Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Budget 2026 fm nirmala sitharaman speech during power railway energy and this stocks in focus
बजट-डे पर फोकस में रहेंगे ये शेयर, वित्तमंत्री की स्पीच से तय होगी दिशा

बजट-डे पर फोकस में रहेंगे ये शेयर, वित्तमंत्री की स्पीच से तय होगी दिशा

संक्षेप:

बजट-डे पर शेयर बाजार भी खुले रहेंगे जबकि रविवार साप्ताहिक अवकाश का दिन होता है। ऐसे में बजट घोषणाओं पर उन निवेशकों की नजर सबसे ज्यादा रहेगी जो शेयर बाजार में ट्रेडिंग करते हैं। यह पहली बार है जब निर्मला सीतारमण रविवार के दिन बजट पेश करेंगी।

Jan 31, 2026 08:37 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी यानी रविवार को देश का आम बजट पेश करने वाली हैं। यह पहली बार है जब निर्मला सीतारमण रविवार के दिन बजट पेश करेंगी। बजट-डे पर शेयर बाजार भी खुले रहेंगे जबकि रविवार साप्ताहिक अवकाश का दिन होता है। ऐसे में बजट घोषणाओं पर उन निवेशकों की नजर सबसे ज्यादा रहेगी जो शेयर बाजार में ट्रेडिंग करते हैं। आइए जानते हैं कि बजट-डे पर आखिर किस सेक्टर के कौन से शेयर फोकस में रहेंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कैपिटल गेन टैक्स: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अगर कैपिटल गेन टैक्स पर कोई ऐलान करती हैं तो इसका असर ब्रोकिंग और वेल्थ मैनेजमेंट कंपनियों पर देखने को मिल सकता है। मोतीलाल ओसवाल, ग्रो, एंजल वन, आनंद राठी, नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट और 360 ONE WAM जैसे शेयर फोकस में रहेंगे।

टेक्सटाइल सेक्टर: अमेरिकी टैरिफ के कारण भारतीय टेक्सटाइल उद्योग पर दबाव रहा है। बजट में वित्त मंत्री अगर किसी तरह की राहत देती हैं तो गोकलदास एक्सपोर्ट्स, वेलस्पन लिविंग, अरविंद, इंडो काउंट इंडस्ट्रीज और केपीआर जैसे शेयरों में हलचल हो सकती है।

पावर और रिन्यूएबल एनर्जी

सौर और पवन ऊर्जा पर जोर से टाटा पावर, अडानी पावर, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, सुजलॉन एनर्जी और टोरेंट पावर जैसे शेयरों में हलचल हो सकती है। पावर फाइनेंस कंपनियां REC, PFC और IREDA भी फोकस में रहेंगी।

बैंकिंग, एनबीएफसी और बीमा: एमएसएमई क्रेडिट गारंटी स्कीम में विस्तार की घोषणा या फिर बैंकिंग के नियम लागू होने पर एसबीआई, पीएनबी, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस और एलएंडटी फाइनेंस जैसी कंपनियों को लाभ हो सकता है। श्रीराम फाइनेंस, एमएंडएम फाइनेंशियल सर्विसेज जैसे शेयरों में भी तेजी आ सकती है। बीमा सेक्टर में एचडीएफसी लाइफ, एसबीआई लाइफ, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ, मैक्स फाइनेंशियल और एलआईसी को फायदा होगा।

रेलवे और ऑटो सेक्टर: रेलवे सेक्टर के लिए किसी तरह के ऐलन पर टीटागढ़ रेल, टेक्समैको रेल, बीईएमएल, आरवीएनएल, इरकॉन और राइट्स के शेयर में हलचल होने की उम्मीद है। एचबीएल पावर, केर्नेक्स माइक्रोसिस्टम्स, केईसी इंटरनेशनल, सीजी पावर, रेलटेल और सीमेंस जैसे शेयर भी फोकस में रहेंगे। ऑटो सेक्टर की बात करें तो मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, बजाज ऑटो, हीरो मोटोकॉर्प और टीवीएस मोटर्स जैसे ऑटो शेयरों पर भी निवेशकों की नजर रहेगी। ओला इलेक्ट्रिक, एमएंडएम और जेबीएम ऑटो के शेयर भी फोकस में रहेंगे।

ये शेयर भी रहेंगे फोकस में

डेटा सेंटर के विकास को बढ़ावा देने वाली नीतियां हिताची एनर्जी, सीमेंस, थर्मैक्स, एबीबी इंडिया और जीई वर्नोवा जैसी कंपनियों के लिए सकारात्मक होंगी। रिलायंस इंडस्ट्रीज, एलएंडटी, टीसीएस, नेटवेब टेक्नोलॉजीज और E2E नेटवर्क्स भी फोकस में रहेंगे। आधार हाउसिंग फाइनेंस, डीएलएफ, गोदरेज प्रॉपर्टीज, प्रेस्टीज एस्टेट्स, ब्रिगेड के शेयरों में भी हलचल देखी जा सकती है। आरएंडडी पर टैक्स छूट और पीएलआई योजना के विस्तार से डॉ. रेड्डीज, सन फार्मा, ल्यूपिन, बायोकॉन और सिप्ला जैसी कंपनियों को समर्थन मिलेगा।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,