Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़change in the price of gold silver jumped by rs 1925 check the latest rate
सोने के भाव में बदलाव, चांदी 1925 रुपये उछली, चेक करें लेटेस्ट रेट

सोने के भाव में बदलाव, चांदी 1925 रुपये उछली, चेक करें लेटेस्ट रेट

संक्षेप:

Gold Silver Price 24 Nov.: सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट सोने का भाव महज 89 रुपये सस्ता होकर 1257 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। अब जीएसटी समेत 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का भाव 126747 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। जबकि, चांदी जीएसटी समेत 157645 रुपये प्रति किलो पर है।

Nov 24, 2025 01:29 pm ISTDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Gold Silver Price 24 Nov.: शादियों के इस सीजन के बीच सोने-चांदी के भाव में अहम बदलाव नजर आ रहे हैं। सर्राफा बाजारों में आज सोमवार 24 नवंबर को 24 कैरेट सोने का भाव महज 89 रुपये सस्ता होकर 1257 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। अब जीएसटी समेत 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का भाव 126747 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। जबकि, चांदी जीएसटी समेत 157645 रुपये प्रति किलो पर है। आज यह बिना जीएसटी 1925 रुपये उछल कर 153054 रुपये प्रति किलो के रेट से खुली। शुक्रवार को चांदी बिना जीएसटी 151129 रुपये प्रति किलो और सोना बिना जीएसटी 123146 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अब सोना 17 अक्टूबर के ऑल टाइम हाई 130874 से 7817 रुपये सस्ता हो गया है। जबकि, चांदी के भाव 14 अक्टूबर के ऑल टाइम हाई 178100 से 25046 रुपये गिर चुके हैं। आईबीजेए दिन में दो बार रेट जारी करता है। एक बार दोपहर 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे के आसपास।

कैरेट के हिसाब से गोल्ड के भाव

आज 23 कैरेट गोल्ड भी 89 रुपये सस्ता होकर 122564 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला। जीएसटी संग इसकी कीमत अब 126240 रुपये हो गई है। अभी इसमें मेकिंग चार्ज नहीं जुड़ा है।

22 कैरेट गोल्ड की कीमत 82 रुपये टूटकर 112720 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। जीएसटी संग यह 116101 रुपये है।

18 कैरेट गोल्ड 67 रुपये की गिरावट के साथ 92360 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है और जीएसटी के साथ इसकी कीमत 95061 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।

14 कैरेट गोल्ड का रेट भी 52 रुपये चढ़ा है। आज यह 71988 रुपये पर खुला और जीएसटी समेत यह 74147 रुपये पर है।

इस साल सोना 47317 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो चुका है। जबकि, चांदी 67037 रुपये प्रति किलो उछल चुकी है।

डिस्क्लेमर: सोने-चांदी के हाजिर भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA)ने जारी किए हैं। हो सकता है आपके शहर में इससे 1000 से 2000 रुपये का अंतर आ रहा हो।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया:-लाइव हिन्दुस्तान में पिछले 6 साल से बिजनेस टीम का अहम हिस्सा हैं। दृगराज को पत्रकारिता में 21 वर्षों का लंबा अनुभव है। इन्होंने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी स्पेशल खबरों से खास पहचान बनाई है। शेयर मार्केट, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी पर विशेष पकड़। मैथ्स से ग्रेजुएट, मास कम्युनिकेशन और कंप्यूटर साइंस में पीजी डिप्लोमा। दृगराज, रिसर्च और एनॉलिस के जरिए मार्केट डेटा को आसान भाषा में 'कुछ अलग' पाठकों तक पहुंचाते हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले साढ़े सात साल तक हिन्दुस्तान अखबार में बतौर सीनियर रिपोर्टर काम किया। इसके अलावा सहारा समय, दैनिक जागरण, न्यूज नेशन में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,