Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Canara Bank Shares hits highest level in nearly 15 year Rekha Jhunjhunwala Portfolio Stock
15 साल की ऊंचाई पर यह बैंक शेयर, 150 रुपये के पार पहुंचा दाम, रेखा झुनझुनवाला ने बढ़ाया है दांव

15 साल की ऊंचाई पर यह बैंक शेयर, 150 रुपये के पार पहुंचा दाम, रेखा झुनझुनवाला ने बढ़ाया है दांव

संक्षेप: केनरा बैंक के शेयर सोमवार को BSE में करीब 3% की तेजी के साथ 150.35 रुपये पर जा पहुंचे हैं। बैंक के शेयर करीब 15 साल की ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। रेखा झुनझुनवाला के पास केनरा बैंक के 14 करोड़ से ज्यादा शेयर हैं।

Mon, 17 Nov 2025 04:18 PMVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

केनरा बैंक के शेयर कई साल की ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। केनरा बैंक के शेयर सोमवार को BSE में करीब 3 पर्सेंट की तेजी के साथ 150.35 रुपये पर जा पहुंचे हैं। बैंक के शेयर करीब 15 साल की ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। केनरा बैंक के शेयर जनवरी 2011 के बाद से अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं। केनरा बैंक के शेयरों का ऑल टाइम हाई लेवल 164.19 रुपये है, बैंक के शेयर 9 नवंबर 2010 को इस स्तर पर थे। दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला का केनरा बैंक पर बड़ा दांव है। झुनझुनवाला ने सितंबर 2025 तिमाही में बैंक पर अपना दांव बढ़ाया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

8 महीने में 78% से ज्यादा चढ़ गए हैं केनरा बैंक के शेयर
केनरा बैंक (Canara Bank) के शेयरों में पिछले 8 महीने में जबरदस्त तेजी आई है। केनरा बैंक के शेयर पिछले 8 महीने में 78 पर्सेंट से ज्यादा उछल गए हैं। इस सरकारी बैंक के शेयर 18 मार्च 2025 को 83.92 रुपये पर थे। केनरा बैंक के शेयर 17 नवंबर 2025 को 150.35 रुपये पर जा पहुंचे हैं। अगर पिछले एक महीने में देखें तो केनरा बैंक के शेयरों में 20 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। इस साल अब तक केनरा बैंक के शेयर 50 पर्सेंट उछल गए हैं। अगर पिछले 5 साल में देखें तो केनरा बैंक के शेयर 700 पर्सेंट चढ़ गए हैं। बैंक के शेयर इस अवधि में 18.66 रुपये से बढ़कर 150 रुपये के पार जा पहुंचे हैं।

ये भी पढ़ें:रॉकेट सा उड़ा ड्रोन शेयर, आर्मी से मिले हैं 100 करोड़ रुपये से ज्यादा के ऑर्डर

रेखा झुनझुनवाला के पास 14 करोड़ से ज्यादा शेयर
दिग्गज इनवेस्टर रेखा झुनझुनवाला का केनरा बैंक पर बड़ा दांव है। रेखा झुनझुनवाला के पास केनरा बैंक के 142,443,000 शेयर हैं। बैंक में उनकी हिस्सेदारी 1.57 पर्सेंट है। शेयरहोल्डिंग का यह डेटा सितंबर 2025 तिमाही तक का है। जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही में रेखा झुनझुनवाला ने केनरा बैंक पर अपना दांव बढ़ाया है। जून 2025 तिमाही में रेखा झुनझुनवाला के पास केनरा बैंक के 132,443,000 शेयर थे। बैंक में उनकी हिस्सेदारी 1.46 पर्सेंट थी।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।