक आम बात बन जाएगी। संभवत: कुछ लोग ये नहीं समझ पा रहे हैं कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस किस तरह का बदलाव लाएगा और इससे किन लोगों पर असर पड़ेगा। मैथ्यू प्रिंस ने इसके लिए 1954 में छपी एक किताब का जिक्र किया। यह किताब पीटर ड्रकर की The Practice of Management है। इसमे ड्रकर हर बिजनेस के अंदर अलग-अलग भूमिकाओं की पड़ताल करते हैं।
नौकरियों में कटौती के बावजूद प्रिंस ने कहा कि Cloudflare के पास अभी भी रिकॉर्ड संख्या में खाली पद हैं। उन्होंने आगे कहा कि कंपनी को इस गर्मी में 1,111 पेड इंटर्नशिप के लिए लगभग दस लाख आवेदन मिले और उन्होंने चुने गए कई उम्मीदवारों को AI-नेटिव बताया। प्रिंस के मुताबिक AI सभी नौकरियों को खत्म नहीं करेगा बल्कि यह बिजनेस के काम करने के तरीके को काफी हद तक बदल देगा।
कर्मचारियों को क्या मिलेगा?
Cloudflare ने साफ किया कि छंटनी का कर्मचारियों के परफॉर्मेंस या लागत में कटौती की कोशिशों से कोई लेना-देना नहीं था। इसके बजाय, कंपनी ने कहा कि यह कदम AI-आधारित ऑपरेशंस के हिसाब से भूमिकाओं और काम करने के तरीकों को फिर से व्यवस्थित करने का हिस्सा था। छंटनी से प्रभावित कर्मचारियों को 2026 के आखिर तक सेवरेंस पैकेज, हेल्थकेयर के बढ़े हुए फायदे और 15 अगस्त तक वेस्टेड इक्विटी मिलेगी। बता दें कि Cloudflare सैन फ्रांसिस्को में हेडक्वार्टर वाली एक कनेक्टिविटी क्लाउड और इंटरनेट सिक्योरिटी कंपनी है।
लेखक के बारे में
Deepak Kumarहिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।
और पढ़ें

