इन केंद्रीय कर्मचारियों के परिवार के लिए अब 100% पेंशन, सरकार ने किया साफ

लाइव हिन्दुस्तान
share

मुख्य बातें

  • रेलवे पेंशन नियमों के तहत ड्यूटी के दौरान हिंसक घटनाओं, प्राकृतिक आपदा, आतंकी या उग्रवादी हमले और कुछ युद्ध जैसी परिस्थितियों में कर्मचारी की मौत होने पर परिवार को कर्मचारी के वेतन का 100 फीसदी तक फैमिली पेंशन मिल सकेगी

Money
प्रतीकात्मक तस्वीर Photographer: Dhiraj Singh/Bloomberg

अगर आप रेलवे कर्मचारी हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल, रेलवे ने रेल सर्विस (एक्स्ट्राऑर्डिनरी पेंशन) रूल्स 2026 को लेकर एक अहम नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें रेलवे सेवा के दौरान कर्मचारी की मौत या दिव्यांगता होने पर मिलने वाली पेंशन और फैमिली पेंशन के नियमों को स्पष्ट किया गया है। आइए जानते हैं कि इसका फायदा किसे और कब मिलेगा?

किसे 100 फीसदी पेंशन?

रेलवे पेंशन नियमों के तहत ड्यूटी के दौरान हिंसक घटनाओं, प्राकृतिक आपदा, आतंकी या उग्रवादी हमले और कुछ युद्ध जैसी परिस्थितियों में कर्मचारी की मौत होने पर परिवार को कर्मचारी के वेतन का 100 फीसदी तक फैमिली पेंशन मिल सकेगी। वहीं, नियमों के तहत न्यूनतम दिव्यांगता पेंशन और फैमिली पेंशन 18,000 रुपये प्रति माह तय की गई है। इनका लाभ उन रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा जो रेलवे सर्विस (पेंशन) रूल्स, 2026 के दायरे में आते हैं। कुछ निर्धारित शर्तों और विकल्प के आधार पर राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) से जुड़े कर्मचारियों को भी इन प्रावधानों का लाभ मिल सकता है। अगर किसी रेलवे कर्मचारी को ऐसी दिव्यांगता के कारण सेवा से हटना पड़ता है, जो इन श्रेणियों के तहत आती है, तो दिव्यांगता पेंशन में सर्विस एलिमेंट और डिसेबिलिटी एलिमेंट शामिल होंगे।

फैमिली पेंशन के लिए पात्रता में सबसे पहले विधवा या विधुर को रखा गया है। इसके बाद निर्धारित शर्तों के तहत आश्रित बच्चों, गोद लिए गए और सौतेले बच्चों, माता-पिता और आश्रित भाई-बहनों को पात्रता दी गई है।

पेंशन फायदे इन मामलों में लागू होंगे

-जब कोई रेलवे कर्मचारी नौकरी से जुड़ी परिस्थितियों के कारण विकलांग हो गया हो।

- जब किसी रेलवे कर्मचारी की नौकरी से जुड़ी परिस्थितियों के कारण मौत हो गई हो

- जब कोई परिवार खास पेंशन पाने का हकदार हो

(इसमें वे कर्मचारी भी शामिल हैं जो नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के तहत आते हैं लेकिन जिन्होंने 2025 के NPS नियमों के तहत संबंधित फायदों को चुना था।)

नई व्यवस्था की बड़ी खासियत यह है कि कर्मचारी या उसके परिवार को असाधारण दिव्यांगता पेंशन या फैमिली पेंशन के लिए अलग से आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी। मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित कार्यालय प्रमुख को हर ऐसे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई शुरू करनी होगी। मेडिकल रिपोर्ट मिलने के तीन महीने के भीतर मामला सक्षम प्राधिकारी के सामने भेजना होगा। अगर कार्यालय प्रमुख की देरी से प्रक्रिया आगे बढ़ने में समय लगता है, तो केवल इसी आधार पर दावे को खारिज नहीं किया जा सकेगा।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़इन केंद्रीय कर्मचारियों के परिवार के लिए अब 100% पेंशन, सरकार ने किया साफ