
केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी अकाउंट पर...सरकार का है बड़ा तोहफा
बीते जनवरी महीने में ही वित्त मंत्रालय के तहत वित्तीय सेवा विभाग ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए एक कम्पोजिट सैलरी अकाउंट पैकेज लॉन्च किया था। इसके तहत कर्मचारियों को एक ही सैलरी अकाउंट फ्रेमवर्क के तहत बैंकिंग, बीमा और कार्ड के फायदे मिलेंगे।
केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार कई बड़ी सुविधाएं देती हैं। अब सैलरी अकाउंट पर भी कर्मचारियों को कई खास सुविधाएं मिलेंगी। दरअसल, बीते जनवरी महीने में ही वित्त मंत्रालय के तहत वित्तीय सेवा विभाग ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए एक कम्पोजिट सैलरी अकाउंट पैकेज लॉन्च किया था। इसके तहत कर्मचारियों को एक ही सैलरी अकाउंट फ्रेमवर्क के तहत बैंकिंग, बीमा और कार्ड के फायदे मिलेंगे।
बैंकिंग सुविधा में अपग्रेडेड फैसलिटीज के साथ जीरो बैलेंस सैलरी अकाउंट के अलावा कम ब्याज दर पर लोन और फ्री प्रोसेसिंग फीस की सुविधा है। इसमें 1.50 करोड़ रुपये तक का पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस, दो करोड़ रुपये तक का हवाई दुर्घटना बीमा कवरेज भी है। साथ ही डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस, रिवॉर्ड प्रोग्राम और कैशबैक ऑफर जैसे बेहतर लाभ दिए जाएंगे। ये सुविधाएं ज्यादातर सरकारी बैंक की ओर से दिए जा रहे हैं। हालांकि, सबके फीचर्स में कुछ-कुछ अंतर भी है। आइए हम बैंक ऑफ बड़ौदा के फीचर्स जान लेते हैं।
क्या है इसमें खास सुविधाएं
सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लॉई सैलरी पैकेज (CGESP) के तहत अकाउंटहोल्डर को फ्री टर्म लाइफ इंश्योरेंस, फ्री पर्सनल एक्सीडेंटल इंश्योरेंस, फ्री एयर एक्सीडेंटल इंश्योरेंस मिलता है। इसके अलावा 3 लाख रुपये तक की इनबिल्ट ओवरड्राफ्ट सुविधा, कम ब्याज दर पर पर्सनल लोन, ऑटो लोन और हाउसिंग लोन मिल जाएगा। वहीं, अकाउंटहोल्डर के डेबिट और क्रेडिट कार्ड कई तरह के फायदों से लैस होंगे। इस तरह के अकाउंटहोल्डर को अनलिमिटेड फ्री NEFT / RTGS / IMPS / UPI ट्रांजैक्शन मिलता है। इसके अलावा, अनलिमिटेड फ्री डेबिट और क्रेडिट ट्रांजैक्शन, प्रीपेड / गिफ्ट कार्ड जारी करने / रिन्यूअल पर 100% तक की छूट और लाइफटाइम फ़्री क्रेडिट कार्ड की भी सुविधा है।
क्या होनी चाहिए योग्यता
यह सुविधा केंद्र सरकार और उनके अधीनस्थ/संबद्ध कार्यालयों के स्थायी, कन्फर्म और रेगुलर कर्मचारियों के लिए है। कर्मचारी की उम्र 18 से 60 साल के बीच होना जरूरी है। इस स्कीम के तहत नए पेंशन खाते खोलने की अनुमति नहीं है। हालांकि, सरकारी सैलरी खाता धारक 70 साल की उम्र तक खाता जारी रख सकते हैं, अगर पेंशन उसी खाते में जमा होती है। वहीं, ज्वाइंट खाते की अनुमति है। अकाउंट खोलने के लिए मौजूदा दिशानिर्देशों के अनुसार सेविंग अकाउंट खोलने के लिए जरूरी दस्तावेज और सैलरी से जुड़े दस्तावेज जैसे कि लेटेस्ट सैलरी स्लिप, अपॉइंटमेंट लेटर जरूरी है।





