Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़BSE Sensex Cracked more than 1500 Points in 4 days Investors lost over 7 lakh crore rupee know details
7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा डूबे, 4 दिन में 1500 अंक टूटा सेंसेक्स, बाजार में गिरावट की आंधी

7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा डूबे, 4 दिन में 1500 अंक टूटा सेंसेक्स, बाजार में गिरावट की आंधी

संक्षेप:

4 दिन में BSE के सूचकांक सेंसेक्स में 1500 अंक से ज्यादा की गिरावट आई है। वहीं, NSE का निफ्टी 1.70% से अधिक लुढ़क गया है। निवेशकों को गुरुवार को 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का झटका लगा है।

Jan 08, 2026 03:38 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

घरेलू शेयर बाजार में गिरावट की आंधी चल रही है। शेयर बाजार लगातार चौथे दिन लुढ़क गया है। 4 दिन में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के सूचकांक सेंसेक्स में 1565 अंक से ज्यादा की गिरावट आई है। वहीं, निफ्टी 50 में 1.70 पर्सेंट से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बढ़ते भूराजनीतिक तनाव, ट्रंप टैरिफ को लेकर अनिश्चितता, कमोडिटी की कीमतों में गिरावट, रसिया सैंक्शंस एक्ट और विदेशी निवेशकों की तरफ से की जाने वाली बिकवाली की वजह से घरेलू शेयर बाजार लुढ़क रहा है।

कारोबार के दौरान 700 अंक से ज्यादा लुढ़क गया सेंसेक्स
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार को कारोबार के दौरान 700 अंक से ज्यादा टूटकर 84,110 अंक के लेवल तक पहुंच गया। वहीं, निफ्टी में 250 प्वाइंट से अधिक की गिरावट देखने को मिली। निवेशकों को गुरुवार को 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। BSE पर लिस्टेड सभी कंपनियों का मार्केट कैप 7.19 लाख करोड़ रुपये घटकर 474 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है। घरेलू शेयर बाजार में इन वजहों से गिरावट देखने को मिली है...

रसिया सैंक्शंस एक्ट
एसएस वेल्थस्ट्रीट की फाउंडर सुगंधा सचदेवा ने बताया है कि ट्रंप टैरिफ को लेकर फिर से डर पैदा हो गया है और इसी वजह से गुरुवार को मार्केट में गिरावट आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रसिया सैंक्शंस एक्ट (रूस प्रतिबंध अधिनियम) को मंजूरी दे दी है। यह एक्ट रूस से क्रूड ऑयल का आयात करने वाले देशों पर भारी-भरकम ड्यूटी लगाने की इजाजत देता है। एक्ट के तहत रसियन ऑयल का आयात करने वाले देशों पर कम से कम 500 पर्सेंट तक टैरिफ लगाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:कमजोर बाजार में भी रॉकेट बना यह स्मॉलकैप शेयर, 5700% से ज्यादा की आ चुकी है तेजी

लगातार बिकवाली कर रहे हैं विदेशी निवेशक
Pace 360 के चीफ ग्लोबल स्ट्रैटेजिस्ट अमित गोयल के मुताबिक, भारत सरकार की तरफ से कई कदम उठाए जाने के बावजूद विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) जुलाई 2025 से इंडियन स्टॉक मार्केट में नेट सेलर्स बने हुए हैं। मार्केट, एफआईआई के ट्रेडिंग पैटर्न में बदलाव की उम्मीद कर रहा था, लेकिन यह बेकार गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों की तरफ से कोई सपोर्ट न मिलने की वजह से गुरुवार को बाजार में गिरावट देखने को मिली।

कमोडिटी प्राइसेज में गिरावट
अमित गोयल के मुताबिक, गुरुवार को कमोडिटी प्राइसेज में भी गिरावट आई, जिससे कमोडिटी स्टॉक्स में बिकवाली देखने को मिली। हिन्दुस्तान जिंक के शेयर गुरुवार को 6 पर्सेंट से ज्यादा लुढ़क गए हैं। पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयरों में एक दिन में आई यह सबसे बड़ी गिरावट है। हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड के शेयरों में भी 5 पर्सेंट की गिरावट आई है। वेदांता के शेयर भी गुरुवार को लुढ़ककर 595 रुपये पर पहुंच गए।

ये भी पढ़ें:मिनीरत्न कंपनी का खुल रहा IPO, ग्रे मार्केट में दहाड़ रहे शेयर, 49% के ऊपर GMP

ट्रेड वार का बढ़ा डर
रसियन सैंक्शंस एक्ट (रूस प्रतिबंध अधिनियम) ने नए सिरे से ट्रेड वार का डर खड़ा कर दिया है। एक्ट में रूस से क्रूड ऑयल का आयात करने वाले देशों पर कम से कम 500% तक टैरिफ लगाने का प्रावधान है। सुगंधा सचदेवा के मुताबिक, इस रसिया सैंक्शंस एक्ट से दुनिया भर में नए सिरे से ट्रेड वार शुरू होने का खतरा पैदा हो गया है, क्योंकि डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ नाटो देशों को भी धमकी दी है।

दिग्गज शेयरों का अंडरपरफॉर्मेंस
मेगाकैप स्टॉक्स में गुरुवार को भी बिकवाली का दबाव देखने को मिला। HDFC बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में गिरावट आई। इस हफ्ते की शुरुआत में इन दोनों दिग्गज स्टॉक्स में 4 पर्सेंट तक की गिरावट आई थी। BSE मेटल इंडेक्स में 3 पर्सेंट से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। IT इंडेक्स भी 1.92 पर्सेंट लुढ़क गया।

(मिंट के इनपुट के साथ)

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह स्टॉक मार्केट, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,