काम की बात: दुबई में घर खरीदना हुआ आसान, जानिए कौन उठा सकता है फायदा, कैसे करें अप्लाई?
मुख्य बातें
- दुबई की First-Time Home Buyer Programme 2026 उन लोगों के लिए बड़ा अवसर है जो किराए से निकलकर अपने घर का सपना पूरा करना चाहते हैं
- बुकिंग, कम ब्याज दरों वाले होम लोन और आसान पेमेंट स्कीम जैसी सुविधाएं इस योजना को दुबई के रियल एस्टेट बाजार में पहली बार घर खरीदने वालों के लिए बेहद आकर्षक बनाती हैं

Dubai First-Time Home Buyer Programme 2026: अगर आप यूएई में रहते हैं और दुबई में अपना पहला घर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। सरकार ने पहली बार घर खरीदने वालों के लिए एक विशेष योजना शुरू की है, जिसके तहत संपत्ति खरीदना पहले की तुलना में अधिक आसान और किफायती हो गया है।
Emirates 24X7 की खबर के मुताबिक दुबई लैंड डिपॉर्टमेंट और अर्थव्यवस्था एवं पर्यटन विभाग (DET) द्वारा शुरू की गई First-Time Home Buyer Programme 2026 का उद्देश्य यूएई निवासियों को घर खरीदने के लिए प्रोत्साहित करना है। योजना के तहत घर खरीदारों को विशेष छूट, आसान भुगतान विकल्प और बेहतर होम लोन सुविधाएं मिलती हैं।
अब तक कितने लोगों को मिला फायदा?
जुलाई 2025 में शुरू हुई इस योजना के तहत अब तक 3,200 से अधिक लोगों ने दुबई में अपना पहला घर खरीदा है। इन लेनदेन का कुल मूल्य 5 अरब दिरहम से अधिक बताया गया है।
योजना के तहत क्या-क्या फायदे मिलेंगे?
पहली बार घर खरीदने वाले लोगों को कई विशेष सुविधाएं दी जा रही हैं। जैसे, नई लॉन्च होने वाली परियोजनाओं में प्राथमिकता। ऑफ-प्लान (निर्माणाधीन) प्रॉपर्टी पर विशेष कीमतें, आसान भुगतान योजनाएं, DLD रजिस्ट्रेशन फीस पर ब्याज-मुक्त किस्तों की सुविधा और कम ब्याज दरों पर होम लोन, बैंकों और डेवलपर्स की अतिरिक्त विशेष ऑफर्स।
कौन-कौन से डेवलपर्स शामिल हैं?
योजना में दुबई के 22 बड़े रियल एस्टेट डेवलपर्स शामिल हैं। इनमें एमार, नखील, मेरास, डामैक, अजीजी, डेन्यूब, दुबई प्रॉपर्टीज, एलिंगटन, समाना, अराडा और माजिद अल फुत्तैम जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।
किन बैंकों से मिलेगा होम लोन?
योजना में शामिल अमीरात NBD, Dubai Islamic Bank, Commercial Bank of Dubai और Mashreq Bank प्रमुख बैंक हैं। ये बैंक विशेष ब्याज दरों और तेज मंजूरी प्रक्रिया के साथ होम फाइनेंस उपलब्ध कराते हैं।
कौन कर सकता है अप्लाई?
इस योजना के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति को निम्न शर्तें पूरी करनी होंगी।
यूएई का निवासी होना चाहिए।
आयु कम से कम 18 वर्ष हो।
दुबई में कोई फ्रीहोल्ड आवासीय संपत्ति पहले से न हो।
खरीदी जाने वाली संपत्ति का मूल्य 50 लाख दिरहम से कम हो।
कौन नहीं उठा सकता लाभ?
अगर आपके नाम पर पहले से दुबई में कोई फ्रीहोल्ड संपत्ति है, तो आप इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे। हालांकि, यदि आपके पास किसी अन्य अमीरात या दुबई के नॉन-फ्रीहोल्ड रिजन में संपत्ति है, तो आप आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन कैसे करें?
स्टेप- 1: DLD की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या Dubai REST App डाउनलोड करें।
स्टेप-2: UAE PASS के माध्यम से लॉग-इन करें।
स्टेप-3: "First-Time Home Buyer" विकल्प चुनें।
स्टेप- 4: एमिरेट्स आईडी, पासपोर्ट और अन्य आवश्यक जानकारी जमा करें।
स्टेप-5: पात्र पाए जाने पर आपको ईमेल के माध्यम से QR कोड प्राप्त होगा।
स्टेप- 6: इसी QR कोड के जरिए आप डेवलपर्स और बैंकों से विशेष लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
क्या कोई रजिस्ट्रेशन शुल्क देना होगा?
इस योजना में शामिल होने के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाता है। हालांकि, संपत्ति खरीदते समय सामान्य DLD रजिस्ट्रेशन शुल्क और बैंक या डेवलपर द्वारा लागू अन्य शुल्क देय होंगे।
लेखक के बारे में
Drigraj Madheshiaदृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें


