https://www.hindustantimes.com/budget/budget-2024-live-updates-fm-nirmala-sitharaman-speech-key-announcement-highlights-today-23-july-2024-101721689984434.html
हाइलाइट्स- 23 Jul 2024, 12:33:37 PM IST
Budget 2024 Speech LIVE: न्यू टैक्स रिजीम में ये होंगे नए रेट
- 23 Jul 2024, 11:49:55 AM IST
Budget 2024 Speech LIVE: सरकार ने बजट में नौ प्राथमिकताओं की घोषणा की
- 23 Jul 2024, 11:40:13 AM IST
Budget 2024 Speech LIVE: नई इंटर्नशिप योजना का ऐलान, 1 करोड़ युवाओं को होगा फायदा
- 23 Jul 2024, 10:12:32 AM IST
Budget 2024 LIVE Updates: बजट पेश करते ही रिकॉर्ड बना लेंगी निर्मला सीतारमण
- 23 Jul 2024, 09:59:12 AM IST
Budget 2024 LIVE Updates: बजट वाले दिन स्टॉक मार्केट ने दी राहत, सुबह की सधी शुरुआत
Budget Highlights: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को संसद में मोदी सरकार 3.0 का बजट पेश कर चुकी हैं। इस दौरान सरकार ने वेतन भोगियों, पेंशन भोगियों, किसान, महिलाओं, युवा, छात्रों समेत कई वर्गों के लिए बड़े ऐलान किए। सरकार ने इनकम टैक्स के न्यू रिजीम में भी रेट में मामूली बदलाव किए हैं। खास बात है कि यह उनकी तरफ से पेश किया जाने वाला 7वां बजट था। इससे पहले चुनावी साल होने के चलते 1 फरवरी को पेश हुए अंतरिम बजट में खास नीतिगत बदलाव नहीं देखे गए थे। साथ ही मध्यमवर्गीय के लिए खास घोषणाएं सरकार के अंतरिम बजट में शामिल नहीं थीं। हालांकि, अब संभावनाएं जताई जा रही हैं कि पूर्ण बजट में सरकार टैक्स पेयर्स और महिलाओं के लिए बड़े ऐलान कर सकती है।
खास बात है कि बीती दो सरकारों से परे इस बार NDA यानी नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस में जनता दल यूनाइटेड और तेलुगू देशम पार्टी की भी भागीदारी है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल करने में असफल रही थी। ऐसे में कहा जा रहा है कि वित्त मंत्री को दोनों बड़े दलों की मांगों को भी बजट सत्र के दौरान ध्यान में रखना होगा।
हालांकि, जानकारों का मानना है कि मंगलवार को पेश होने वाले बजट में भारत की आर्थिक नीति में बड़े बदलावों के आसार कम हैं।
23 Jul 2024, 04:43:47 PM IST
Budget in Hindi: सरकार ने सब्सिडी में की कटौती
सरकार ने मंगलवार को लोकसभा में पेश वित्त वर्ष 2024-25 के बजट में खाने, खाद और फ्यूल के लिए अपने सब्सिडी खर्च को 7.8 प्रतिशत कम करने की घोषणा की है। चालू वित्त वर्ष के लिए कुल सब्सिडी आवंटन 3,81,175 करोड़ रुपये है, जो पिछले वर्ष के 4,13,466 करोड़ रुपये के आंकड़े से कम है। यह कटौती फरवरी के अंतरिम बजट में जताये गये अनुमानों के अनुरूप है।
23 Jul 2024, 04:19:42 PM IST
Budget in Hindi: लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी होल्डर्स को मिलेगा ज्यादा पैसा
लाइफ इंश्योरेंस सेक्टर में भी बड़ा ऐलान किया है। बजट 2024 के प्रस्तावों के अनुसार धारा 194डीए के तहत अब टीडीएस में 2 प्रतिशत की कटौती की जाएगी। पहले यह कटौती 5 प्रतिशत की होती थी। यानी अब लोगों को ज्यादा पैसा मिलेगा। यह वह टीडीएस है जो बीमा कंपनियां पॉलिसीधारकों को भुगतान के समय पर काटती हैं। बता दें, यह नया नियम 1 अक्टूबर 2024 से प्रभावी होगा।
23 Jul 2024, 03:43:40 PM IST
Budget in Hindi: बजट के ऐलान के बाद क्या हुआ सस्ता?
