Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़brokerage firm nuvama on adani group company adani ports share target price is here
32% उछल सकता है अडानी का यह शेयर, ब्रोकरेज ने कहा-मुनाफे के लिए खरीद लो

32% उछल सकता है अडानी का यह शेयर, ब्रोकरेज ने कहा-मुनाफे के लिए खरीद लो

संक्षेप:

चालू वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में अडानी पोर्ट्स का नेट प्रॉफिट 29 प्रतिशत बढ़कर 3,120 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का गत वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में मुनाफा 2,413 करोड़ रुपये रहा था।

Nov 08, 2025 07:00 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Adani Ports share price: गौतम अडानी समूह की कंपनी अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन के शेयर भले ही सुस्त हों लेकिन इसको लेकर ब्रोकरेज नुवामा बुलिश है। ब्रोकरेज ने इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है। इसके साथ ही एक बड़ा टारगेट प्राइस सेट किया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

क्या है टारगेट प्राइस?

नुवामा ने अडानी पोर्ट्स एंड एसईजेड पर ‘खरीदें’ रेटिंग बरकरार रखते हुए इसका टारगेट प्राइस ₹1900 तय किया है, जो अगले एक साल में करीब 32% की संभावित बढ़त का संकेत देता है। बता दें कि अभी कंपनी के शेयर की कीमत 1449 रुपये है। शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई के करीब है। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 1,493.85 रुपये है। शेयर का यह भाव जून 2025 में था। शेयर के 52 हफ्ते का लो 993.85 रुपये है।

क्या है ब्रोकरेज की रिपोर्ट में?

ब्रोकरेज नुवामा की रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी की मजबूत नकदी प्रवाह (कैश फ्लो) और स्थिर बैलेंस शीट भविष्य में विस्तार, संभावित अधिग्रहणों के लिए पर्याप्त लचीलापन प्रदान करती है। नुवामा के अनुसार, अडानी पोर्ट्स भारत की बढ़ती व्यापारिक गतिविधियों से सीधे लाभान्वित होने की स्थिति में है। कंपनी का विविधीकृत पोर्ट नेटवर्क और संतुलित कार्गो मिक्स उसे स्थिरता और विकास, दोनों के लिए मजबूत आधार प्रदान करता है, जिससे आने वाले वर्षों में इसका प्रदर्शन और बेहतर होने की उम्मीद है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

चालू वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में अडानी पोर्ट्स का नेट प्रॉफिट 29 प्रतिशत बढ़कर 3,120 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का गत वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में मुनाफा 2,413 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि जुलाई-सितंबर, 2025 में उसकी कुल आय बढ़कर 10,004.06 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 7,372.37 करोड़ रुपये थी। तिमाही में कंपनी का कुल व्यय सालाना आधार पर 4,433 करोड़ रुपये से बढ़कर 6,103.59 करोड़ रुपये हो गया।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।