इस सरकारी बैंक पर RBI का बड़ा एक्शन, अब सोमवार को शेयर पर रहेगी नजर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक के शेयर फोकस में रहेंगे
  • केनरा बैंक के शेयर की बात करें तो 133 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले शुक्रवार को 136.40 रुपये पर पहुंच गया
इस सरकारी बैंक पर RBI का बड़ा एक्शन, अब सोमवार को शेयर पर रहेगी नजर
Kolkata: Traders react after fluctuations in stock market, in Kolkata, Sunday, Feb. 1, 2026. Stock market benchmark indices Sensex and Nifty tumbled on Sunday afternoon trade after the Budget proposed to raise Securities Transaction Tax to 0.05 per cent on commodity futures from 0.02 per cent. (PTI Photo/Swapan Mahapatra)(PTI02_01_2026_000275B)

Canara Bank share price: अगले सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक के शेयर फोकस में रहेंगे। दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने केनरा बैंक पर 'अपने ग्राहक को जानें' (केवाईसी) समेत कुछ नियमों का पालन नहीं करने पर 41.8 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इस खबर की वजह से सोमवार को केनरा बैंक के शेयर में उतार-चढ़ाव आ सकता है।

शेयर का परफॉर्मेंस

केनरा बैंक के शेयर की बात करें तो 133 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले शुक्रवार को 136.40 रुपये पर पहुंच गया। शेयर की क्लोजिंग 2.11% बढ़कर 135.80 रुपये पर आ गई। पिछले साल अगस्त के महीने में शेयर 103.50 रुपये पर आ गया था। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो लेवल है। फरवरी 2026 में शेयर 162.90 रुपपये पर बंद हुआ। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है।

आरबीआई का एक्शन

आरबीआई ने 31 मार्च 2025 तक बैंक की वित्तीय स्थिति के आधार पर किए गए निगरानी मूल्यांकन (आईएसई 2025) में यह पाया कि केनरा बैंक ने तय समय-सीमा के भीतर कुछ ग्राहकों के केवाईसी रिकॉर्ड केंद्रीय केवाईसी रिकॉर्ड्स रजिस्ट्री (सीकेवाईसीआर) पर अपलोड नहीं किए थे। बैंक ने कुछ खातों को 'निष्क्रिय' के तौर पर भी वर्गीकृत किया जबकि उन खातों में ग्राहक द्वारा किया गया आखिरी लेनदेन एक साल से भी कम समय पहले हुआ था।

बैंक के मैनेजमेंट में बदलाव

सरकार ने ब्रजेश कुमार सिंह को केनरा बैंक का प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। ब्रजेश कुमार सिंह वर्तमान में इंडियन बैंक में कार्यकारी निदेशक के पद पर कार्यरत हैं और वह के. सत्यनारायण राजू का स्थान लेंगे। राजू दिसंबर 2025 में सेवानिवृत्त हुए थे।

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने सिंह को प्रबंध निदेशक और सीईओ के पद पर नियुक्त किए जाने को मंजूरी दे दी। उनकी नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तिथि से उनकी सेवानिवृत्ति तक के लिए की गई है। वह 30 अप्रैल, 2029 को सेवानिवृत्त होंगे। वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो (एफएसआईबी) ने दिसंबर 2025 में केनरा बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ पद के लिए सिंह के नाम की सिफारिश की थी।

बैंक के तिमाही नतीजे

मार्च में समाप्त तिमाही के दौरान केनरा बैंक का मुनाफा सालाना आधार पर 10 प्रतिशत घटकर 4,506 करोड़ रुपये रहा है। बैंक ने एक साल पहले की समान तिमाही में 5,002.66 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। केनरा बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि जनवरी-मार्च, 2026 में उसकी कुल आय भी 1.85 प्रतिशत घटकर 36,662 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 37,353 करोड़ रुपये थी।

वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान बैंक का मुनाफा सालाना आधार पर 12.7 प्रतिशत बढ़कर 19,187 करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान कुल आय 1,42,208 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,53,204 करोड़ रुपये हो गई।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।