सरकार ने सैलरी, पेंशन, DA से जुड़ा नया नियम किया जारी, समझें क्या होगा बदलाव

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • केंद्र सरकार ने सैलरी, पेंशन, डीए आदि से जुड़े नियम को नोटिफाई कर दिया है
  • इस नए नियम का कोई भी असर सैलरी, पेंशन आदि पर नहीं पड़ेगा
सरकार ने सैलरी, पेंशन, DA से जुड़ा नया नियम किया जारी, समझें क्या होगा बदलाव

सरकार ने पेंशन, सैलरी, एलटीसी सहित अन्य खर्च के लिए नए नियमों का ऐलान कर दिया है। 9 जून 2026 को व्यव विभाग (Department of Expenditure) ने DFPR के नियमों में संशोधन किया है। अब यह संशोधित लिस्ट 'ऑब्जेक्ट हेड्स' के नाम से जान जाएगा। बता दें, नया नियम वित्त वर्ष 2027-28 से प्रभावी रहेगा।

ध्यान रहे कि इस बदलाव का कोई भी असर आपकी सैलरी, पेशन, भत्ता या ग्रेजुएटी पर नहीं पड़ेगा।

सैलरी और भत्ते को मिलेगा नाम

संशोधित फ्रेम वर्क के अनुसार अब कर्मचारियों से जुड़े भत्तों को एक अलग कैटगरी में रखा जाएगा। जैसे की सैलरी, भत्ता, मेडिकल ट्रीटमेंट और एलटीसी आदि। इस नियम के अनुसार अब भत्ते का एक विस्तृत परिभाषा दी जाएगी। डीए, एचआरए, ट्रांसपोर्ट भत्ता, विदेशी भत्ता, बच्चों की पढ़ाई से जुड़ा भत्ता सहित अन्य सभी फायदे जो सरकारी कर्मचारियों को बेसिक पे के साथ मिलते हैं।

पेंशन को अलग श्रेणी में रखा जाएगा

नए संशोधित नियमों के अनुसार पेंशन से जुड़े खर्च को अलग कैटगरी में रखा जाएगा। इस ऑर्डर के अनुसार 'Pensionary Charges'में अब पेंशन पेमेंट्स, ग्रेजुएटी, प्रोविडेंट फंड योगदान और लीव इनकैशमेंट से जुड़ा भुगतान शामिल रहेगा।

ध्यान देने वाली बात यह है कि इसमें एनपीएस और यूपीएस भी कैटगरी में शामिल रहेगा। बता दें, इस प्रक्रिया के जरिए अब पॉलिसी मेकर्स और एनालिस्ट्स को पेंशन से जुड़े खर्च को ट्रैक करना अधिक सरल रहेगा।

यात्रा पर होने वाला खर्च

भारत के अंदर आधिकारिक खर्च को अब घरेलू ट्रैवेल एक्सपेंस कहा जाएगा। वहीं, विदेशों में ट्रैवेल के खर्च को अब फॉरेन ट्रैवेल एक्सपेंस कहा जाएगा। ट्रेनिंग के दौरान किया गया खर्च फीस कैटगरी में आएगा।

नए संशोधित फ्रेमवर्क की वजह से डोमेस्टिक ट्रैवेल, फॉरेन ट्रैवेल और ट्रेनिंग से जुड़े खर्च को अलग कैटगरी में डाला जाएगा। वित्त मंत्रालय का कहना है कि इस आदेश का मकदस केंद्र और राज्य सरकारों के बीच के खर्च में एकरुपता लाना है।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़सरकार ने सैलरी, पेंशन, DA से जुड़ा नया नियम किया जारी, समझें क्या होगा बदलाव