सिर्फ 1 पैसे पर खरीदा शेयर, अब 1352 रुपये शेयर का दाम, 4080 रुपये के बने 55 करोड़ रुपये

Mar 06, 2026 05:45 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

IIT बॉम्बे के स्टार्टअप इनक्यूबेटर सोसाइटी फॉर इनोवेशन एंड आंत्रप्रेन्योरशिप ने 0.01 रुपये प्रति शेयर के दाम पर सेडेमैक मेकाट्रॉनिक्स के शेयर खरीदे। इन शेयरों की मौजूदा वैल्यू करीब 55 करोड़ रुपये है।

सिर्फ 1 पैसे पर खरीदा शेयर, अब 1352 रुपये शेयर का दाम, 4080 रुपये के बने 55 करोड़ रुपये

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) बॉम्बे का एक स्टार्टअप इनक्यूबेटर सोसाइटी फॉर इनोवेशन एंड आंत्रप्रेन्योरशिप (SINE), सेडेमैक मेकाट्रॉनिक्स के आईपीओ से बंपर रिटर्न कमाने वाला है। ऑटो इलेक्ट्रॉनिक्स बनाने वाली कंपनी सेडेमैक मेकाट्रॉनिक्स का आईपीओ दांव लगाने के लिए 4 मार्च 2026 को खुला था और 6 फरवरी को सब्सक्रिप्शन का आखिरी दिन रहा। सेडेमैक मेकाट्रॉनिक्स के आईपीओ के प्राइस बैंड का अपर इंड 1352 रुपये है। अपर प्राइस बैंड पर सोसाइटी फॉर इनोवेशन एंड आंत्रप्रेन्योरशिप (SINE) के शेयरहोल्डिंग की वैल्यू करीब 55 करोड़ रुपये है। यह बात इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में कही गई है।

1 पैसे प्रति शेयर पर खरीदे थे सेडेमैक मेकाट्रॉनिक्स के शेयर
सोसाइटी फॉर इनोवेशन एंड आंत्रप्रेन्योरशिप (SINE) ने सेडेमैक मेकाट्रॉनिक्स को शुरुआती दिनों में सपोर्ट किया था। सेडेमैक मेकाट्रॉनिक्स के आईपीओ में सोसाइटी फॉर इनोवेशन एंड आंत्रप्रेन्योरशिप ने 2.04 लाख तक शेयर बेचे हैं। आईपीओ में बेचे गए शेयरों से SINE को करीब 27.58 करोड़ रुपये मिलेंगे। सोसाइटी फॉर इनोवेशन एंड आंत्रप्रेन्योरशिप ने 0.01 रुपये प्रति शेयर (1 पैसे पर 1 शेयर) की औसत कॉस्ट पर कंपनी के शेयर खरीदे थे। SINE ने सेडेमैक मेकाट्रॉनिक्स के आईपीओ में जो शेयर बेचे हैं, उसकी टोटल इनवेस्टमेंट वैल्यू करीब 2040 रुपये है।

इनवेस्टमेंट पर करीब 13.5 लाख गुना रिटर्न
सेडेमैक मेकाट्रॉनिक्स के 2.04 लाख शेयर बेचने से सोसाइटी फॉर इनोवेशन एंड आंत्रप्रेन्योरशिप (SINE) को करीब 27.58 लाख रुपये मिलेंगे। IIT बॉम्बे के स्टार्टअप इनक्यूबेटर सोसाइटी फॉर इनोवेशन एंड आंत्रप्रेन्योरशिप (SINE) को अपने ओरिजनल इनवेस्टमेंट के मुकाबले करीब 13.5 लाख गुना का भारी-भरकम रिटर्न मिलेगा। इतने शेयर बेचने के बाद भी SINE के पास करीब 2.04 लाख शेयर बचे रहेंगे। यानी, पुणे बेस्ड कंपनी में SINE की करीब 0.46 पर्सेंट हिस्सेदारी रहेगी। सेडेमैक मेकाट्रॉनिक्स के आईपीओ का टोटल साइज 1087 करोड़ रुपये का है। आईपीओ का प्राइस बैंड 1287-1352 रुपये है। आईपीओ पूरी तरह से 80.43 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल है। चूंकि, आईपीओ में कोई फ्रेश शेयर सेल नहीं है, ऐसे में कंपनी को पब्लिक ऑफरिंग से कोई फंड नहीं मिलेगा। सेडेमैक मेकाट्रॉनिक्स में शुरुआत में दांव लगाने वाले और फाउंडर्स भी अपनी हिस्सेदारी को मोनेटाइज कर रहे हैं।

कंपनी के COO बेच रहे 45000 शेयर
सेडेमैक मेकाट्रॉनिक्स के होल-टाइम डायरेक्टर और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) मनीष शर्मा ऑफर फॉर सेल के जरिए 45000 शेयर बेच रहे हैं। उन्होंने यह शेयर 46 रुपये प्रति शेयर के दाम पर खरीदे थे। 1352 रुपये के अपर प्राइस बैंड पर इस हिस्सेदारी की वैल्यू 6 करोड़ रुपये से ज्यादा है। यानी, मनीष शर्मा को करीब 5.9 करोड़ रुपये का फायदा होगा।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,