बजट ऐलान के बाद कई सामान आने वाले समय में सस्ते जाएंग। बाहर से आयातित किया गया मोबाइल फोन, चार्जर /एडाप्टर की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। सोना, चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिलेगी। कुछ कैंसर की दवाओं के दाम भी घटने की उम्मीद है। सरकार ने ताम्बाकू पर टैक्स नहीं बढ़ाया है जिस वजह से सिगरेट आदि के दाम में इजाफा नहीं देखने को मिलेगा।
23 Jul 2024, 03:06:24 PM IST
Budget in Hindi: विदेशी कंपनियों को मिली बड़ी छूट
विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने के लिए बजट में इस बार बड़ा ऐलान किया गया है। सरकार ने विदेशी कंपनियों पर लगने वाले कॉरपोरेट टैक्स रेट्स को घटाकर 35 प्रतिशत कर दिया है। बजट में बताया गया है कि वित्त वर्ष 2024-25 के बजट में विदेशी कंपनियों की इनकम पर लगने वाला टैक्स 40 प्रतिशत से घटाकर 35 प्रतिशत किया गया है।
इकनॉमिक सर्वे में कहा गया था कि अमेरिका और यूरोप के कई देश चीन से अपना मैन्युफैक्चरिंग यूनिट हटाने पर विचार कर रहे हैं। ऐसे में भारत उनके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। बजट ऐलान को एक्सपर्ट इसी से जोड़कर देख रहे हैं।
23 Jul 2024, 02:44:22 PM IST
Budget in Hindi: गोल्ड खरीदने वाले लोगों को बड़ी राहत
सरकार ने बजट के जरिए गोल्ड की खरीदारी करने वाले लोगों को बड़ी राहत दी है। बजट में बेसिक कस्टम ड्यूटी 10 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है। वहीं, एग्री सेस को 5 प्रतिशत से घटाकर 1 प्रतिशत कर दिया है। सरकार ने एक और बड़ा चेंज किया है। अब गोल्ड इंवेस्टर्स के लिए लॉन्ग टर्म की समय सीमा 36 महीने की जगह 24 महीने होगी। वहीं, लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स को 20 प्रतिशत से घटाकर 12.5 प्रतिशत कर दिया गया है।
सरकार ने एक और बदलाव किया है। पहले गोल्ड निवेशकों के लिए लॉन्ग टर्म की समय सीमा 36 महीने की होती थी। लेकिन अब इसे घटाकर 24 महीने कर दिया गया है। अच्छी बात यह है कि लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स अब 20 प्रतिशत की जगह 12.5 प्रतिशत लगेगा। इन फैसलों का असर आज सोने, चांदी के कीमतों पर देखने को मिला है। गोल्ड और सिल्वर का भाव कल के मुकाबले घटा है।
23 Jul 2024, 01:42:33 PM IST
Budget in Hindi: पिछले वित्त वर्ष की तुलना में शिक्षा क्षेत्र में 32 प्रतिशत की वृद्धि
Budget in Hindi: केंद्रीय वित्त मंत्री नर्मिला सीतारमण ने मंगलवार को शिक्षा के लिए 1.48 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया, जो पिछले बजट की तुलना 32 प्रतिशत ज्यादा है। सीतारमण ने अपने बजट भाषण में नौकरियों और कौशल प्रशक्षिण से संबंधित पांच योजनाओं का एलान किया। उन्होंने कहा कि सरकार पहली बार रोजगार के तहत एक लाख रुपये से कम वेतन होने पर कर्मंचारी भवष्यि निधि संगठन (ईपीएफओ) में पहली बार पंजीकरण करने वाले लोगों को 15 हजार रुपए की मदद देगी, जो तीन कश्तिों में मिलेगी। ये किश्तें सीधे बैंक में स्थानांतरण (डीबीआई) के जरिए सीधे बैंक खातों में भेजी जाएगी। इस योजना से 210 लाख युवओं को मदद दी जाएगी।
23 Jul 2024, 01:40:34 PM IST
Budget in Hindi: महिलाओं के घर खरीदने पर स्टाम्प शुल्क में कटौती पर विचारः सीतारमण
Budget in Hindi: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि सरकार महिलाओं के आवासीय संपत्तियों की खरीद पर शुल्क कम करने और इसे शहरी विकास योजनाओं का एक अनिवार्य घटक बनाने पर विचार करेगी। सीतारमण ने वित्त वर्ष 2024-25 का बजट पेश करते हुए कहा कि सरकार महिलाओं द्वारा खरीदी जाने वाली संपत्तियों के लिए शुल्क कम करने वाले राज्यों को प्रोत्साहित करेगी।
23 Jul 2024, 01:17:14 PM IST
