Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़check petrol diesel and LPG rates before leaving home crude oil is below 60 dollar
घर से निकलने से पहले चेक करे पेट्रोल-डीजल और LPG के रेट, कच्चा तेल 60 डॉलर के नीचे

घर से निकलने से पहले चेक करे पेट्रोल-डीजल और LPG के रेट, कच्चा तेल 60 डॉलर के नीचे

संक्षेप:

Petrol Diesel LPG Price Today: कच्चे तेल की कीमत आज 60 डॉलर के भी नीचे आ गई है। इस बीच आज ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट कर दी हैं। घर से निकलने से पहले चेक करें रेट।

Dec 17, 2025 08:01 am ISTDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमत आज 60 डॉलर के भी नीचे आ गई है। इस बीच आज ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट कर दी हैं। आज पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं, आज एलपीजी सिलेंडर के रेट भी नहीं बदले हैं। एलपीजी के रेट हर महीने की पहली तारीख को अपडेट होते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ब्लूमबर्ग के मुताबिक ब्रेंट क्रूड वायदा 59.46 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। दूसरी ओर, यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट फ्यूचर्स भी 55.84 डॉलर प्रति बैरल पर है।

आज दिल्ली में पेट्रोल ₹94.77 और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर बिक रहा है। बता दें मार्च 2024 में पेट्रोल-डीजल के दाम ₹2 प्रति लीटर घटाए गए थे। इसके बाद अब तक कोई बदलाव नहीं हुआ है।

14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के आज के रेट

पटना 942.5

दिल्ली 853.00

लखनऊ 890.5

जयपुर 856.5

आगरा 865.5

मेरठ 860

गाजियाबाद 850.5

इंदौर 881

भोपाल 858.5

लुधियाना 880

वाराणसी 916.5

गुरुग्राम 861.5

अहमदाबाद 860

मुंबई 852.50

पुणे 856

हैदराबाद 905

बेंगलुरू 855.5

भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल बेचने वाले शहर

पोर्ट ब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह: ₹82.46 प्रति लीटर

ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश: ₹90.87 प्रति लीटर

सिलवासा, दादरा और नगर हवेली: ₹92.37 प्रति लीटर

दमन, दमन और दीव: ₹92.55 प्रति लीटर

हरिद्वार, उत्तराखंड: ₹92.78 प्रति लीटर

रुद्रपुर, उत्तराखंड: ₹92.94 प्रति लीटर

उना, हिमाचल प्रदेश: ₹93.27 प्रति लीटर

देहरादून, उत्तराखंड: ₹93.35 प्रति लीटर

नैनीताल, उत्तराखंड: ₹93.41 प्रति लीटर

स्रोत: इंडियन ऑयल

भारत में सबसे सस्ता डीजल बेचने वाले शहर

पोर्ट ब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह: ₹78.05 प्रति लीटर

इटानगर, अरुणाचल प्रदेश: ₹80.38 प्रति लीटर

जम्मू, जम्मू और कश्मीर: ₹81.32 प्रति लीटर

संबा, जम्मू और कश्मीर: ₹81.58 प्रति लीटर

कठुआ, जम्मू और कश्मीर: ₹81.97 प्रति लीटर

उधमपुर, जम्मू और कश्मीर: ₹82.15 प्रति लीटर

चंडीगढ़: ₹82.44 प्रति लीटर

राजौरी, जम्मू और कश्मीर: ₹82.64 प्रति लीटर

स्रोत: इंडियन ऑयल

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia
टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल मिलाकर 20 साल का अनुभव। एचटी डिजिटल से पहले दृगराज न्यूज नेशन, दैनिक जागरण, हिंदुस्तान, सहारा समय और वॉच न्यूज एमपी /सीजी में रिपोर्टिग और डेस्क पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। स्पेशल स्टोरीज,स्पोर्ट्स, पॉलिटिक्स, सिनेमा, स्पोर्ट्स के बाद अब बिजनेस की खबरें लिख रहे हैं। दृगराज, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।