23 फरवरी से खुल रहा एक और बड़ा IPO, प्राइस बैंड तय, ग्रे मार्केट में ₹32 मुनाफे पर शेयर
OFS के तहत प्रमोटर शेयरधारक कुलदीप जैन, बीजीटीएफ वन होल्डिंग्स (DIFC) और केम्पिंक एलएलपी अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे, जबकि ऑगमेंट इंडिया आई होल्डिंग्स और डीएसडीजी होल्डिंग एपीएस निवेशक श्रेणी के सेलिंग शेयरहोल्डर हैं।

Clean Max Enviro Energy Solutions IPO: रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की बड़ी कंपनी क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस ने अपने बहुप्रतीक्षित आईपीओ के लिए प्राइस बैंड ₹1,000 से ₹1,053 प्रति शेयर तय कर दिया है। कंपनी इस पब्लिक इश्यू के जरिए कुल ₹3,100 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है। इसमें ₹1,200 करोड़ का फ्रेश इश्यू (करीब 1.14 करोड़ नए शेयर) और ₹1,900 करोड़ का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है। OFS के तहत प्रमोटर शेयरधारक कुलदीप जैन, बीजीटीएफ वन होल्डिंग्स (DIFC) और केम्पिंक एलएलपी अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे, जबकि ऑगमेंट इंडिया आई होल्डिंग्स और डीएसडीजी होल्डिंग एपीएस निवेशक श्रेणी के सेलिंग शेयरहोल्डर हैं। ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर ₹32 प्रीमियम पर उपलब्ध हैं।
25 फरवरी तक लगा सकेंगे पैसे
आरएचपी के मुताबिक यह आईपीओ 23 फरवरी 2026, सोमवार से खुलेगा और 25 फरवरी, बुधवार को बंद होगा। एंकर निवेशकों के लिए बोली 20 फरवरी को खुलेगी। शेयर अलॉटमेंट 26 फरवरी तक फाइनल होने की उम्मीद है और कंपनी के शेयर 2 मार्च 2026 को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एनएसई) और बीएसई लिमिटेड (BSE) पर लिस्ट हो सकते हैं। निवेशक कम से कम 14 शेयरों का एक लॉट खरीद सकते हैं। ऊपरी प्राइस बैंड के हिसाब से रिटेल निवेशकों को कम से कम ₹14,742 निवेश करने होंगे। इश्यू का 50% हिस्सा QIBs, 15% NIIs और 35% रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित रखा गया है।
कंपनी के मुताबिक, वह फ्रेश इश्यू से मिलने वाली राशि में से ₹1,125 करोड़ का इस्तेमाल अपने कर्ज को चुकाने या प्रीपेमेंट करने में करेगी, जबकि बाकी रकम सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए खर्च होगी। CRISIL की रिपोर्ट के अनुसार, क्लीन मैक्स एनवायरो भारत की सबसे बड़ी कमर्शियल और इंडस्ट्रियल (C&I) रिन्यूएबल एनर्जी प्रदाता कंपनी है। 31 जुलाई 2025 तक कंपनी के पास 2.54 गीगावॉट की ऑपरेशनल और मैनेज्ड क्षमता है, जबकि 2.53 गीगावॉट की अतिरिक्त क्षमता कॉन्ट्रैक्ट के तहत निर्माणाधीन है।
कंपनी की वित्तीय स्थिति
वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो कंपनी ने 30 सितंबर 2025 को समाप्त छह महीनों में ₹932.95 करोड़ का रेवेन्यू और ₹19 करोड़ का मुनाफा (PAT) दर्ज किया। वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी का रेवेन्यू 7.6% बढ़कर ₹1,495.7 करोड़ रहा। EBITDA 37% उछलकर ₹1,015 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले वर्ष ₹741.57 करोड़ था। सबसे खास बात यह रही कि कंपनी ने घाटे से मुनाफे में वापसी की—FY24 में ₹37.64 करोड़ के नुकसान के मुकाबले FY25 में ₹19.42 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया। ऐसे में रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में दिलचस्पी रखने वाले निवेशकों के लिए यह आईपीओ खासा अहम माना जा रहा है।
लेखक के बारे में
Varsha Pathakवर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
और पढ़ें

