Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Brightcom Group share surges 20 percent today surges 40 percent in 5 days
20% चढ़ गया यह शेयर, ₹15 के शेयर में गजब की तेजी

20% चढ़ गया यह शेयर, ₹15 के शेयर में गजब की तेजी

संक्षेप:

पिछले पांच कारोबारी दिन में यह शेयर 40 पर्सेंट से अधिक चढ़ गया है। इस दौरान इसकी कीमत 10.20 रुपये से बढ़कर वर्तमान प्राइस तक पहुंच गई। वहीं, एक महीने में यह शेयर 45 पर्सेंट और इस साल अब तक YTD में 35 पर्सेंट तक चढ़ गया है।

Feb 11, 2026 07:35 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Brightcom Group share: ब्राइटकॉम ग्रुप के शेयर इन दिनों चर्चा में हैं। कंपनी के शेयर में लगातार जबरदस्त खरीदारी देखने को मिल रही है। आज बुधवार को कारोबार के दौरान यह शेयर लगभग 20 पर्सेंट चढ़ गया था। इसी के साथ ब्राइटकॉम ग्रुप का शेयर आज 14.40 रुपये के इंट्रा डे हाई पर पहुंच गया। पिछले पांच कारोबारी दिन में यह शेयर 40 पर्सेंट से अधिक चढ़ गया है। इस दौरान इसकी कीमत 10.20 रुपये से बढ़कर वर्तमान प्राइस तक पहुंच गई। वहीं, एक महीने में यह शेयर 45 पर्सेंट और इस साल अब तक YTD में 35 पर्सेंट तक चढ़ गया है।

कंपनी ने दी जानकारी

ब्राइटकॉम ग्रुप ने शेयर बाजार को बताया है कि 31 जनवरी 2026 को आयोजित अपनी बोर्ड बैठक में पहले किए गए कुछ प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट को रद्द (कैंसिल/एनुल) करने को मंजूरी दे दी है। यह जानकारी कंपनी ने सेबी (LODR) विनियम, 2015 के विनियम 30 के तहत दी है। कंपनी के अनुसार संबंधित सब्सक्रिप्शन ट्रांजैक्शन पूरा नहीं होने के कारण यह फैसला लिया गया। रद्द किए गए अलॉटमेंट निम्नलिखित निवेशकों से जुड़े हैं:

- एलजीओएफ ग्लोबल अपॉर्चुनिटीज लिमिटेड– 5,00,00,000 शेयर

- कनेक्टोर इन्वेस्टमेंट एंटरप्राइज लिमिटेड– 1,66,66,667 शेयर

कंपनी ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय 31 जनवरी 2026 से प्रभावी है। इस संबंध में सभी आवश्यक औपचारिकताएं कंपनी की कार्यकारी टीम द्वारा पूरी की जाएंगी।

कंपनी का कारोबार

ब्राइटकॉम ग्रुप एक भारतीय पब्लिक लिमिटेड कंपनी है जिसका मुख्यालय हैदराबाद, भारत में स्थित है। यह कंपनी डिजिटल मार्केटिंग और तकनीकी सेवाओं के क्षेत्र में काम करती है। इसका मुख्य व्यवसाय डिजिटल विज्ञापन और सॉफ्टवेयर सेवाओं के माध्यम से विज्ञापनदाताओं, एजेंसियों और ऑनलाइन प्रकाशकों को जोड़ना है। इसके प्लेटफॉर्म और तकनीकों के जरिये यह डिजिटल मीडिया के अलग-अलग चैनलों जैसे वीडियो, डिस्प्ले, सर्च, सोशल मीडिया, मोबाइल विज्ञापन आदि पर लक्ष्यित विज्ञापन देने में मदद करती है।

ब्राइटकॉम ग्रुप डिजिटल मार्केटिंग समाधान, SEO/SEM, सोशल मीडिया और ई-मेल मार्केटिंग, ग्राफिक डिज़ाइन, मोबाइल विज्ञापन, और अन्य तकनीकी सेवाएं प्रदान करती है। साथ ही यह IT इम्प्लीमेंटेशन, आउटसोर्सिंग, ERP समाधान, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, तथा कंप्यूटर विज़न और डेटा एनोटेशन जैसी एडवांस तकनीक सेवाएं भी देती है। कंपनी की एक कंज्यूमर प्रोडक्ट डिवीजन IoT (Internet of Things) पर भी फोकस करती है, जिसमें रोज़मर्रा की वस्तुओं को इंटरनेट से जोड़ने की तकनीक विकसित की जाती है। ब्राइटकॉम के ग्राहक में एयरटेल, कोका-कोला, सैमसंग जैसे बड़े ब्रांड और फेसबुक, ट्विटर जैसे प्रमुख पब्लिशर्स शामिल हैं।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,
;;;