20 मार्च से खुल रहा दिग्गज कंपनी का IPO, प्राइस बैंड ₹172, ग्रे मार्केट में अभी से ही तेजी
कंपनी ने 16 मार्च को अपने इश्यू का प्राइस बैंड ₹163 से ₹172 प्रति शेयर तय किया है। इस इश्यू के जरिए कंपनी करीब ₹1,837.8 करोड़ जुटाएगी और ऊपरी प्राइस बैंड पर इसका वैल्यूएशन लगभग ₹12,280 करोड़ बैठता है।

Central Mine Planning IPO: देश की सबसे बड़ी कोयला कंपनी कोल इंडिया की सब्सिडियरी सेंट्रल माइनिंग प्लानिंग एवं डिजाइन संस्थान (CMPDI) अपना IPO लेकर आ रही है। कंपनी ने 16 मार्च को अपने इश्यू का प्राइस बैंड ₹163 से ₹172 प्रति शेयर तय किया है। इस इश्यू के जरिए कंपनी करीब ₹1,837.8 करोड़ जुटाएगी और ऊपरी प्राइस बैंड पर इसका वैल्यूएशन लगभग ₹12,280 करोड़ बैठता है। बाजार में इस IPO को लेकर अच्छी खासी दिलचस्पी देखने को मिल रही है। बता दें कि ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर ₹17 प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। इस हिसाब से लिस्टिंग पर यह आईपीओ 10 पर्सेंट तक का मुनाफा करा सकता है।
पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल है यह IPO
यह IPO पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) है, यानी इसमें कोई नया शेयर जारी नहीं होगा। कोल इंडिया अपनी 10.71 करोड़ हिस्सेदारी बेच रही है और इसी से पैसा जुटाया जाएगा। इसका मतलब साफ है कि CMPDI को इस इश्यू से सीधे कोई फंड नहीं मिलेगा, बल्कि सारा पैसा (खर्चों को छोड़कर) कोल इंडिया के पास जाएगा। निवेशकों के लिए यह एक अहम बात है, क्योंकि कंपनी के विस्तार के लिए अलग से फंड नहीं आ रहा।
कब से खुलेगा
IPO 20 मार्च से खुलकर 24 मार्च तक सब्सक्रिप्शन के लिए उपलब्ध रहेगा, जबकि एंकर इन्वेस्टर्स के लिए 18 मार्च को बुक खुलेगी। कंपनी ने अपने कर्मचारियों और मौजूदा शेयरहोल्डर्स के लिए भी खास कोटा रखा है। कर्मचारियों को 53.55 लाख शेयर दिए जाएंगे और उन्हें अंतिम कीमत पर ₹8 प्रति शेयर की छूट भी मिलेगी। वहीं शेयरहोल्डर्स के लिए 1.07 करोड़ शेयर रिजर्व किए गए हैं।
निवेशकों के लिए मौका
रिटेल निवेशकों के लिए भी इसमें अच्छा मौका है। इश्यू में 35% हिस्सा रिटेल के लिए रिजर्व है, जबकि 50% क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) और 15% नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए रखा गया है। निवेशक कम से कम 80 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं। यानी रिटेल निवेश के लिए न्यूनतम रकम ₹13,760 होगी, जबकि अधिकतम ₹1,92,640 तक निवेश किया जा सकता है।
कंपनी का कारोबार
कंपनी के बिजनेस की बात करें तो 1975 में स्थापित सेंट्रल माइनिंग प्लानिंग एवं डिजाइन संस्थान कोयला और मिनरल सेक्टर में कंसल्टेंसी और माइन प्लानिंग सेवाएं देती है। यह एक्सप्लोरेशन से लेकर डिजाइन और ऑपरेशन तक पूरी वैल्यू चेन में काम करती है और खुद को भारत की बड़ी कंसल्टेंसी कंपनियों में गिनती है।
फाइनेंशियल्स पर नजर डालें तो कंपनी का प्रदर्शन स्थिर और मजबूत रहा है। दिसंबर 2025 तक के 9 महीनों में CMPDI ने ₹425.4 करोड़ का मुनाफा कमाया, जो पिछले साल के मुकाबले 9% ज्यादा है। इसी दौरान रेवेन्यू भी 9.3% बढ़कर ₹1,489.7 करोड़ हो गया। IPO का अलॉटमेंट 25 मार्च तक फाइनल होगा और कंपनी के शेयर 30 मार्च से बाजार में ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। इस इश्यू के लिए आईडीबीआई कैपिटल मार्केट्स एंड सिक्योरिटीज और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स मर्चेंट बैंकर की भूमिका निभा रहे हैं।
लेखक के बारे में
Varsha Pathakवर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
और पढ़ें

