
PM Kisan की 21वीं किस्त 2 बजे मिलेगी, आज की लिस्ट में चेक करें अपना नाम
PM Kisan list: पीएम किसान की 21वीं किस्त आपके खाते में आएगी कि नहीं, इसके लिए पीएम किसान की आज की ताजा लिस्ट में अपना नाम चेक करें। आप अपने मोबाइल से घर बैठे अपना नहीं नही बल्कि पूरे गांव के लाभार्थियों का नाम लेटेस्ट लिस्ट में देख सकते हैं।
PM Kisan list for 21st Installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 नवंबर यानी आज 2 बजे तमिलनाडु के कोयंबटूर में पीएम-किसान योजना की अगली किस्त जारी करेंगे। इसके तहत 9 करोड़ पात्र किसानों को लगभग 18,000 करोड़ रुपये की सीधी आर्थिक मदद दी जाएगी। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।
प्रधानमंत्री मोदी एक दिन के लिए तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश का दौरा करेंगे। वह आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी में आध्यात्मिक गुरु सत्य साई बाबा की समाधि के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद, वे कोयंबटूर में दक्षिण भारत प्राकृतिक खेती शिखर सम्मेलन 2025 का उद्घाटन करेंगे और वहीं से किसानों के खातों में पैसा ट्रांसफर करेंगे।
50,000 से ज्यादा किसानों को संबोधित करेंगे PM
कोयंबटूर में प्रधानमंत्री 50,000 से अधिक किसानों को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम तमिलनाडु नेचुरल फार्मिंग स्टेकहोल्डर्स फोरम द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस शिखर सम्मेलन का लक्ष्य टिकाऊ, पर्यावरण-अनुकूल और रसायन-मुक्त कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना है।
पीएम-किसान योजना क्या है?
पीएम-किसान योजना के तहत केंद्र सरकार रजिस्टर्ड किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आय सहायता देती है। यह रकम 2,000-2,000 रुपये की तीन किस्तों में हर चार महीने में दी जाती है। इस योजना की शुरुआत 24 फरवरी, 2019 को हुई थी।
अयोग्य लाभार्थियों पर एक्शन, घटी संख्या
इस बार लाभार्थियों की संख्या में सात मिलियन से अधिक की कमी आई है। सरकार ने ऐसे लोगों को योजना से हटाने के लिए एक ड्राइव चलाई है, जो इसके पात्र नहीं हैं। हज़ारों किसानों के खातों पर रोक लगा दी गई है क्योंकि शक है कि वे आय सीमा, इनकम टैक्स भरने वाले, सरकारी कर्मचारी, जनप्रतिनिधि या 10,000 रुपये से ज्यादा पेंशन पाने वाले जैसे 'बहिष्करण मानदंड' में आते हैं।
2000 रुपये आज आपके खाते में आएंगे कि नहीं, ऐसे करें चेक
आपके खाते में आएंगे कि नहीं, इसके लिए पीएम किसान की आज यानी 19 नवंबर की ताजा लिस्ट में अपना नाम चेक करें। इसके लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आप अपने मोबाइल से घर बैठे अपना नहीं नही बल्कि पूरे गांव के लाभार्थियों का नाम लेटेस्अ लिस्ट में देख सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करते जाना है...
पहला स्टेप: पीएम किसान सम्मान निधि की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं और Benificiary List को टैप करें।
दूसरा स्टेप: एक नया पेज खुलेगा जिसमें Benificiary List 19/11/2025 लिखा होगा। यहां आप राज्य, जिला, तहसील भरें। ब्लॉक और गांव चुनें। इसके बाद Get Report पर टैप करें। आपके सामने पूरे गांव की सबसे ताजी लिस्ट खुल जाएगी। इसमें जिसका नाम होगा, उनके खाते में बुधवार दोपहर 2 बजे 2000 रुपये गिरेंगे।
इन्हें नहीं मिलेगी किस्त
बता दें कुछ मामलों में 21वीं किस्त रोक दी गई है। ये वे किसान हैं, जो योजना के 'बहिष्करण मानदंड' में आते हैं, जैसे...
वे किसान जिन्होंने 1 फरवरी, 2019 के बाद जमीन खरीदी है। एक से अधिक परिवार के सदस्य (जैसे पति-पत्नी दोनों, या वयस्क और नाबालिग सदस्य) योजना के लाभ के लिए पंजीकृत हैं।
ऐसे मामलों में लाभ तब तक रोक दिया जाता है जब तक शारीरिक सत्यापन पूरा नहीं हो जाता। किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी पात्रता की स्थिति आधिकारिक वेबसाइट या 'किसान ई-मित्र' चैटबॉट पर जाकर जांचें।
कौन ले सकता है लाभ?
वे किसान जिन्होंने 20वीं किस्त के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर अपना ई-केवाईसी और पंजीकरण पूरा कर लिया है, वे इस सरकारी योजना का लाभ पाने के पात्र होंगे।





