32% उछले शेयर, 5.3 बिलियन डॉलर का ऑर्डर; फिर भी कंपनी से 4,000 लोगों की छुट्टी…नौकरी खत्म!

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • सिस्को (Cisco) से 4,000 लोगों की छंटनी की खबर ने कर्मचारियों को हैरान कर दिया है
  • जबकि इस कंपनी के पास अभी 5.3 बिलियन डॉलर का ऑर्डर है
  • इतना ही नहीं, इस कंपनी के शेयर इस साल 32% तक उछले हैं
layoffs

नेटवर्किंग सेक्टर की कंपनी सिस्को (Cisco) से एक बुरी खबर आ रही है। कंपनी ने बताया कि वह 4,000 कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। इस खबर ने कंपनी में काम करने वाले हजारों कर्मचारियों को हैरान कर दिया है। यह खबर सुनने में बुरी लग सकती है, लेकिन कंपनी का कहना है कि यह कदम भविष्य की सबसे बड़ी तकनीक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में निवेश बढ़ाने के लिए उठा रहे हैं। हैरानी की बात ये है कि इस फैसले के बाद कंपनी के शेयरों में 16% से अधिक की जबरदस्त तेजी देखी गई।

AI युग में बने रहने की रणनीति

सिस्को के सीईओ चक रॉबिंस ने कंपनी की वेबसाइट पर साझा किया कि AI के युग में वही कंपनियां जीतेंगी, जो अनुशासन के साथ निवेश को उन क्षेत्रों में बदलेंगी, जहां डिमांड सबसे अधिक है। सिस्को अब अपना पूरा ध्यान सिलिकॉन, ऑप्टिक्स और सुरक्षा (Security) जैसे क्षेत्रों पर केंद्रित कर रही है, जो AI के बुनियादी ढांचे के लिए अनिवार्य हैं। कंपनी का मानना है कि इन बदलावों से लंबे समय में अधिक मूल्य और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

ऑर्डर्स में भारी उछाल

सिस्को के लिए राहत की बात यह है कि उसके पास ऑर्डर्स की कोई कमी नहीं है। बड़ी तकनीकी कंपनियों (Hyperscalers) से सिस्को को अब तक 5.3 बिलियन डॉलर के AI इंफ्रास्ट्रक्चर ऑर्डर मिल चुके हैं। कंपनी ने अपने वार्षिक ऑर्डर अनुमान को 5 बिलियन डॉलर से बढ़ाकर 9 बिलियन डॉलर कर दिया है।

डेटा सेंटर स्विचिंग और नेटवर्किंग ऑर्डर्स

इस कंपनी में पिछले साल के मुकाबले 50% की वृद्धि हुई है। इतना ही नहीं इस कंपनी में 40% से अधिक का उछाल देखा गया है। एक्सपर्ट का कहना है कि कंपनियां अब केवल AI चिप्स खरीदने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे उन हाई-स्पीड नेटवर्क्स पर भी खर्च कर रही हैं, जो इन पावरफुल सिस्टम को आपस में जोड़ते हैं।

छंटनी का गणित और लागत

सिस्को की यह छंटनी उसके कुल कार्यबल (लगभग 86,200 कर्मचारी) के 5% से भी कम है। कंपनी ने बताया कि इस पुनर्गठन योजना पर लगभग 1 बिलियन डॉलर का खर्च आएगा। इसमें से 450 मिलियन डॉलर चौथी तिमाही में और बाकी वित्त वर्ष 2027 में खर्च किए जाएंगे। इसके बावजूद कंपनी ने अपने एनुअल रेवेन्यू टारगेट को 62.8 बिलियन डॉलर से बढ़ाकर 63 बिलियन डॉलर के बीच कर दिया है।

सिस्को का शेयर परफॉर्मेंस

CSCO (Cisco Systems Inc) के शेयरों में बुधवार को शानदार तेजी देखने को मिली। कंपनी का स्टॉक 2.60% यानी 2.58 डॉलर चढ़कर 101.87 डॉलर पर पहुंच गया। AI इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े मजबूत ऑर्डर, उम्मीद से बेहतर तिमाही नतीजे और पूरे साल के रेवेन्यू गाइडेंस बढ़ाने के बाद निवेशकों ने Cisco के शेयरों में जमकर खरीदारी की। खास बात यह रही कि कंपनी ने AI सेक्टर से मिलने वाले ऑर्डर अनुमान को 5 अरब डॉलर से बढ़ाकर 9 अरब डॉलर कर दिया, जिससे बाजार का भरोसा और मजबूत हुआ।

सिस्को जैसी छंटनी करने वाली कंपनियां यह दर्शाती हैं कि तकनीकी दुनिया किस तरह तेजी से बदल रही है। एक तरफ जहां पारंपरिक भूमिकाओं में नौकरियां कम हो रही हैं, वहीं AI आधारित नेटवर्किंग और सुरक्षा के क्षेत्र में भारी निवेश और विकास हो रहा है। सिस्को के शेयरों में इस साल अब तक 32% की बढ़ोतरी हो चुकी है, जो दर्शाता है कि निवेशकों को कंपनी की 'AI-फर्स्ट' रणनीति पर पूरा भरोसा है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में बिजनेस और ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। सर्वेश्वर बिजनेस और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की खबरों, रिव्यू और गहराई से किए गए एनालिसिस के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है, जिसमें उन्होंने अपनी मजबूत पकड़ और समझ के जरिए एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की और वर्ष 2019 में ईटीवी भारत के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया, जहां उन्होंने अपनी लेखन शैली और विश्लेषण क्षमता को और निखारा।

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर केवल एक पत्रकार ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। उन्हें बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े अभियानों में विशेष रुचि है। अपने विश्वविद्यालय के दिनों में उन्होंने महाराष्ट्र के गोंदिया में दो महीने से अधिक समय तक सोशल वेलफेयर से जुड़े कार्य किए, जहां उन्होंने कई स्कूलों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। लेखन के अलावा सर्वेश्वर को बचपन से ही क्रिकेट खेलने और डांस का शौक है, जो उनके व्यक्तित्व को संतुलित और ऊर्जावान बनाता है। उनका उद्देश्य सिर्फ खबरें लिखना ही नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक और प्रेरित करना भी है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।