Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़BSE Q3 Result posted 174 percent net profit share may focus tomorrow
174% उछल गया दिग्गज कंपनी का मुनाफा, शेयर खरीदने की होड़, अब कल रहेगी निवेशकों की नजर

174% उछल गया दिग्गज कंपनी का मुनाफा, शेयर खरीदने की होड़, अब कल रहेगी निवेशकों की नजर

संक्षेप:

बाजार बंद होने के बाद आए नतीजों के मुताबिक, बीएसई का कंसॉलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 174% उछलकर ₹603 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹220 करोड़ था। वहीं, सितंबर तिमाही के मुकाबले भी मुनाफे में 12% की बढ़त देखने को मिली है।

Feb 09, 2026 09:13 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

BSE Q3 Result: एशिया के सबसे पुराने शेयर बाजारों में शामिल बीएसई लिमिटेड (BSE Ltd) ने दिसंबर तिमाही (Q3FY26) के नतीजे जारी कर दिए हैं और आंकड़े वाकई दमदार रहे हैं। बाजार बंद होने के बाद आए नतीजों के मुताबिक, बीएसई का कंसॉलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 174% उछलकर ₹603 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹220 करोड़ था। वहीं, सितंबर तिमाही के मुकाबले भी मुनाफे में 12% की बढ़त देखने को मिली है, जब कंपनी ने ₹538 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था। बता दें कि कंपनी के शेयर आज सोमवार को 3% से अधिक चढ़कर 2,986 रुपये पर पहुंच गए थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या है डिटेल

कमाई के मोर्चे पर भी एक्सचेंज का प्रदर्शन शानदार रहा। दिसंबर तिमाही में बीएसई की कुल आय 62% सालाना बढ़कर ₹1,244 करोड़ हो गई। इस तेज ग्रोथ के पीछे सबसे बड़ा कारण ट्रांजैक्शन चार्जेस में जोरदार उछाल रहा। ट्रांजैक्शन चार्ज से मिलने वाली आय बढ़कर ₹952 करोड़ पहुंच गई, जो एक साल पहले ₹511 करोड़ थी। सितंबर तिमाही में यह आंकड़ा ₹794 करोड़ था। इसके अलावा, कॉरपोरेट्स को दी जाने वाली सेवाओं से होने वाली कमाई भी बढ़कर ₹156 करोड़ हो गई, जबकि क्लियरिंग और सेटलमेंट से जुड़ी ट्रेजरी इनकम ₹42.9 करोड़ रही।

डेरिवेटिव्स सेगमेंट में जबरदस्त कमाई

डेरिवेटिव्स सेगमेंट में बीएसई ने इस तिमाही जबरदस्त ताकत दिखाई। इक्विटी डेरिवेटिव्स में ऑप्शंस का एवरेज डेली नॉशनल टर्नओवर बढ़कर ₹210 लाख करोड़ पहुंच गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹105 लाख करोड़ था। वहीं, ऑप्शंस प्रीमियम का एवरेज डेली टर्नओवर तिमाही आधार पर करीब 29% बढ़कर ₹194 लाख करोड़ हो गया। खास बात यह रही कि बीएसई की कुल ऑप्शंस रेवेन्यू सालाना आधार पर 122% उछलकर ₹784 करोड़ पर पहुंच गई, जो निवेशकों की बढ़ती भागीदारी को दिखाता है।

ऑपरेटिंग लेवल पर भी कंपनी की पकड़ मजबूत रही। दिसंबर तिमाही में बीएसई का ऑपरेटिंग EBITDA ₹732 करोड़ रहा, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹235 करोड़ था। EBITDA मार्जिन 59% दर्ज किया गया। नतीजों का असर शेयर कीमत पर भी दिखा। बीएसई का शेयर फरवरी के निचले स्तर से करीब 25% रिकवर होकर ₹2,985 पर पहुंच गया है और अब रिकॉर्ड हाई ₹3,030 की ओर बढ़ रहा है। साल 2025 में अब तक यह शेयर निवेशकों को करीब 48% का रिटर्न दे चुका है, जो इसे बाजार के मजबूत परफॉर्मर्स में शामिल करता है।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,