अमेरिकी कंपनी से मिला 900 करोड़ रुपये का काम, भारी बिकवाली के बीच 8% चढ़ा शेयर

Jan 19, 2026 09:46 am ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

CG Power and Industrial Solutions: आज सोमवार को मार्केट में भारी बिकवाली की बीच सुबह सीजी पावर के शेयरों की कीमतों में 8 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में इस तेजी के पीछे की वजह 900 करोड़ रुपये का मिला नया वर्क ऑर्डर है।

अमेरिकी कंपनी से मिला 900 करोड़ रुपये का काम, भारी बिकवाली के बीच 8% चढ़ा शेयर

CG Power and Industrial Solutions: आज सोमवार को मार्केट में भारी बिकवाली की बीच सुबह सीजी पावर के शेयरों की कीमतों में 8 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में इस तेजी के पीछे की वजह 900 करोड़ रुपये का मिला नया वर्क ऑर्डर है।

17 जनवरी को कंपनी से मिला वर्क ऑर्डर

एक्सचेंज को दी जानकारी में सीजी पावर ने बताया है कि 17 जनवरी 2025 उन्हें एक बड़ा वर्क प्रोजेक्ट मिला है। कंपनी को यह वर्क ऑर्डर 900 करोड़ रुपये का मिला है। यह वर्क ऑर्डर कंपनी को अमेरिकी कंपनी ट्रालग्रास इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक सॉल्यूशंस एलएससी से प्राप्त हुआ है। कंपनी के ग्लोबल डाटा सेंटर सेगमेंट पर यह पहली एंट्री है।

शेयरों में उछाल

बीएसई में आज सुबह सीजी पावर के शेयर बीएसई में 580.65 रुपये के लेवल पर खुले थे। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 8 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 608 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया है।

पिछला एक साल सीजी पावर के शेयरों के लिए काफी मुश्किलों भरा रहा है। इस दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 8.77 प्रतिशत की गिरावट आई है। जबकि सेंसेक्स इंडेक्स 8.57 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। सी जी पावर का 52 वीक हाई 797.75 रुपये और 52 वीक लो लेवल 518.35 रुपये का है। कंपनी का मार्केट कैप 93610 करोड़ रुपये का है।

लॉन्ग टर्म में कंपनी ने दिया है मोटा रिटर्न

भले ही बीता एक साल कंपनी के शेयरों के प्रदर्शन के लिहाज से अच्छा नहीं रहा है। लेकिन दो साल में कंपनी के पोजीशनल निवेशकों के लिए शानदार बीता है। कंपनी के शेयरों की भाव इस दौरान 30 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। तीन साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 88 प्रतिशत की तेजी आई है। बता दें, 5 साल में कंपनी के शेयरों का भाव 1329 प्रतिशत चढ़ा है। वहीं, 10 साल में सीजी पावर के शेयरों की कीमतों में 1090 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,