100 शेयर के बन गए 900 शेयर, 6 साल में 6000% चढ़ चुका है मल्टीबैगर शेयर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • BSE ने अपने शेयरधारकों को 2 बार बोनस शेयर दिए हैं
  • जिन इनवेस्टर्स के पास 5 साल पहले BSE के 100 शेयर थे, बोनस शेयर मिलने के बाद उनके पास कुल शेयरों की संख्या बढ़कर 900 पहुंच गई है

BSE
BSE के शेयर 6 साल में 6000% से अधिक उछल गए हैं।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने पिछले 5 साल में अपने शेयरधारकों को 2 बार बोनस शेयर का तोहफा दिया है। BSE ने दोनों बार 2:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए हैं। यानी, बीएसई ने हर 1 शेयर पर 2 बोनस शेयर बांटे हैं। बोनस शेयरों का कमाल यह रहा है कि जिन निवेशकों के पास 5 साल पहले 100 शेयर थे, बोनस शेयर मिलने के बाद उनके पास कुल शेयरों की संख्या बढ़कर 900 पहुंच गई है। यानी, 100 शेयर बढ़कर अब 900 शेयर बन गए हैं।

6 साल में 6000% से ज्यादा उछल गए हैं BSE के शेयर
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के शेयरों में पिछले 6 साल में तूफानी तेजी देखने को मिली है। BSE के शेयर 6 साल में 6006 पर्सेंट उछल गए हैं। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के शेयर 21 अगस्त 2020 को 54.50 रुपये पर थे। एक्सचेंज के शेयर गुरुवार 27 अगस्त 2026 को NSE में 3328 रुपये पर बंद हुए हैं। BSE के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 4446.80 रुपये है। वहीं, एक्सचेंज के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 2021.50 रुपये है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का मार्केट कैप गुरुवार को 1.35 लाख करोड़ रुपये के पार जा पहुंचा है।

5 साल में 2626% चढ़ गए हैं BSE के शेयर
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के शेयर पिछले 5 साल में 2626 पर्सेंट उछल गए हैं। एक्सचेंज के शेयर 27 अगस्त 2021 को 122.10 रुपये पर थे। BSE के शेयर गुरुवार 27 अगस्त 2026 को 3328 रुपये पर बंद हुए हैं। अगर पिछले 4 साल की बात करें तो बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के शेयरों में 1451 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। तीन साल में BSE के शेयर 1005 पर्सेंट उछल गए हैं। बीएसई के शेयर पिछले 2 साल में 252 पर्सेंट चढ़े हैं। एक साल में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के शेयरों में 52 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है।

806 रुपये था IPO में BSE के शेयर का दाम
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का आईपीओ दांव लगाने के लिए 23 जनवरी 2017 को खुला था और यह 25 जनवरी तक ओपन रहा। आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 806 रुपये था। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशक कम से कम 1 लॉट और अधिकतम 13 लॉट के लिए दांव लगा सकते थे। बीएसई के शेयर 3 फरवरी 2017 को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में 1085 रुपये पर लिस्ट हुए। लिस्टिंग वाले दिन BSE के शेयर 1069.20 रुपये पर बंद हुए। BSE का आईपीओ टोटल 51.22 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों की कैटेगरी में 35.97 गुना दांव लगा था।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़100 शेयर के बन गए 900 शेयर, 6 साल में 6000% चढ़ चुका है मल्टीबैगर शेयर