Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़c Transformers and Rectifiers cracked 20 Percent today after weak result and World Bank debarred company
वर्ल्ड बैंक की रोक और कमजोर नतीजे, इस शेयर को बेचने की होड़, 20% टूट गया शेयर का दाम

वर्ल्ड बैंक की रोक और कमजोर नतीजे, इस शेयर को बेचने की होड़, 20% टूट गया शेयर का दाम

संक्षेप: ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स के शेयर सोमवार को बाजार खुलते ही धड़ाम हो गए हैं। कंपनी के शेयर 20% टूटकर 314.20 रुपये पर जा पहुंचे हैं। कमजोर नतीजों और वर्ल्ड बैंक की तरफ से रोक लगाए जाने के बाद कंपनी के शेयरों में तेज गिरावट आई है।

Mon, 10 Nov 2025 01:21 PMVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मल्टीबैगर कंपनी ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स के शेयर सोमवार को बाजार खुलते ही धड़ाम हो गए हैं। स्मॉलकैप कंपनी के शेयर सोमवार को BSE में 20 पर्सेंट लुढ़ककर 314.20 रुपये पर जा पहुंचे हैं। सितंबर तिमाही के कमजोर नतीजों और वर्ल्ड बैंक की तरफ से रोक लगाए जाने के बाद ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स के शेयरों में तेज गिरावट आई है। कंपनी के शेयर अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 650.23 रुपये है। कंपनी के शेयर बेचने की होड़ है। BSE में सोमवार दोपहर 12.30 बजे 3 लाख से ज्यादा शेयरों को बेचने के ऑर्डर पेंडिंग हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

24% घट गया है कंपनी का मुनाफा
स्मॉलकैप कंपनी ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स का मुनाफा सितंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर 24 पर्सेंट घटा है। कंपनी को चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में 34 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स को 45 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू लगभग फ्लैट रहा। सितंबर 2025 तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 460 करोड़ रुपये रहा, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 462 करोड़ रुपये था। ऑपरेटिंग लेवल पर कंपनी का इबिट्डा 27 पर्सेंट घटकर 51.3 करोड़ रुपये रहा। सितंबर 2024 तिमाही में यह 70 करोड़ रुपये था। सितंबर 2025 तिमाही में कंपनी का इबिट्डा मार्जिन भी घटकर 11.2 पर्सेंट पहुंच गया है, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 14.9 पर्सेंट था।

ये भी पढ़ें:अनिल अंबानी का पावर शेयर बना रॉकेट, 42 रुपये के ऊपर पहुंचा शेयर का दाम

वर्ल्ड बैंक ने लगाई कंपनी पर रोक
कमजोर नतीजों के अलावा विश्व बैंक (वर्ल्ड बैंक) ने कंपनी को वर्ल्ड बैंक के फाइनेंस्ड प्रोजेक्ट्स से रोक दिया है। वर्ल्ड बैंक ने यह रोक नाइजीरिया की इलेक्ट्रिक ग्रिड सुधारने से जुड़े 486 मिलियन डॉलर के प्रोजेक्ट में कथित भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी मामले में शामिल होने के लिए लगाई है। यह बात सीएनबीसी-टीवी 18 की एक रिपोर्ट में कही गई है। ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स के शेयर लगातार 8 दिन से लुढ़क रहे हैं। कंपनी के शेयर इस अवधि में 31 पर्सेंट टूट गए हैं।

ये भी पढ़ें:एक झटके में सोने के रेट आज करीब ₹2000 और चांदी के भाव में ₹2700 की उछाल

52 हफ्ते के हाई से 50% से ज्यादा टूट गए हैं कंपनी के शेयर
ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स के शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई लेवल से 50 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं। मल्टीबैगर कंपनी के शेयर 8 जनवरी 2025 को 650.23 रुपये पर थे। ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स के शेयर 10 नवंबर 2025 को 314.20 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले पांच साल में ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स के शेयरों में 6200 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है।

(मिंट के इनपुट के साथ)

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।