मिडिल क्लास को बड़ा तोहफा देने की तैयारी में मोदी सरकार, बजट में टैक्स पर ऐलान संभव

Varsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Budget 2025: आगामी एक फरवरी को पेश किए जाने वाले केंद्रीय बजट 2025-2026 में नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है
  • दरअसल, सरकार नई कर व्यवस्था में अहम बदलाव करने की योजना बना रही है
  • इसका ऐलान आम बजट में किया जा सकता है
मिडिल क्लास को बड़ा तोहफा देने की तैयारी में मोदी सरकार, बजट में टैक्स पर ऐलान संभव

Budget 2025: आगामी एक फरवरी को पेश किए जाने वाले केंद्रीय बजट 2025-2026 में नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है। दरअसल, सरकार नई कर व्यवस्था में अहम बदलाव करने की योजना बना रही है। इसका ऐलान आम बजट में किया जा सकता है। बता दें कि नई कर व्यवस्था को एक डिफॉल्ट व्यवस्था के रूप में निर्धारित किया गया है। यानी टैक्सपेयर ने अगर नई और पुरानी कर व्यवस्था में से कोई विकल्प नहीं चुना है तो वह स्वत: नई कर व्यवस्था में चला जाएगा। हालांकि, टैक्सपेयर इसे आयकर रिटर्न दाखिल करते समय बदल सकते हैं।

क्या हो सकता है ऐलान

बिजनेस स्टैंडर्ड ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया कि इस बार बजट में नई कर व्यवस्था के तहत 10 लाख रुपये तक की वार्षिक आय को टैक्स फ्री किया जा सकता है। इसके अलावा 15 लाख रुपये से 20 लाख रुपये के बीच की वार्षिक आय के लिए एक नया 25% टैक्स स्लैब पेश करने की योजना है।

एक सरकारी सूत्र ने बताया- हम दोनों विकल्पों का मूल्यांकन कर रहे हैं। यदि हमारा बजट अनुमति देता है, तो हम दोनों उपायों को लागू कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि सरकार इस तरह की आयकर राहत के प्रभाव के रूप में 50,000 करोड़ रुपये से 1 लाख करोड़ रुपये तक के राजस्व नुकसान को बर्दाश्त करने के लिए तैयार है।

अभी क्या है व्यवस्था

वर्तमान में नई कर व्यवस्था के तहत प्रति वर्ष 7.75 लाख रुपये तक कमाने वाले वेतनभोगी टैक्सपेयर्स पर प्रभावी रूप से कोई टैक्स देनदारी नहीं है, जिसमें 75,000 रुपये की स्टैंडर्ड कटौती लागू है। 15 लाख रुपये प्रति वर्ष से अधिक की आय 30% के हाई टैक्स स्लैब के अंतर्गत आती है।

टैक्स में कटौती की चाहत

भारत में 57 प्रतिशत इंडिविजुअल्स टैक्सपेयर्स की इच्छा है कि सरकार अगले वित्त वर्ष के बजट में टैक्स में कटौती की घोषणा करे। ग्रांट थॉर्नटन भारत की सर्वेक्षण रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। इस सर्वे के मुताबिक, करीब 72 प्रतिशत इंडिविजुअल्स टैक्सपेयर्स के नई आयकर व्यवस्था को चुनने के बावजूद 63 प्रतिशत टैक्सपेयर्स पुराने टैक्स स्ट्रक्चर के तहत मिलने वाले प्रोत्साहन में बढ़ोतरी के पक्ष में हैं। वहीं, नई कर व्यवस्था की तरफ आकर्षण बढ़ाने के लिए करीब 46 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने कर की दरें कम करने की वकालत की, जबकि 26 प्रतिशत लोगों का मानना ​​है कि छूट की सीमा बढ़ाई जाए।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,