Budget Impacts on Gold Silver: गोल्ड, सिल्वर से कस्टम ड्यूटी घटी, 68792 रुपये पर आ गया सोने का भाव

Drigraj Madheshia नई दिल्ली। लाइव हिन्दुस्तान 
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Budget Impacts on Gold Silver: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी को 10% से घटाकर 6% करने की घोषणा की
  • एमसीएक्स पर सोना अब 68792 रुपये पर आ गया है
  • जबकि, चांदी 85125 रुपये पर आ गई
Budget Impacts on Gold Silver: गोल्ड, सिल्वर से कस्टम ड्यूटी घटी, 68792 रुपये पर आ गया सोने का भाव

Budget Impacts on Gold Silver: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी को 10% से घटाकर 6% करने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त, वित्त मंत्री ने आगे प्लेटिनम पर सीमा शुल्क को घटाकर 6.4% करने की जानकारी दी। इसके बाद आज सोने-चांदी के भाव में भारी गिरावट देखी जा रही है। एमसीएक्स पर सोना अब 68792 रुपये पर आ गया है। जबकि, चांदी 85125 रुपये पर आ गई। सोने-चांदी के वायदा भाव में आज रिकॉर्ड गिरावट है। 5 अगस्त के लिए सोना वायदा 5.40 पर्सेंट टूटकर 68792 रुपये पर आ गया है। चांदी में 4.57 पर्सेंट की गिरावट है।

आज सर्राफा मार्केट में सोना 609 रुपये सस्ता होकर 72609 रुपये प्रति ग्राम की दर से खुला। जबकि, चांदी 620 रुपये प्रति किलो सस्ती होकर 87576 के रेट पर। वित्त मंत्री ने केंद्रीय बजट 2024 की घोषणा के दौरान कहा, "देश में सोने और कीमती धातु के जेवरों में घरेलू मूल्य संवर्धन को बढ़ाने के लिए, मैं सोने और चांदी पर सीमा शुल्क को घटाकर 6 और प्लैटिनम पर 6.4 प्रतिशत करने का प्रस्ताव करती हूं।

सीतारमण ने आगे स्टील और तांबे पर प्रोडक्शन कॉस्ट को कम करने की घोषणा की। उन्होंने कहा, "मैं फेरो निकल और ब्लिस्टर तांबे पर बीसीडी को हटाने का प्रस्ताव करती हूं। मैं फेरस स्क्रैप और निकल कैथोड पर शून्य बीसीडी और कॉपर स्क्रैप पर 2.5 प्रतिशत की रियायती बीसीडी के साथ जारी रख रही हूं।"

कस्टम ड्यूटी कम किए जाने से ज्वेलर्स गदगद

ऐश्प्रा जेम्सएंडज्वेल्स के डायरेक्टर अतुल सराफ ने गोल्ड और सिल्वर पर कस्टम ड्यूटी कम किए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, " यह बजट ज्वैलरी इंडस्ट्री के लिए काफी अच्छा है हम लोग काफी समय से सोने- चांदी और प्लैटिनम जैसी धातुओं पर इंपोर्ट ड्यूटी कम करने की मांग कर रहे थे। सरकार ने इस बजट में हमारी मांग सुन ली है। इंडियन ज्वैलरी इंडस्ट्री की मांग को देखते हुए सरकार ने सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी हटाकर 6 पर्सेंट कर दी है। वहीं प्लैटिनम पर भी इसे घटाकर 6.4 फीसद कर दिया है। इससे सोने- चांदी और प्लैटिनम की ज्वेलरी के रेट में कमी आएगी, जिससे ग्राहक को सीधा फायदा पहुंचेगा वहीं बाजार को भी इससे बूस्ट मिलेगा।"

क्या चाह रहा था इंडियन ज्वैलरी इंडस्ट्री

ऐश्प्रा जेम्सएंडज्वेल्स के डायरेक्टर अतुल सराफ ने बजट से पहले हिन्दुस्तान से बातचीत में कहा था, "इंडियन ज्वैलरी इंडस्ट्री बाजार में प्रतिस्पर्धा और लिक्विड्टी को बढ़ावा देने के लिए कीमती धातुओं पर इम्पोर्ट ड्यूटी में उल्लेखनीय कटौती की मांग करता आ रहा है। हम सोने पर इम्पोर्ट ड्यूटी को 15% से घटाकर 4% करने का प्रस्ताव करते हैं। इससे लगभग 982.16 करोड़ रुपये की अवरुद्ध धनराशि मुक्त होगी और वर्किंग कैपिटल को बढ़ावा मिलेगा।"

उन्होंने कहा था कि इसी तरह, हम चांदी पर इम्पोर्ट ड्यूटी को 10% से घटाकर 4% कर देने और प्लैटिनम पर 12.5% से घटाकर 4% कर रहे हैं। यह बदलाव उद्योग को पुनर्जीवित करने, उसकी वैश्विक स्थिति में सुधार करने और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक हैं। इन लागतों को कम करने से हमारी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने, विकास को बढ़ावा देने और उद्योग में अधिक रोजगार के अवसर पैदा करने की क्षमता में वृद्धि होगी।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,