Budget Highlights: रोजगार को लेकर तीन योजनाओं का ऐलान, जानें युवाओं को कैसे मिलेगा फायदा, देखें बजट हाइलाइट्स
Budget Highlights: मोदी सरकार 3.0 के पहले पूर्ण बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जिन नौ सूत्रीय योजनाों को जिक्र किया उनमें रोजगार और कौशल विकास बेहद अहम है। इस बार के बजट में वित्त मंत्री ने रोजगार से जुड़ी तीन योजनाओं का ऐलान किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में 2024-25 के लिए केंद्रीय बजट पेश करते हुए कहा कि सरकार नौकरी बाजार में प्रवेश करने वाले 30 लाख युवाओं को एक महीने का पीएफ (भविष्य निधि) योगदान देकर प्रोत्साहन देगी। इसके अलावा 500 कंपनियों से इंटर्नशिप रखने को कहा गया है और एक साल तक के स्टाइपेंड का भुगतान सरकार करेगी। विस्तार से पढ़ें...
23 Jul 2024, 01:11:43 PM IST
Budget Highlights: बजट की इस बात पर कांग्रेस जता रही खुशी
Budget Highlights: पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘मुझे यह जानकर खुशी हुई कि माननीय वित्त मंत्री ने चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस का लोकसभा 2024 का घोषणापत्र पढ़ा है। मुझे इस बात की भी खुशी है कि उन्होंने कांग्रेस घोषणापत्र के पृष्ठ 30 पर उल्लिखित रोजगार से जुड़े प्रोत्साहन (ईएलआई) को वस्तुतः अपना लिया है।’ कांग्रेस ने हाल में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव के लिए जारी अपने घोषणापत्र में प्रशिक्षुता के अधिकार का वादा किया था जिसके तहत उसने डिप्लोमा एवं डिग्रीधारक बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षण के साथ एक साल तक हर महीने 8500 रुपये देने का वादा किया था। कांग्रेस ने इस कार्यक्रम को ‘पहली नौकरी पक्की’ नाम भी दिया था।
23 Jul 2024, 12:56:29 PM IST
Budget 2024 Speech LIVE: सरकार तीन रोजगार-संबंधी योजनाएं शुरू करेगी- वित्त मंत्री
Budget 2024 Speech LIVE: सरकार ने मंगलवार को कहा कि वह रोजगार से जुड़ी तीन योजनाएं शुरू करेगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में 2024-25 के लिए केंद्रीय बजट पेश करते हुए कहा कि ये योजनाएं कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) में नामांकन पर आधारित होंगी। पहली योजना के तहत सभी क्षेत्रों में कार्यबल में प्रवेश करने वालों को एक महीने का वेतन प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दूसरी योजना में पहली बार काम करने वाले कर्मचारियों के रोजगार से जुड़े विनिर्माण क्षेत्र में अतिरिक्त रोजगार को प्रोत्साहित करेगी।
23 Jul 2024, 12:38:38 PM IST
Budget 2024 Speech LIVE: वेतनभोगियों के लिए स्टैंडर्ड डिडक्शन सीमा बढ़ी
Budget 2024 Speech LIVE: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि जो लोग न्यू टैक्स रिजीम ले रहे हैं। स्टैंडर्ड डिडक्शन को 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 75000 कर दिया गया है। फैमिली पेंशन के मामले में भी पेंशन भोगियों के लिए भी डिडक्शन के आंकड़े को 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार कर दिया गया है। सरकार का कहना है कि इससे 4 करोड़ वेतनभोगियों और पेंशनभोगियों को फायदा होगा।
23 Jul 2024, 12:37:16 PM IST
Budget 2024 Speech LIVE: सदन की कार्यवाही स्थगित
Budget 2024 Speech LIVE: सरकार की तरफ से बजट पेश किए जाने के दौरान लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया। उन्होंने कहा, 'सदन की कार्यवाही बुधवार 11 बजे तक के लिए स्थगित की जाती है।'
23 Jul 2024, 12:33:37 PM IST
Budget 2024 Speech LIVE: न्यू टैक्स रिजीम में ये होंगे नए रेट
0-3 लाख रुपये- निल
3-7 लाख रुपये- 5 फीसदी
7-10 लाख रुपये- 10 फीसदी
10-12 लाख रुपये - 15 फीसदी
12-15 लाख रुपये- 20 फीसदी
15 लाख रुपये से ज्यादा- 30 फीसदी
