भारत के खिलाफ WTO पहुंचा झल्लाया चीन, टैरिफ-सोलर सब्सिडी को लेकर की शिकायत

Dec 19, 2025 08:34 pm ISTVishnu Soni रॉयटर्स
share Share
Follow Us on

चीन ने इंफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशंस टेक्नोलॉजी प्रॉडक्ट्स पर भारत के टैरिफ और इंडियन फोटोवॉल्टिक सब्सिडीज को लेकर विश्व व्यापार संगठन में मामला दर्ज कराया है।

भारत के खिलाफ WTO पहुंचा झल्लाया चीन, टैरिफ-सोलर सब्सिडी को लेकर की शिकायत

अमेरिका के टैरिफ से झल्लाए हुए चीन ने अब भारत के खिलाफ विश्व व्यापार संगठन (WTO) का दरवाजा खटखटाया है। चीन ने विश्व व्यापार संगठन (WTO) में भारत के खिलाफ एक मामला दर्ज कराया है। यह मामला इंफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशंस टेक्नोलॉजी (ICT) प्रॉडक्ट्स पर भारत के टैरिफ और इंडियन फोटोवॉल्टिक सब्सिडीज को लेकर दर्ज कराया गया है। चाइनीज कॉमर्स मिनिस्ट्री ने शुक्रवार को जारी किए गए एक बयान में यह कहा है।

कॉमर्स मिनिस्ट्री ने कही यह बात
चीन की कॉमर्स मिनिस्ट्री ने कहा है कि भारतीय टैरिफ और सब्सिडीज भारत की घरेलू इंडस्ट्रीज को अनुचित प्रतिस्पर्धात्मक फायदा देते हैं और चीन के हितों को नुकसान पहुंचाते हैं। साथ ही, यह विश्व व्यापार संगठन (WTO) के नियमों का उल्लंघन करते हैं। चीन ने भारत से सुधारात्मक कार्रवाई का भी आग्रह किया है। कॉमर्स मिनिस्ट्री ने कहा है, 'हम भारत से एक बार फिर WTO में अपनी प्रासंगिक प्रतिबद्धताओं का पालन करने का आग्रह करते हैं।' इसके अलावा, चाइनीज कॉमर्स मिनिस्ट्री ने कहा है कि उसने भारत की टेलिकॉम टैरिफ प्रैक्टिसेज को लेकर चिंता जताई है।

भारत के खिलाफ WTO में चीन की दूसरी याचिका
विश्व व्यापार संगठन (WTO) में चीन की तरफ से भारत के खिलाफ दायर की गई इस साल यह दूसरी याचिका है। इससे पहले, इस साल अक्टूबर में भारत के खिलाफ दायर की गई याचिका में चीन ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स और बैटरीज के लिए अनुचित सब्सिडीज का आरोप लगाया था। चीन ने विश्व व्यापार संगठन में भारत के साथ विचार-विमर्श का आग्रह किया था। नवंबर 2025 में भारत से चीन को किया जाने वाला निर्यात करीब 90 पर्सेंट बढ़ गया है। नवंबर में चीन को एक्सपोर्ट बढ़कर 2.2 बिलियन डॉलर पहुंच गया है। वहीं, अप्रैल से नवंबर 2025 तक भारत से चीन को शिपमेंट 33 पर्सेंट बढ़कर 12.2 अरब डॉलर पहुंच गया है, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 9.2 अरब डॉलर का था।

(पीटीआई के इनपुट के साथ)

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह स्टॉक मार्केट, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़China filed a case against India tariffs on ICT products and subsidies for photovoltaic manufacturing in WTO
;;;