शेयर बाजार के नए धुरंधर हैं डिफेंस स्टॉक, क्या ले पाएंगे TCS, इंफोसिस और विप्रो की जगह?
Defence Stocks: भारत डायनेमिक्स लिमिटेड के शेयरों का भाव 215 रुपये से 1355 रुपये के स्तर पर पिछले 4 साल में पहुंच गया है। इस दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 500 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, बीईएल के शेयरों की कीमतों में 4 साल में 600 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है।

Defence Stocks: पिछले दो दशक के दौरान भारतीय शेयर बाजारों में आईटीओ कंपनियां जैसे टीसीएस, इंफोसिस और विप्रो ने शानदार रिटर्न दिया है। लॉन्ग टर्म में इन कंपनियों ने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। रूस और यूक्रेन युद्ध के बाद स्थितियों में काफी बदलाव आया है। उसके बाद से ही ये कंपनियां निवेशकों को अच्छा रिटर्न देने में असफल रही हैं। लेकिन इस दौरान डिफेंस कंपनियों के शेयरों की कीमतों में काफी तेजी आई है। जिसके बाद से यह सवाल उठ रहा है कि क्या डिफेंस कंपनियां दिग्गज आईटी कंपनियों की जगह शेयर बाजार में ले लेंगी?
इन डिफेंस कंपनियों ने दिया है मोटा रिटर्न
भारत डायनेमिक्स लिमिटेड के शेयरों का भाव 215 रुपये से 1355 रुपये के स्तर पर पिछले 4 साल में पहुंच गया है। इस दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 500 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, बीईएल के शेयरों की कीमतों में 4 साल में 600 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। इस स्टॉक की कीमत 4 साल पहले 67 रुपये थी। जोकि अब बढ़कर 470 रुपये हो गई है।
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के शेयर भी रिटर्न देने के मामले में किसी से पीछे नहीं हैं। कंपनी के शेयरों की कीमतों में इस दौरान 500 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। जिसकी वजह से 657 रुपये का शेयर 4030 रुपये पर पहुंच गया।
स्मॉल कैप डिफेंस स्टॉक ने दिया है अच्छा रिटर्न
अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयरों की कीमतों में 1750 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों का भाव 12 रुपये से बढ़कर 221.50 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। जेन टेक्नोलॉजी ने निवेशकों को बीते 4 साल में 625 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। जिसकी वजह से शेयरों का भाव 196 रुपये से बढ़कर 1429 रुपये के लेवल तक पहुंचने में सफल रहा है।
GRSE ने निवेशकों को 1000 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयरों का भाव 219.50 रुपये से बढ़कर 2530 रुपये के लेवल पर पहुंच गया है।
क्या है एक्सपर्ट्स की राय?
एक्सपर्ट्स का कहना है कि AI की वजह से आईटी कंपनियों के शेयर घरेलू बाजार में काफी दबाव में हैं। निवेशकों का ध्यान अब डिफेंस कंपनियों की तरफ मुड़ा है। वैश्विक तनाव और घरेलू भारतीय कंपनियों का ऑर्डर बुक ने खेल को बदल दिया है। सरकार का भी फोकस डिफेंस कंपनियों की तरफ बढ़ा है। जिसका फायदा निवेशकों को खूब मिल रहा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


