तीसरी बार आज एक्स-बोनस ट्रेड कर रहा है इस बैंक का शेयर, लॉन्ग टर्म में दिया है अच्छा रिटर्न

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • City Bank Limited Share Price: आज शुक्रवार को बैंक के शेयर एक्स-बोनस ट्रेड करने जा रहे हैं
  • कंपनी ने 3 शेयर पर 1 शेयर बोनस के तौर पर देने का फैसला किया है
तीसरी बार आज एक्स-बोनस ट्रेड कर रहा है इस बैंक का शेयर, लॉन्ग टर्म में दिया है अच्छा रिटर्न

City Bank Limited Share Price: सिटी बैंक लिमिटेड के शेयर आज शुक्रवार को एक्स-बोनस ट्रेड करने जा रहे हैं। कंपनी ने 3 शेयर पर 1 शेयर फ्री देने का फैसला किया है। बैंक का शेयर तीसरी बार एक्स-बोनस स्टॉक के तौर पर ट्रेड करेगा।

आज है रिकॉर्ड डेट (City Bank Bonus share record date)

स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में सिटी बैंक लिमिटेड ने बताया था कि 3 शेयर पर 1 शेयर बोनस के तौर पर दिया जाएगा। इस बोनस इश्यू के लिए बैंक ने पहले ही आज यानी 12 जून की तारीख को रिकॉर्ड डेट घोषित किया हुआ है। आज जिन निवेशकों का नाम कंपनी के रिकॉर्ड बुक में रहेगा और उनके पास अगर तीन शेयर रहेंगे तो उन्हें एक फ्री शेयर मिलेगा।

दो बार बोनस शेयर दे चुकी है कंपनी

इससे पहले बैंक के शेयर दो बार एक्स-बोनस ट्रेड कर चुके हैं। कंपनी ने 2017 में 10 शेयर पर एक शेयर बोनस के तौर पर दिया था। दूसरी बार कंपनी के शेयर 2018 में एक्स-बोनस स्टॉक के तौर पर ट्रेड किए थे। तब बैंक ने 10 शेयर पर 1 शेयर बोनस के तौर पर बांटा था।

लगातार डिविडेंड भी दे रहा है बैंक (City bank dividend)

सिटी बैंक लिमिटेड के शेयर आखिरी बार 2025 में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर 2 रुपये का डिविडेंड दिया था। 2024 में कंपनी ने एक शेयर पर योग्य निवेशकों को 1.5 रुपये का डिविडेंड दिया था।

सिटी बैंक ने दिया है मोटा रिटर्न (City bank Share performance)

बैंक की तरफ से शेयर बाजार में भी अच्छा प्रदर्शन जारी है। कंपनी के शेयर गुरुवार को 1.66 प्रतिशत की तेजी के साथ 257.50 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे। बीते एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 28 प्रतिशत बढ़ा है। बीएसई के डाटा के अनुसार सिटी बैंक के शेयरों का भाव 2 साल में 129 प्रतिशत बढ़ा है।

तीन साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 175 प्रतिशत का फायदा हुआ है। वहीं, 5 साल में यह स्टॉक 103 प्रतिशत और 10 साल में 278 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें। लाइव हिन्दुस्तान यहां प्रस्तुत जानकारी के आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,