नई टैक्स रिजीम में वेतन भोगी इनकम टैक्स में 17 हजार 500 रुपये बचा सकते हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का कहना है कि नई कर व्यवस्था से सरकार को सात हजार करोड़ का राजस्व नुकसान होगा और इससे चार करोड़ वेतनभोगियों को लाभ होगा।
23 Jul 2024, 12:25:18 PM IST
Budget 2024 Speech LIVE: सोना-चांदी पर भी घटेगा सीमा शुल्क, कितना फायदा
Budget 2024 Speech LIVE: केंद्र सरकार ने बजट पेश करने के दौरान कई बड़ी घोषणाएं की हैं। सोने और चांदी पर सीमा शुल्क घटाकर छह प्रतिशत, प्लैटिनम पर 6.5 प्रतिशत करने का प्रस्ताव दिया। म्यूचअल फंड और यूटीआई पर दो प्रतिशत कर को वापस लिया गया। मोबाइल फोन और मोबाइल पीसीबीएस तथा मोबाइल चार्जर पर बीसीडी को घटाकर 15 प्रतिशत करने का प्रस्ताव भी सरकार ने दिया।
23 Jul 2024, 12:16:22 PM IST
Budget 2024 Speech LIVE: मोबाइल फोन और ये दवाएं सस्ती होने वाली हैं
Budget 2024 Speech LIVE: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कैंसर मरीजों के लिए 3 और दवाओं को कस्टम से छूट देने का ऐलान किया है। साथ ही सरकार ने मोबाइल फोन और संबंधित पार्ट्स के मामले में मोबाइल फोन, चार्जर पर 15 फीसदी बेसिक कस्टम ड्यूटी घटाई जाने का प्रस्ताव दिया है।
23 Jul 2024, 12:05:41 PM IST
Budget 2024 Speech LIVE: NPS वात्सल्य की शुरुआत करेगी सरकार
Budget 2024 Speech LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली NDA सरकार ने NPS वात्सल्य की बात कही है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को बजट पेश करने के दौरान कहा कि इस योजना की शुरुआत होगी, जिसके तहत पैरेंट्स या गार्जियन नाबालिगों के लिए योगदान दे सकते हैं। उनके बालिग होने पर इसे नियमित NPS खाते में बदला जा सकेगा।
23 Jul 2024, 12:01:04 PM IST
Budget 2024 Speech LIVE: पूर्वोत्तर में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की 100 शाखाएं स्थापित करेगा केंद्र
Budget 2024 Speech LIVE: सरकार ने मंगलवार को घोषणा की कि वह देश के पूर्वोत्तर राज्यों में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) की 100 शाखाएं स्थापित करेगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 के केंद्रीय बजट में इसकी घोषणा की। आईपीपीबी में वर्तमान में करोड़ों खाते हैं और यह लाखों शाखाओं के जरिये संचालित किए जाते हैं।
23 Jul 2024, 12:00:04 PM IST
Budget 2024 Speech LIVE: मुद्रा योजना के तहत ऋण सीमा दोगुनी कर 20 लाख रुपये की जाएगी
Budget 2024 Speech LIVE: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि मुद्रा योजना के तहत ऋण सीमा दोगुनी यानी 20 लाख रुपये की जाएगी। लोकसभा में 2024-25 का बजट पेश करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार अगले पांच वर्षों में शीर्ष 500 कंपनियों में एक करोड़ युवाओं को 'इंटर्नशिप' के अवसर देने के लिए योजना शुरू करेगी। वित्त मंत्री ने कहा कि इसके अलावा केंद्र सरकार 100 शहरों में निवेश के लिए तैयार औद्योगिक पार्कों को भी बढ़ावा देगा।
23 Jul 2024, 11:58:22 AM IST
Budget 2024 Speech LIVE: पूंजीगत व्यय के लिए 11.11 लाख करोड़ रुपये आवंटित
Budget 2024 Speech LIVE: इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए सरकार ने बहुत बड़ा ऐलान किया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 11.11 लाख करोड़ रुपेय पूंजीगत व्यय के लिए आवंटित किए गए हैं। खास बात है कि यह भारत की जीडीपी का 3.4 फीसदी होगा।
23 Jul 2024, 11:49:55 AM IST
Budget 2024 Speech LIVE: सरकार ने बजट में नौ प्राथमिकताओं की घोषणा की
