बजट 2026 कल होगा पेश, इंडस्ट्रियल सेक्टर के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान
Budget 2026: वित्तीय वर्ष 2026-27 के आम बजट को पेश किए जाने की तारीख अब नजदीक आ गई है। रविवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार नौवीं बार आम बजट पेश करेंगी।

Budget 2026: वित्तीय वर्ष 2026-27 के आम बजट को पेश किए जाने की तारीख अब नजदीक आ गई है। रविवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार नौवीं बार आम बजट पेश करेंगी। केंद्र सरकार वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर चल रही है, जिसके लिहाज से आगामी बजट में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को लेकर बड़ी घोषणाएं हो सकती है।
माना जा रहा है कि सरकार देश में इंडस्ट्रीयल कॉरीडोर विकसित करने को लेकर बड़े ऐलान करेगी। हाल ही में प्रधानमंत्री ने भी इस बात के संकेत दिए है कि अब सरकार का लक्ष्य देश के आर्थिक विकास में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के हिस्सेदारी बढ़ाने का रहेगा।
इंडस्ट्रीयल सेक्टर के लिए किया सकता है बड़ा ऐलान
इससे समझा जा सकता है कि इस बार आम बजट में इंडस्ट्रीयल सेक्टर को लेकर बड़े ऐलान किए जा सकते हैं। औद्योगिक क्षेत्रों के तेजी से विकास को लेकर अधिक वित्तीय व्यवस्था की जा सकती है। इसके साथ ही व्यापार सुगमता को लेकर भी सुधार से संबंधित अहम फैसले लिए जा सकते हैं। बीते कुछ वर्षों में सरकार ने नई उद्योग के पंजीकरण, प्रमाण पत्र से लेकर उत्पादों को मिलने वाले सर्टिफिकेट से जुड़ी प्रक्रिया को आसान किया है लेकिन उसके बाद भी तमाम सारे ऐसे प्रावधान हैं, जिनकी वजह से उद्यमियों को परेशानी होती है। ऐसे में सरकार इंडस्ट्रीयल सेक्टर की सलाह पर गैर-जरूरी प्रावधानों को हटाने का ऐलान कर सकती है।
औद्योगिक संगठनों का मानना है कि बीते कुछ वर्षों में देश के अंदर एक्सप्रेसवे, रेलवे और हवाई नेटवर्क का तेजी से विस्तार हुआ है और भविष्य में भी तेजी से काम होना है। ऐसे में जरूरत है कि सरकार देश औद्योगिक गलियारों को तेजी से विकास करेंगी तो उत्पादन शुरू होगा। मौजूदा वक्त में 10 राज्यों में 6 प्रमुख औद्योगिक गलियारों में 12 औद्योगिक स्मार्ट शहरों के विकास पर काम चल रहा है लेकिन सरकार की कोशिश है कि औद्योगिक विकास तेजी से हो, जिससे देश की जीडीपी में विनिर्माण क्षेत्र की हिस्सेदारी बढ़कर 25 फीसदी तक हो।

लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।




