मोबाइल फोन, सोने-चांदी समेत इन प्रोडक्ट्स के घटेंगे दाम, बजट के बाद क्या सस्ता, क्या महंगा?

Varsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Budget 2024 Cheaper And Costlier List: बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्तीय वर्ष 2024-2025 के लिए अपना सातवां केंद्रीय बजट पेश किया
  • इसके बाद कई वस्तुएं सस्ती और महंगी हो गई हैं
मोबाइल फोन, सोने-चांदी समेत इन प्रोडक्ट्स के घटेंगे दाम, बजट के बाद क्या सस्ता, क्या महंगा?

Budget 2024 Cheaper And Costlier List: बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्तीय वर्ष 2024-2025 के लिए अपना सातवां केंद्रीय बजट पेश किया। इसके बाद कई वस्तुएं उपभोक्ताओं के लिए सस्ती और महंगी हो गई हैं। वित्त मंत्री ने मोबाइल फोन, सोना, चांदी और तांबे की कीमतों में कमी की घोषणा की।

क्या होगा सस्ता

--- सोने की छड़ें व ‘डोर’

--- चांदी की छड़ें व ‘डोर’

--- प्लैटिनम, पैलेडियम, ऑस्मियम, रूथेनियम और इरिडियम कीमती धातुओं के सिक्के

--- आर्थोपेडिक प्रत्यारोपण के निर्माण में उपयोग के लिए सभी प्रकार के पॉलीइथिलीन

--- चिकित्सकीय, शल्य चिकित्सकीय, दंत चिकित्सा या पशु चिकित्सा उपयोग के लिए एक्स-रे मशीनों के विनिर्माण में उपयोग के लिए एक्स-रे ट्यूब

--- चिकित्सा, शल्य चिकित्सा, दंत चिकित्सा या पशु चिकित्सा उपयोग के लिए एक्स-रे मशीनों के विनिर्माण में उपयोग के लिए फ्लैट पैनल डिटेक्टर (सिंटिलेटर सहित)

--- आयातित सेल्युलर मोबाइल फोन, चार्जर/एडाप्टर।

--- सेल्युलर मोबाइल फोन की प्रिंटेड सर्किट बोर्ड असेंबली (पीसीबीए)

--- सौर सेल या सौर मॉड्यूल के विनिर्माण में उपयोग के लिए निर्दिष्ट पूंजीगत सामान, ऐसे पूंजीगत सामान के विनिर्माण के कलपुर्जे

--- शिया नट

--- जलीय आहार के निर्माण में उपयोग के लिए मछली लिपिड तेल

--- नेचुरल ग्रेफाइट

--- सभी प्रकार की प्राकृतिक रेत, क्वार्ट्ज ,महत्वपूर्ण खनिज, लिथियम कार्बोनेट, लिथियम ऑक्साइड और हाइड्रॉक्साइड, पोटैशियम के नाइट्रेट

--- इस्पात क्षेत्र में फेरो निकेल तथा ब्लिस्टर कॉपर

--- कपड़ा और चमड़ा क्षेत्र में ‘स्पैन्डेक्स यार्न’ के निर्माण में उपयोग होने वालो मेथिलीन डाइफेनिल डाइ-आइसोसाइनेट (एमडीआई)

क्या होगा महंगा --

--- पॉली विनाइल क्लोराइड (पीवीसी) फ्लेक्स फिल्में (जिन्हें पीवीसी फ्लेक्स बैनर या पीवीसी फ्लेक्स शीट भी कहा जाता है)

--- बड़ी छतरियां

--- प्रयोगशाला रसायन

--- सौर सेल या सौर मॉड्यूल के निर्माण के लिए सौर ग्लास सौर सेल या सौर मॉड्यूल के निर्माण के लिए टिनयुक्त तांबा इंटरकनेक्ट

बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का यह 7वां बजट रहा। इससे पहले उन्होंने 5 पूर्ण और एक अंतरिम बजट पेश किया है। निर्मला सीतारमण देश की पहली ऐसी महिला वित्त मंत्री हैं जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,