उतार-चढ़ाव के बीच कल बंद रहेगा शेयर बाजार, जानिए क्या है वजह

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Stock Market Holidays: शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों को थोड़ी राहत मिलने वाली है
  • दरअसल, गुरुवार 26 मार्च 2026 को श्री राम नवमी के मौके पर भारतीय शेयर बाजार बंद रहेंगे
उतार-चढ़ाव के बीच कल बंद रहेगा शेयर बाजार, जानिए क्या है वजह

Stock Market Holidays: शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों को थोड़ी राहत मिलने वाली है। दरअसल, गुरुवार 26 मार्च 2026 को श्री राम नवमी के मौके पर भारतीय शेयर बाजार बंद रहेंगे। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार इस दिन इक्विटी, डेरिवेटिव और करेंसी सेगमेंट में कोई कारोबार नहीं होगा। ऐसे में बाजार में ट्रेडिंग शुक्रवार 27 मार्च को फिर से शुरू होगी।

क्या है डिटेल

इस बार निवेशकों के लिए दिलचस्प बात यह है कि बाजार लगातार दो दिन बंद रहेंगे। 26 मार्च को त्योहार की छुट्टी के बाद 28 मार्च शनिवार और 29 मार्च रविवार होने के कारण वीकेंड रहेगा। यानी शुक्रवार को एक दिन ट्रेडिंग के बाद फिर दो दिन का ब्रेक मिल जाएगा। हालांकि, कमोडिटी मार्केट में आंशिक रूप से कारोबार जारी रहेगा। जानकारी के मुताबिक, कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में सुबह का सत्र बंद रहेगा, लेकिन शाम के सत्र में ट्रेडिंग फिर से शुरू हो जाएगी। इससे उन निवेशकों को थोड़ी राहत मिलेगी जो कमोडिटी में सक्रिय हैं।

31 मार्च 2026 को भी बाजार रहेगा बंद

मार्च महीने में यह आखिरी बड़ी छुट्टी नहीं है। इसके बाद 31 मार्च 2026 को महावीर जयंती के अवसर पर भी शेयर बाजार बंद रहेंगे। यानी महीने के अंत में भी निवेशकों को एक दिन का ट्रेडिंग ब्रेक मिलेगा। अगर पूरे साल 2026 की बात करें तो NSE के कैलेंडर के मुताबिक कुल 16 दिन बाजार बंद रहने वाले हैं। इनमें गणतंत्र दिवस, होली, गुड फ्राइडे, दशहरा और दीवाली जैसे प्रमुख त्योहार शामिल हैं। इन छुट्टियों के चलते ट्रेडिंग शेड्यूल पर असर पड़ता है, इसलिए निवेशकों को पहले से योजना बनाकर चलना जरूरी होता है।

बैंकिंग सेक्टर की बात करें तो राम नवमी के कारण 26 मार्च को देश के कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे, जबकि कुछ राज्यों में 27 मार्च को भी छुट्टी रहेगी। हालांकि, ऑनलाइन बैंकिंग और डिजिटल सेवाएं पहले की तरह चालू रहेंगी, जिससे आम लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं होगी।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,