दिग्गज फार्मा कंपनी को लगा तगड़ा झटका, नेट प्रॉफिट 57% गिरा, शेयर 4% लुढ़के
Cipla Q3 Results: दिग्गज फार्मा कंपनी सिप्ला को दिसंबर तिमाही में तगड़ा झटका लगा है। कंपनी के नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 57 प्रतिशत की गिरावट आई है। कंपनी ने तिमाही नतीजों का ऐलान 23 जनवरी, शुक्रवार को किया है।

Cipla Q3 Results: दिग्गज फार्मा कंपनी सिप्ला को दिसंबर तिमाही में तगड़ा झटका लगा है। कंपनी के नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 57 प्रतिशत की गिरावट आई है। कंपनी ने तिमाही नतीजों का ऐलान 23 जनवरी, शुक्रवार को किया है। कंपनी के दिसंबर में तिमाही में खराब प्रदर्शन का असर शेयरों पर भी दिखा है। बीएसई में आज फार्मा कंपनी का शेयर 1367.25 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव टूटकर 1385.95 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल पर आ गया। मार्केट क्लोजिंग के टाइम पर सिप्ला के शेयरों का भाव बीएसई में 4.13 प्रतिशत की गिरावट के बाद 1314.85 रुपये के लेवल पर था।
कितना हुआ नेट प्रॉफिट
सिप्ला का नेट प्रॉफिट दिसंबर तिमाही के दौरान 675.80 करोड़ रुपये रहा था। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 1570.51 करोड़ रुपये रहा था। इस नेट प्रॉफिट में गिरावट की दो बड़ी वजह है। पहली वजह रेवन्यू में दूसरा सबसे अधिक योगदान करने वाली कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट Lanreotide में प्रोडक्शन रुकना और न्यू लेबर कोड की वजह से 275.91 करोड़ रुपये का खर्च है।
कंपनी को दिसंबर तिमाही में 7074.48 करोड़ रुपये का रेवन्यू हुआ है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 7072.97 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी का EBITDA दिसंबर तिमाही में 1255 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 36.90 प्रतिशत गिरा है।
दो साल से जूझ रही है कंपनी
बीते एक साल में सिप्ला लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 9.39 प्रतिशत की गिरावट आई है। एक साल में सेंसेक्स इंडेक्स में 6.56 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। वहीं, दो साल में सिप्ला लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 6.69 प्रतिशत टूट चुका है। बता दें, 5 साल में सिप्ला लिमिटेड के शेयरों का भाव 62 प्रतिशत बढ़ चुका है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


