Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Christmas 2025 stock pick mukesh ambani led jio financial services target price is here
मिड-टर्म में ₹350 तक जाएगा यह शेयर? मुकेश अंबानी की है कंपनी

मिड-टर्म में ₹350 तक जाएगा यह शेयर? मुकेश अंबानी की है कंपनी

संक्षेप:

मुकेश अंबानी की कंपनी-जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (JIOFIN) के शेयर में उछाल की संभावना है। क्रिसमस के मौके पर चॉइस ब्रोकिंग के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुमीत बगड़िया ने शेयर के लिए टारगेट प्राइस तय किया है।

Dec 24, 2025 07:21 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Jio Financial Services share: क्रिसमस के मौके पर चॉइस ब्रोकिंग के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुमीत बगड़िया ने निवेशकों से एक शेयर को खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि मुकेश अंबानी की कंपनी-जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (JIOFIN) के शेयर में उछाल की संभावना है। वर्तमान में शेयर की कीमत 298 रुपये के स्तर पर है। सुमीत बगड़िया का अनुमान है कि शेयर मिड टर्म में ₹350 तक जा सकता है। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 338.45 रुपये और 52 हफ्ते का लो 198.60 रुपये है।

क्या कहा एक्सपर्ट ने?

सुमीत बगड़िया को मौजूदा स्तरों पर शेयर में मजबूती दिख रही है और आने वाले समय में इसमें अच्छी तेजी की संभावना जताई जा रही है। तकनीकी विश्लेषण के मुताबिक कंपनी के शेयर ने एक तय दायरे में कंसोलिडेशन के बाद मजबूत बेस तैयार किया है। शेयर की निचले स्तरों पर लगातार खरीदारी देखने को मिल रही है। वीकली चार्ट पर स्टॉक में फ्लैग एंड पोल पैटर्न बनता दिख रहा है, जिसे आमतौर पर ट्रेंड जारी रहने का संकेत माना जाता है। डेली चार्ट पर शेयर अपने पिछले स्विंग हाई के करीब ट्रेड कर रहा है। शेयर मीडियम से लॉन्ग टर्म में ₹335 से ₹350 के लक्ष्य की ओर बढ़ सकता है। नीचे की ओर शेयर ₹285 के आसपास मजबूत सपोर्ट माना जा रहा है। मोमेंटम इंडिकेटर्स भी इस पॉजिटिव आउटलुक का समर्थन कर रहे हैं।

कैसे रहे तिमाही नतीजे?

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का नेट प्रॉफिट 0.9 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 695 करोड़ रुपये रहा है। रिलायंस समूह की वित्तीय सेवा कंपनी ने एक साल पहले की समान तिमाही में 689 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट अर्जित किया था। जुलाई-सितंबर, 2025 के दौरान उसका परिचालन राजस्व बढ़कर 981 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह 694 करोड़ रुपये था। इस अवधि में ब्याज आय बढ़कर 392 करोड़ रुपये हो गई जो जुलाई-सितंबर, 2024 के दौरान 205 करोड़ रुपये थी।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,
;;;