Budget 2024 Speech LIVE: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को केंद्रीय बजट 2024-25 में अर्थव्यवस्था में पर्याप्त अवसर उत्पन्न करने के लिए नौ प्राथमिकताओं की घोषणा की। इन नौ प्राथमिकताओं में उत्पादकता, रोजगार, सामाजिक न्याय, शहरी विकास, ऊर्जा सुरक्षा, बुनियादी ढांचा, नवाचार और सुधार शामिल है। सीतारमण ने अपना लगातार सातवां बजट पेश करते हुए कहा कि सरकार जलवायु-अनुकूल बीज विकसित करने के लिए व्यापक स्तर अनुसंधान समीक्षा कर रही है। उन्होंने कहा कि अगले दो वर्षों में एक करोड़ किसान प्राकृतिक खेती का रुख करेंगे।
23 Jul 2024, 11:44:38 AM IST
Budget 2024 Speech LIVE: सरकार शुरू करेगी पूर्वोदय योजना, इन राज्यों को लाभ
Budget 2024 Speech LIVE: केंद्र बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए 'पूर्वोदय' योजना भी लाएगा। मंगलवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार पूर्वी क्षेत्र में विकास के लिए औद्योगिक गलियारे का समर्थन करेगी।
23 Jul 2024, 11:40:13 AM IST
Budget 2024 Speech LIVE: नई इंटर्नशिप योजना का ऐलान, 1 करोड़ युवाओं को होगा फायदा
Budget 2024 Speech LIVE: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई इंटर्नशिप योजना का ऐलान किया है। कहा जा रहा है कि इससे 1 करोड़ युवाओं को फायदा होने के आसार हैं। सरकार का कहना है कि 5 सालों में 500 शीर्ष कंपनियों में 1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप का मौका मिलेगा। इस दौरान 5000 रुपये हर महीने मिलेंगे। खास बात है कि रोजगार के अवसर के लिए युवा इसके जरिए अनुभव हासिल कर सकेंगे।
23 Jul 2024, 11:32:41 AM IST
Budget 2024 Speech LIVE: बिहार के लिए सरकार का तोहफा, बनेंगे नए एयरपोर्ट्स
Budget 2024 Speech LIVE: केंद्र सरकार ने बजट 2024 में बिहार को बड़ा तोहफा दिया है। मंगलवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बिहार में नए एयरपोर्ट, मेडिकल सुवाओं और स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर का ऐलान किया है। साथ ही राज्य में हाईवे के लिए 26 हजार करोड़ रुपये और आवंटित किए गए हैं।
23 Jul 2024, 11:30:41 AM IST
Budget 2024 Speech LIVE: PM आवास योजना में बनेंगे 3 करोड़ और घर
Budget 2024 Speech LIVE: मंगलवार को बजट पेश करने के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर भी सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का कहना है कि पीएम आवास योजना के तहत 3 करोड़ अतिरिक्त घर बनाए जाएंगे। ये योजना ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लिए है।
23 Jul 2024, 11:21:59 AM IST
Budget 2024 Speech LIVE: 10 लाख रुपये का एजुकेशन लोन देगी सरकार, इन छात्रों को लाभ
Budget 2024 Speech LIVE: किसी भी सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे युवाओं के लिए सरकार ने उच्च शिक्षा के लिए 10 लाख रुपये लोन देने का ऐलान किया है। यह सहायता विशेष रूप से उन छात्रों को दी जाएगी, जो किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। इसके लिए एक लाख छात्रों को हर साल ई वाउचर दिए जाएंगे।
23 Jul 2024, 11:18:58 AM IST
Budget 2024 Speech LIVE: निर्मला सीतारमण ने 5 योजनाओं का ऐलान किया
Budget 2024 Speech LIVE: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पांच योजनाओं के लिए प्रधानमंत्री पैकेज का ऐलान किया है। इनका मकसद रोजगार और प्रशिक्षण को मजबूत बनाना है। इसके लिए सरकार ने 2 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। खास बात है कि इस साल शिक्षा, रोजगार और प्रशिक्षण के लिए 1.54 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
23 Jul 2024, 11:12:57 AM IST
Budget 2024 Speech LIVE: PMGKAY को 5 सालों के लिए बढ़ाया गया
