चीन की कंपनी को बड़ा झटका, 27% लुढ़क गए शेयर, लड़ाकू विमान बनाती है कंपनी
मुख्य बातें
- अमेरिका-ईरान के बीच लड़ाई के बावजूद फाइटर जेट बनाने वाली चीन की कंपनी एवीआईसी चेंगदू के शेयर इस साल अब तक 27% लुढ़क गए हैं
- पिछले 3 महीने में कंपनी के शेयरों में 22 पर्सेंट की गिरावट देखने को मिली है
- एवीआईसी चेंगदू J-10, JF-17 और J-20 जैसे फाइटर प्लेन बनाती है

लड़ाकू विमान (फाइटर जेट) बनाने वाली चीन की कंपनी एवीआईसी चेंगदू के शेयरों के बुरे हाल हैं। एवीआईसी चेंगदू के शेयर धड़ाम हो गए हैं। अमेरिका-ईरान वॉर के बावजूद चीन की इस डिफेंस कंपनी के शेयर इस साल अब तक 27 पर्सेंट गिर गए हैं। एवीआईसी चेंगदू J-10, JF-17 और J-20 जैसे फाइटर प्लेन बनाती है। एवीआईसी चेंगदू, चीन सरकार के मालिकाना हक वाली एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरर और डिफेंस कॉन्ट्रैक्टर है।
तीन महीने में 22% लुढ़क गए हैं कंपनी के शेयर
चाइनीज मिलिट्री हार्डवेयर और J-10 फाइटर जेट में जबरदस्त दिलचस्पी के बाद पिछले एक साल में एवीआईसी चेंगदू (AVIC Chengdu) के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली थी, अब कंपनी के शेयरों में तेज गिरावट आई है। पिछले 3 महीने में फाइटर जेट बनाने वाली कंपनी एवीआईसी चेंगदू के शेयर 22 पर्सेंट लुढ़क गए हैं। वहीं, पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में 28 पर्सेंट की गिरावट देखने को मिली है। अगर कुछ लंबी समय अवधि की बात करें तो पिछले 5 साल में एवीआईसी चेंगदू के शेयरों ने मल्टीबैगर रिटर्न दिया है और कंपनी के शेयर 288 पर्सेंट उछल गए हैं।
पिछले साल 2 महीने में ही 45% उछल गया था शेयर
एवीआईसी चेंगदू (AVIC Chengdu) उन कंपनियों में से है, जिन्हें पिछले साल के भू-राजनीतिक तनावों का सबसे ज्यादा फायदा हुआ है। भारत-पाकिस्तान संघर्ष के बाद एवीआईसी चेंगदू का J-10 फाइटर जेट खबरों में आया और इसके बाद कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिली। पिछले साल भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच सिर्फ दो महीने में ही चाइनीज डिफेंस कंपनी एवीआईसी चेंगदू के शेयर करीब 45 पर्सेंट उछल गए। पाकिस्तान ने दावा किया था कि पिछले साल भारत के साथ संघर्ष में उसने चीन के बने J-10C फाइटर जेट्स का इस्तेमाल किया था। हालांकि, जुलियाना लियू ने ब्लूमबर्ग में अपने एक हालिया आर्टिकल में कहा है कि चीन ग्लोबल मिलिट्री-इक्विपमेंट मेकर्स में टॉप-5 में है, लेकिन चीन ने करीब आधी शताब्दी में कोई बड़ी लड़ाई नहीं लड़ी है, इसलिए मौजूदा समय में लड़ी जाने वाली लड़ाइयों में उसके ज्यादातर हथियार अनटेस्टेड हैं।
एवीआईसी चेंगदू का शेयर प्राइस आउटलुक
लक्ष्मीश्री में रिसर्च के हेड अंशुल जैन के मुताबिक, एवीआईसी चेंगदू (AVIC Chengdu) के शेयर वीकली चार्ट्स पर 10, 20 और 50 वीक के मूविंग एवरेजेज के नीचे ट्रेड कर रहे हैं और कंपनी के शेयर लगातार टेक्निकल कमजोरी दिखा रहे हैं। एवीआईसी चेंगदू शेनझेन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड है। मौजूदा समय में इस कंपनी का मार्केट कैप 151-154 बिलियन डॉलर युआन के बीच है। साल 2026 की पहली तिमाही में एवीआईसी चेंगदू के रेवेन्यू में तगड़ा उछाल दर्ज किया गया है।
Image- Asian Military Review
लेखक के बारे में
Vishnu Soniविष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ
हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी
दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल
प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी
विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।
पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है।
वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर
चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद
विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग,
ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते
हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।


