केंद्रीय कर्मचारियों को 5 महीने का डीए एरियर देगी सरकार…सैलरी में भी बड़ा इजाफा!

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • केंद्र सरकार हर साल जनवरी और जुलाई से छमाही आधार पर डीए और डीआर में संशोधन करती है
  • डीए की गणना ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI-IW) के आधार पर की जाती है
black money

केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के बीच इन दिनों दो मुद्दों की चर्चा तेज है। पहला मुद्दा आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों का है तो दूसरा बड़ा मुद्दा जुलाई से दिसंबर छमाही के महंगाई भत्ते यानी डीए का। वैसे तो आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें अगले साल की पहली छमाही में सरकार को दी जाएंगी लेकिन जुलाई से दिसंबर छमाही के डीए का ऐलान जल्द ही होने वाला है। पिछली छमाही के पैटर्न को देखने के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि सरकार इस बार केंद्रीय कर्मचारियों को 4 या 5 महीने का एरियर दे सकती है।

क्या है मामला?

दरअसल, केंद्र सरकार हर साल जनवरी और जुलाई से छमाही आधार पर डीए और डीआर में संशोधन करती है। हालांकि, इसकी घोषणा कुछ महीने बाद होती है। आमतौर पर जनवरी छमाही के डीए बढ़ोतरी की घोषणा मार्च में होली के आसपास होती थी लेकिन इस बार केंद्रीय कर्मचारियों को इंतजार करना पड़ा।

केंद्रीय कर्मचारियों के डीए का ऐलान अप्रैल के महीने में 15 दिन से ज्यादा बीत जाने के बाद हुआ। इसी को देखते हुए अब ये आशंका है कि जुलाई छमाही के लिए सरकार अक्टूबर के आखिरी या नवंबर तक डीए बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों को जुलाई, अगस्त, सितंबर, अक्टूबर और नवंबर यानी करीब 5 महीने का एरियर एक साथ मिल सकता है। हालांकि, इसके बारे में अब तक आधिकारिक तौर पर किसी तरह के संकेत नहीं दिए गए हैं।

कितना बढ़ सकता है डीए

डीए की गणना ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI-IW) के आधार पर की जाती है। जून के आंकड़ों का अभी भी इंतजार है लेकिन मार्च 2026 के डेटा में इंडेक्स 149.1, अप्रैल 2026 में 149.9 और मई 2026 में 150.8 था। खास बात यह है कि यह इंडेक्स हर महीने अपडेट किया जाता है और इंडस्ट्रियल वर्कर्स द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले सामान और सेवाओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव के आधार पर रिटेल महंगाई को मापता है। अगर इंडेक्स मई 2026 जैसी ही रफ्तार से बढ़ता है तो जून के लिए AICPI-IW के 151.7 रहने का अनुमान है।

इस तरह, अब तक के अनुमानित ट्रेंड्स के आधार पर कर्मचारियों को इस महीने DA में 3-4% की बढ़ोतरी की उम्मीद है। हालांकि, अंतिम बदलाव जून 2026 के वास्तविक डेटा और सरकार की मंजूरी पर निर्भर करेगा।

आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें कब तक?

केंद्रीय कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों का भी इंतजार है। ऐसा माना जा रहा है कि वेतन आयोग साल 2027 की पहली छमाही तक अपनी सिफारिशें सरकार को सौंप देगा। यह सिफारिशें जनवरी 2026 से लागू होने की उम्मीद हैं।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।