Budget 2024 Speech LIVE: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट की शुरुआत में महिलाओं और किसानों का खासतौर पर जिक्र किया है। साथ ही सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना यानी PMGKAY को 5 सालों के लिए बढ़ाने का ऐलान किया है।
23 Jul 2024, 11:01:53 AM IST
Budget 2024 LIVE: ऐसा हो सकता है निर्मला सीतारमण का 7वां बजट
Budget 2024 LIVE: बजट में मोदी सरकार के पिछले 10 साल के कामकाज की झलक देखने को मिलेगी, साथ ही भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की रूपरेखा भी पेश की जाएगी। सीतारमण ने 2019 में शुरू की गई परंपरा को जारी रखते हुए बजट भाषण को 'बही-खाता' शैली की थैली में लिपटा एक डिजिटल टैबलेट रखा। टैबलेट को ब्रीफकेस के बजाय एक लाल कवर के अंदर रखा गया था जिस पर सुनहरे रंग का राष्ट्रीय प्रतीक बना था। वह चालू वित्त वर्ष 2024-25 के बजट को भी कागज रहित प्रारूप में पेश करेंगी। संसद में सोमवार को पेश आर्थिक समीक्षा के अनुसार, चालू वित्त वर्ष में अर्थव्यवस्था के 6.5 से सात प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है।
23 Jul 2024, 10:50:22 AM IST
Budget 2024 LIVE Updates: कैबिनेट ने लगाई बजट पर मुहर, कुछ देर में पेश करेंगी निर्मला सीतारमण
Budget 2024 LIVE Updates: बजट पेश किए जाने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हुई कैबिनेट बैठक पूरी हो चुकी है। खबर है कि कैबिनेट ने बजट पर मुहर लगा दी है। सोमवार को ही केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक समीक्षा 2023-24 पेश की थी।
23 Jul 2024, 10:48:16 AM IST
Budget 2024 LIVE Updates: कर दाताओं को राहत देगी सरकार, बजट से क्या उम्मीदें
Budget 2024 LIVE Updates: टैक्स को लेकर आम जनता केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट से खासी उम्मीदें लगाए हुए हैं। कहा जा रहा है कि आम कर दाता टैक्स रिबेट्स, नए और पुराने टैक्स स्लैब में बदलाव, स्टैंडर्ड डिडक्शन में इजाफा और 80सी और 80डी की ऊंची लिमिट की उम्मीद कर रहे हैं। साथ ही NPS और PPF में भी कुछ बदलावों की उम्मीद की जा सकती है।
23 Jul 2024, 10:37:14 AM IST
Budget 2024 LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद पहुंचे
Budget 2024 LIVE Updates: बजट 2024 पेश किए जाने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद भवन पहुंच गए हैं। पीएम मोदी की अगुवाई वाली कैबिनेट बजट को मंजूरी देने के लिए बैठक करेगी। इसके बाद 11 बजे केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश के सामने पूर्ण बजट पेश करेंगी। कैबिनेट मंत्रियों का भी संसद भवन पहुंचना जारी है।
23 Jul 2024, 10:31:29 AM IST
Budget 2024 LIVE Updates: सिंधिया बोले- इस बजट से हम लक्ष्य तेजी से पूरा कर पाएंगे
Budget 2024 LIVE Updates: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा केंद्रीय बजट 2024-25 पेश किए जाने पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने कहा, 'बजट देश को विकास और प्रगति के पथ पर ले जाने के लिए एक संकलित सफर होगा। विकसित भारत का जो संकल्प है इस बजट के आधार पर उस लक्ष्य की पूर्ति की तरफ हम तेजी से बढ़ेंगे, ये हमारी आशा है।'
23 Jul 2024, 10:30:16 AM IST
Budget 2024 LIVE Updates: संसद में सदस्यों का पहुंचना जारी, बजट की प्रतियां भी पहुंचीं
Budget 2024 LIVE Updates: बजट से पहले संसद भवन में गतिविधियां तेज हो गई हैं। खबर है कि बजट 2024 की प्रतियां भी संसद भवन पहुंच चुकी हैं। इसके अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी संसद भवन पहुंच चुके हैं। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, 'आज बजट पेश होने वाला है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की जो आर्थिक प्रगति हुई है, वो प्रगति और भी आगे बढ़ेगी...'
