Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़BSE Limited Share Price jumped nearly 11 percent jumped stock
इस बयान से गदगद दिखे निवेशक, 11% चढ़ा मल्टीबैगर स्टॉक, क्या खरीदना रहेगा सही?

इस बयान से गदगद दिखे निवेशक, 11% चढ़ा मल्टीबैगर स्टॉक, क्या खरीदना रहेगा सही?

संक्षेप: Multibagger Stock: कल शुक्रवार को भले ही बाजार में सुस्ती छाई रही। लेकिन मल्टीबैगर स्टॉक बीएसई लिमिटेड (BSE Limited) के शेयरों में तगड़ी उछाल देखने को मिली थी। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव करीब 11 प्रतिशत तक उछल गया था। बता दें, बीएसई लिमिटेड की लिस्टिंग एनएसई में हुई है।

Sat, 8 Nov 2025 12:39 PMTarun Pratap Singh मिंट
share Share
Follow Us on

Multibagger Stock: कल शुक्रवार को भले ही बाजार में सुस्ती छाई रही। लेकिन मल्टीबैगर स्टॉक बीएसई लिमिटेड (BSE Limited) के शेयरों में तगड़ी उछाल देखने को मिली थी। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव करीब 11 प्रतिशत तक उछल गया था। बता दें, बीएसई लिमिटेड की लिस्टिंग एनएसई में हुई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बीएसई के शेयरों में तेजी के पीछे की वजह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और सेबी चेयरमैन तुहिन कांत पाण्डेय का फ्यूचर एंड ऑप्शंस सेगमेंट पर दिया बयान है। सीएनबीसी टीवी18 की रिपोर्ट के अनुसार ‘एफएंडओ के प्रति हमारा व्यवहार संतुलित होना चाहिए। हमारा काम जारी है। अगर हम आने वाले समय में ऐसा कोई कदम उठाते हैं तो उसपर पहले ही परामर्श पत्र जारी कर देंगे। जिसे आप देख पाएंगे।’ इससे पहले केंद्रीय वित्त मंत्री ने भी कहा था कि सरकार एफएंडओ का प्रतिबंधित नहीं कर रही है।

ये भी पढ़ें:4 साल बाद बोनस शेयर देने की तैयारी में कंपनी, 13 नवंबर को होगा बड़ा फैसला

कहां तक जाएगा शेयर?

टेक्निकल चार्ट पर बीएसई का शेयर 2385 रुपये के सपोर्ट प्राइस पर है। लक्ष्मीश्री इंवेस्टमेंट के रिसर्च हेड अंशुल जैन कहते हैं, ‘शुरुआती दौर में कंपनी के शेयरों का टारगेट प्राइस 2378 रुपये है। लेकिल वैल्यूएम के सेक्शन में सुस्ती छाई हुई है। ऐसे में निवेशकों को कोई कदम उठाने से पहले वैल्यूएम को देख लेना चाहिए।”

रिटर्न के मामले में अव्वल है स्टॉक

शुक्रवार को एनएसई में बीएसई लिमिटेड के शेयर 2450 रुपये के लेवल पर खुले थे। दिन में 11 प्रतिशत की तेजी के बाद 2,718.70 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गए थे। हालांकि, इसके बाद कंपनी के शेयरों में नरमी भी देखने को मिली। बाजार के क्लोजिंग के टाइम पर यह स्टॉक 8.61 प्रतिशत की उछाल के बाद 2669.90 रुपये पर था।

ये भी पढ़ें:Groww के IPO पर दांव लगाने वाले निवेशकों के हाथ रह जाएंगे खाली?

बीते एक महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 16 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, इस साल अबतक बीएसई लिमिटेड ने 44 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, 5 साल में बीएसई लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 4562 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ सलाह जरूर लें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिंदुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।