इस शहर में गैस पर अब सिर्फ 5% टैक्स… ऐलान के साथ ही CNG और PNG के घटे दाम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • इस निर्णय से केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में कॉम्प्रेस्ड प्राकृतिक गैस (सीएनजी) और पाइप वाली रसोई गैस (पीएनजी) का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को टैक्स राहत मिलेगी

Cng and png rate increased in patna
सीएनजी -पीएनजी के दाम घटे

केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में सीएनजी और पीएनजी की कीमतों पर बड़ी राहत मिली है। दरअसल, चंडीगढ़ प्रशासन ने प्राकृतिक गैस पर मूल्य संवर्धित कर (वैट) की दर को 12.5 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत कर दिया है। कहने का मतलब है कि यह 7 प्रतिशत से ज्यादा की कटौती है।

क्या होगा फायदा?

आधिकारिक बयान में कहा गया कि इस निर्णय से केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में कॉम्प्रेस्ड प्राकृतिक गैस (सीएनजी) और पाइप वाली रसोई गैस (पीएनजी) का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को टैक्स राहत मिलेगी। प्रशासन ने कहा कि वैट में कटौती से प्राकृतिक गैस अधिक किफायती होने की उम्मीद है और शहर में प्राकृतिक गैस अवसंरचना के विकास एवं विस्तार को बढ़ावा मिलेगा। बता दें कि यह फैसला 18 सितंबर की मध्यरात्रि से प्रभावी हो गया है।

भारत टैक्सी की चंडीगढ़ में भी हुई शुरुआत

इस बीच, देश की पहली सहकारी मॉडल पर आधारित ऑनलाइन सवारी सेवा 'भारत टैक्सी' की चंडीगढ़ में शुक्रवार को शुरुआत की गई। इस अवसर पर चंडीगढ़ प्रशासन के सहकारिता विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंजाब के राज्यपाल एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने भारत टैक्सी सेवा का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन किया और इसके बाद भारत टैक्सी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

भारत टैक्सी के बारे में

भारत टैक्सी को ओला, उबर और अन्य निजी ऐप आधारित कैब सर्विसेज के विकल्प के तौर पर पेश किया गया है। इसकी शुरुआत ऐसे समय हुई है जब चंडीगढ़ प्रशासन ने ओला, उबर, इनड्राइव और रैपिडो के एग्रीगेटर लाइसेंस छह महीने के लिए निलंबित किए हैं।

भारत टैक्सी की खासियत इसका सहकारी मॉडल है। इसमें ड्राइवरों को 'सारथी' कहा गया है और उन्हें केवल सर्विस प्रोवाइडर के बजाय प्लेटफॉर्म में हिस्सेदार बनाने पर जोर है। सत्यापन के बाद सारथी 500 रुपये का निवेश कर पांच शेयर खरीद सकते हैं और भविष्य के मुनाफे में हिस्सेदारी का अवसर पा सकते हैं। यह प्लेटफॉर्म जीरो-कमीशन मॉडल पर काम करेगा। यानी ड्राइवरों से प्रत्येक राइड पर कमीशन नहीं लिया जाएगा और राइड से हुई कमाई सीधे उन्हें मिलेगी। व्यस्त घंटों में किराया बढ़ाने वाले मॉडल के बजाय पारदर्शी और स्थिर किराये पर जोर दिया गया है।

बता दें कि ड्राइवर भारत टैक्सी ऐप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। इसके लिए ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, वाहन की आरसी और फोटो जैसे दस्तावेज जमा करने होंगे। सत्यापन के बाद उन्हें प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा। यात्रियों के लिए ऐप के जरिए कैब, बाइक या ऑटो बुक करने की सुविधा उपलब्ध होगी।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़इस शहर में गैस पर अब सिर्फ 5% टैक्स… ऐलान के साथ ही CNG और PNG के घटे दाम