Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Chipmaker Company MetaX Integrated share jumped 755 Percent on listing day
बाजार में उतरते ही 755% चढ़ गया यह शेयर, पहले ही दिन मालामाल हुए निवेशक, चिप बनाती है कंपनी

बाजार में उतरते ही 755% चढ़ गया यह शेयर, पहले ही दिन मालामाल हुए निवेशक, चिप बनाती है कंपनी

संक्षेप:

चिप बनाने वाली कंपनी मेटाएक्स इंटीग्रेटेड सर्किट्स के शेयर बुधवार 17 दिसंबर को लिस्टिंग पर ही 755% उछल गए हैं। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों का कोटा करीब 3000 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

Dec 17, 2025 11:46 am ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

चिप बनाने वाली कंपनी मेटाएक्स इंटीग्रेटेड सर्किट्स के शेयरों ने बाजार में उतरते ही धमाल मचा दिया है। मेटाएक्स इंटीग्रेटेड सर्किट्स शंघाई कंपनी के शेयर बुधवार 17 दिसंबर को लिस्टिंग पर ही 755 पर्सेंट उछल गए हैं। मेटाएक्स इंटीग्रेटेड सर्किट्स, चीन की कंपनी है। चीन की टेक्नोलॉजी कंपनियां पिछले कुछ समय से लिस्टिंग पर छप्परफाड़ रिटर्न दे रही हैं। कुछ दिन पहले ही मूर थ्रेड्स टेक्नोलॉजी कंपनी के शेयर लिस्टिंग पर 400 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बेस्ट परफॉर्मिंग IPO बना मेटाएक्स
मेटाएक्स इंटीग्रेटेड सर्किट्स (MetaX Integrated Circuits) ने अपने IPO में 585.8 मिलियन डॉलर जुटाए है। लिस्टिंग पर मेटाएक्स इंटीग्रेटेड सर्किट्स के शेयरों के परफॉर्मेंस ने इसे 500 मिलियन से 1 बिलियन डॉलर के साइज में बेस्ट परफॉर्मिंग आईपीओ बना दिया है। मूर थ्रेड्स टेक्नोलॉजी (Moore Threads) की तरह ही मेटाएक्स आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस डिवेलपर्स के लिए ग्रॉफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट्स (GPUs) बनाती है। फिलहाल, यह सेगमेंट इनवेस्टर्स के लिए फेवरिट बना हुआ है।

ये भी पढ़ें:अनिल अंबानी का शेयर दनादन मार रहा अपर सर्किट, 5 दिन में 21% से ज्यादा की तेजी

करीब 3000 गुना सब्सक्राइब हुआ रिटेल इनवेस्टर्स का कोटा
मेटाएक्स इंटीग्रेटेड सर्किट्स (MetaX Integrated Circuits) के आईपीओ में आम निवेशकों का कोटा करीब 3000 गुना सब्सक्राइब हुआ है। मेटाएक्स इंटीग्रेटेड सर्किट्स के आईपीओ की मूर थ्रेड्स से कहीं ज्यादा डिमांड रही है। मूर थ्रेड्स के शेयर लिस्टिंग के बाद से सिर्फ 8 ट्रेडिंग सेशंस में ही अपने आईपीओ प्राइस से 6 गुना उछल गए हैं। जबरदस्त लिस्टिंग के बाद मेटाएक्स इंटीग्रेटेड सर्किट्स का मार्केट कैप 300 बिलियन युआन के पार पहुंच गया है। आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 104.66 युआन था। वहीं, मूर थ्रेड्स का मौजूदा मार्केट कैप 337 बिलियन युआन जा पहुंचा है। यह बात सीएनबीसी-टीवी 18 की एक रिपोर्ट में कही गई है। चिप बनाने वाली चीन की कंपनी चांगएक्सिन मेमोरी टेक्नोलॉजीज और यांग्त्जी मेमोरी टेक्नोलॉजीज कंपनी भी लिस्टिंग की कतार में हैं। यह दोनों कंपनियां 200 बिलियन युआन से 300 बिलियन युआन के बीच वैल्यूएशन मांग सकती हैं।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।