23 Jul 2024, 10:18:38 AM IST
Budget 2024 LIVE Updates: किसने पेश किया था भारत का पहला बजट?
Budget 2024 LIVE Updates: फरवरी में अंतरिम बजट के बाद अब देश को पूर्ण बजट का इंतजार है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को लगातार 7वीं बार बजट पेश करने जा रही हैं। खास बात है कि आजाद भारत का पहला बजट तत्कालीन वित्त मंत्री आरके शानमुगम शेट्टी ने 26 नवंबर 1947 को पेश किया था। तब बजट 197.1 करोड़ रुपये का था।
23 Jul 2024, 10:12:32 AM IST
Budget 2024 LIVE Updates: बजट पेश करते ही रिकॉर्ड बना लेंगी निर्मला सीतारमण
Budget 2024 LIVE Updates: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को लगातार 7वीं बार बजट पेश करने जा रही हैं। इसके साथ ही वह पूर्व वित्त मंत्री मोरारजी देसाई के रिकॉर्ड को भी तोड़ देंगी। अपने कार्यकाल में देसाई ने 6 बार देश के सामने बजट पेश किया। वह जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के समय देस के वित्त मंत्री रहे थे। 1977 में वह भारत के प्रधानमंत्री भी बने।
23 Jul 2024, 10:05:36 AM IST
Budget 2024 LIVE Updates: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
Budget 2024 LIVE Updates: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को 7वां बजट पेश करने वाली हैं। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर उन्हें बजट सौंप दिया है। मोदी सरकार 3.0 का यह पहला बजट होगा। इससे पहले फरवरी में सरकार ने चुनावी साल होने के चलते अंतरिम बजट पेश किया था।
23 Jul 2024, 09:59:12 AM IST
Budget 2024 LIVE Updates: बजट वाले दिन स्टॉक मार्केट ने दी राहत, सुबह की सधी शुरुआत
Budget 2024 LIVE Updat: बजट 2024 पेश होने में बस कुछ ही देर बाकी है। इससे पहले बाजार अपनी रफ्तार पकड़ता नजर आ रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के 7वें बजट से पहले BSE सेंसेक्स और निफ्टी 50 हरे निशान पर खुले। एक और जहां BSE सेंसेक्स 200 पॉइंट ऊपर खुला। वहीं, निफ्टी50 भी 24,550 के ऊपर रहा।
23 Jul 2024, 09:27:04 AM IST
Budget 2024 LIVE: निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय पहुंचीं, 11 बजे पेश होगा बजट
Budget 2024 LIVE: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंत्रालय पहुंच चुकी हैं। वह बजट टैबलेट के साथ मंत्रालय के बाहर नजर आईं। मंगलवार को 11 बजे मोदी सरकार 3.0 अपना पहला बजट पेश करने जा रही है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि इस दौरान रोजगार और टैक्स को लेकर बड़े ऐलान हो सकते हैं।
23 Jul 2024, 09:23:52 AM IST
Budget 2024 LIVE: आज पहली बड़ी घोषणा कर सकती है मोदी सरकार
Budget 2024 LIVE: मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश करने जा रही है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि इस दौरान मोदी सरकार 3.0 पहली बड़ी नीति का ऐलान कर सकती है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि ये रोजगार से जुड़ी हो सकती है। साथ ही एनालिस्ट कंज्यूमर गुड्स, रियल एस्टेट और ऑटोमोबाइल से बड़ी उम्मीदें लगाकर बैठें हैं।
23 Jul 2024, 08:13:57 AM IST
Budget 2024 Live: रेलवे को भी बड़ा तोहफा दे सकती है सरकार, सेफ्टी पर फोकस के आसार
Budget 2024 Live: भारतीय रेलवे के लिए सरकार ने बजट 2023-24 में 2.40 लाख करोड़ का बजट आवंटित किया था। जबकि, 2024-25 के अंतरिम बजट में यह आंकड़ा 2.52 लाख करोड़ पर पहुंच गया था। खास बात है कि 22 की तुलना में इसमें बड़ा इजाफा हुआ है। अब संभावनाएं जताई जा रही हैं कि बजट में सेफ्टी, नए कोच, नई ट्रेनें और नए कॉरिडोर को लेकर फंड दिए जा सकते हैं।