बाजार में तबाही के बीच रॉकेट की तरह बढ़ रहा यह शेयर, अचानक लगा 5% का अपर सर्किट

Mar 12, 2026 05:30 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

पिछले पांच हफ्तों में इस लघु एवं मध्यम उद्यम (एसएमई) कंपनी के शेयर की कीमत में करीब 76 पर्सेंट उछाल आया है। यह शेयर 5 फरवरी 2026 को ₹611.95 के स्तर से 76 प्रतिशत बढ़कर 1075 रुपये पर आ गया है।

बाजार में तबाही के बीच रॉकेट की तरह बढ़ रहा यह शेयर, अचानक लगा 5% का अपर सर्किट

Sunita Tools share price today: सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में भूचाल था तब ऐसे माहौल के बीच भी कुछ शेयरों में 5 पर्सेंट का अपर सर्किट भी लगा। ऐसा ही डिफेंस सेक्टर से जुड़ी कंपनी सुनीता टूल्स लिमिटेड का शेयर है। इस कंपनी के शेयर में गुरुवार को दोपहर 1:45 बजे ₹1,075.20 पर 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लग गया। यह शेयर का अब तक का उच्चतम स्तर भी है। बता दें कि पिछले पांच हफ्तों में इस लघु एवं मध्यम उद्यम (एसएमई) कंपनी के शेयर की कीमत में करीब 76 पर्सेंट उछाल आया है। यह शेयर 5 फरवरी 2026 को ₹611.95 के स्तर से 76 प्रतिशत बढ़कर 1075 रुपये पर आ गया है।

शेयर में उछाल के कारण?

डिफेंस सेक्टर से जुड़ी इस कंपनी ने 10 मार्च को जानकारी दी कि उसने अमेरिका स्थित एक कंपनी के साथ रणनीतिक समझौता (MoU) किया है। यह समझौता आने वाले डिफेंस टेंडर्स और कॉन्ट्रैक्ट्स के लिए बोली प्रक्रिया, दस्तावेजी कामकाज और औपचारिकताओं को पूरा करने में सहयोग के लिए किया गया है। खासतौर पर यह साझेदारी 155mm M107 कैलिबर के डिफेंस शेल्स से जुड़े संभावित ऑर्डर को लेकर की गई है। जानकारी के मुताबिक अमेरिकी पार्टनर कंपनी सुनीता टूल्स लिमिटेड को सरकारी समन्वय, डॉक्यूमेंटेशन, रेगुलेटरी अप्रूवल, स्थानीय अधिकारियों के साथ तालमेल, पेमेंट प्रोसेस और अन्य प्रक्रियाओं में सहायता देगी। इसके बदले पार्टनर कंपनी को अंतिम ऑर्डर मिलने पर एक तय प्रतिशत के आधार पर व्यावसायिक हिस्सा दिया जाएगा।

इस काम के लिए मिला एडवांस पेमेंट

सुनीता टूल्स लिमिटेड ने 9 मार्च को एक अन्य फाइलिंग में बताया कि उसे NATO स्पेसिफिकेशन वाले 155mm M107 आर्टिलरी शेल्स के प्रोटोटाइप कंसाइनमेंट की आपूर्ति के लिए 100 प्रतिशत एडवांस पेमेंट मिल चुका है। यह पेमेंट एक अंतरिम सेल्स एग्रीमेंट के तहत मिला है, जिसके अनुसार कंपनी को पहले चरण में NATO मानक के शेल्स की आपूर्ति करनी है।

फरवरी महीने में सुनीता टूल्स ने 240,000 खाली NATO स्पेसिफिकेशन और स्टैंडर्ड 155mm M107 आर्टिलरी शेल्स की सप्लाई के लिए एक अंतरिम बिक्री समझौता किया था। इस समझौते के तहत कंपनी को 24 महीनों में कुल 2.40 लाख शेल्स की आपूर्ति करनी है, जिसमें हर महीने 10,000 यूनिट की सप्लाई का लक्ष्य तय किया गया है।

बाजार में मचा हाहाकार

सुनीता टूल्स के शेयर में यह अपर सर्किट इसलिए अहम है क्योंकि बाजार में गुरुवार को भूचाल था। सप्ताह के चौथे दिन तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 829.29 अंक यानी 1.08 प्रतिशत टूटकर 76,034.42 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 992.53 अंक लुढ़क कर 75,871.18 अंक पर आ गया था। इसी तरह, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 227.70 अंक यानी 0.95 प्रतिशत टूटकर 23,639.15 अंक पर बंद हुआ।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,