Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Bulls can take nifty 24 percent higher to 32032 levels by Dec 2026 says kotak Sec
सालभर में 32000 अंक को पार करेगा निफ्टी? कोटक सिक्योरिटीज को बड़े उछाल की उम्मीद

सालभर में 32000 अंक को पार करेगा निफ्टी? कोटक सिक्योरिटीज को बड़े उछाल की उम्मीद

संक्षेप:

कोटक सिक्योरिटीज के श्रीपाल शाह ने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत ग्रोथ का मजबूत केंद्र बना हुआ है। हमारी इक्विटी पर राय पॉजिटिव है, क्योंकि कॉर्पोरेट अर्निंग अच्छी रहने की उम्मीद है और नीतिगत माहौल भी सहयोगी है। 

Dec 10, 2025 10:16 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

घरेलू ब्रोकरेज फर्म कोटक सिक्योरिटीज ने बुधवार को कहा कि वर्ष 2026 के अंत तक उसे मानक सूचकांक निफ्टी में 12 प्रतिशत तेजी आने की उम्मीद है। कोटक सिक्योरिटीज के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) श्रीपाल शाह ने कहा कि सामान्य परिस्थिति में निफ्टी 2026 के अंत तक 29,120 अंक तक पहुंच सकता है। शाह ने कहा कि यह तेजी मुख्य रूप से अगले साल कंपनियों की आय वृद्धि दर 17 प्रतिशत तक बढ़ने से आएगी। वहीं, बुल केस में निफ्टी का लक्ष्य 24% बढ़कर 32,032 तक जा सकता है। इसके अलावा बियर केस यानी नीचे जाने वाली स्थिति में निफ्टी 26,208 तक आ सकता है। कोटक सिक्योरिटीज के मुताबिक कैलेंडर वर्ष 2026 के लिए पसंदीदा सेक्टर-BFSI (बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज), टेक्नोलॉजी, हेल्थकेयर और हॉस्पिटैलिटी रह सकता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत ग्रोथ का मजबूत

कोटक सिक्योरिटीज के श्रीपाल शाह ने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत ग्रोथ का मजबूत केंद्र बना हुआ है। हमारी इक्विटी पर राय पॉजिटिव है, क्योंकि कॉर्पोरेट अर्निंग अच्छी रहने की उम्मीद है और नीतिगत माहौल भी सहयोगी है। 2026 में सोना एक सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में अपनी चमक बनाए रखेगा। युवा निवेशकों की बढ़ती भागीदारी से बाजार और मजबूती पकड़ेगा और वेल्थ क्रिएशन के नए अवसर पैदा होंगे। इंडस्ट्री के मोर्चे पर उन्होंने आगे कहा कि लेटेस्ट सेबी (SEBI) सर्वे के अनुसार, 63% परिवार कम से कम एक सिक्योरिटीज मार्केट प्रोडक्ट के बारे में जानते हैं, लेकिन सिर्फ 9.5% परिवार ही वास्तव में निवेश करते हैं। इसका मतलब है कि भारत के इक्विटी बाजार में अभी भी बहुत बड़ा अनछुआ संभावित हिस्सा मौजूद है। ब्रोकरेज फर्मों को आगे आकर निवेश को आसान और सभी के लिए सुलभ बनाना चाहिए।

निफ्टी के लिए कैसा रहा साल

भारतीय शेयर बाजार में सितंबर 2024 की ऊंचाइयों से 17% की गिरावट आई थी लेकिन निफ्टी 50 ने 2025 के अंत तक एक नया आल टाइम हाई लेवल हासिल कर लिया। लार्ज-कैप कंपनियों के शेयरों ने सबसे ज्यादा बढ़त दिखाई, जबकि मिड-कैप और स्मॉल-कैप पीछे रह गए।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।