22% की दिखी गिरावट, फिर 10% चढ़ गए शेयर, आज है बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • ब्रिगेड एंटरप्राइजेज के शेयरों में बुधवार को बाजार खुलते ही 22% की तगड़ी गिरावट देखने को मिली
  • कंपनी के शेयरों में गिरावट नहीं, बल्कि 10% की तेजी आई है
  • बोनस इश्यू के प्राइस एडजस्टमेंट की वजह से ब्रिगेड एंटरप्राइजेज के शेयरों में यह गिरावट दिख रही है
22% की दिखी गिरावट, फिर 10% चढ़ गए शेयर, आज है बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट

ब्रिगेड एंटरप्राइजेज के शेयर बुधवार को बाजार खुलते ही टूटते दिखे। कंपनी के शेयरों में एक ही दिन में 22 पर्सेंट की बड़ी गिरावट देखने को मिली। ब्रिगेड एंटरप्राइजेज के शेयरों में गिरावट नहीं, बल्कि 10 पर्सेंट का जबरदस्त उछाल आया है। कंपनी के शेयर बुधवार को बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट पर कारोबार कर रहे हैं और बोनस इश्यू के प्राइस एडजस्टमेंट की वजह से ब्रिगेड एंटरप्राइजेज के शेयरों में यह गिरावट दिख रही है। कंपनी ने अपने निवेशकों को 1:3 के रेशियो में बोनस शेयर बांटे हैं। यानी, कंपनी ने हर 3 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया है।

ब्रिगेड एंटरप्राइजेज के शेयरों में करीब 10% की तेजी
ब्रिगेड एंटरप्राइजेज (Brigade Enterprises) के शेयर मंगलवार को NSE पर 720.25 रुपये पर बंद हुए थे। बोनस शेयर इश्यू के प्राइस एडजस्टमेंट के बाद ब्रिगेड एंटरप्राइजेज के शेयर बुधवार को 559.70 रुपये पर खुले। दिन के कारोबार के दौरान ब्रिगेड एंटरप्राइजेज के शेयर करीब 10 पर्सेंट की तेजी के साथ 595.95 रुपये पर पहुंच गए। ब्रिगेड एंटरप्राइजेज, बेंगलुरु बेस्ड रियल एस्टेट कंपनी है।

करीब 7 साल में पहला बोनस शेयर
ब्रिगेड एंटरप्राइजेज (Brigade Enterprises) ने इस साल मई की शुरुआत में करीब 7 साल में अपना पहला बोनस शेयर अनाउंस किया। कंपनी ने चौथी तिमाही के नतीजों के साथ बोनस शेयर की घोषणा की। ब्रिगेड एंटरप्राइजेज ने 1:3 के शेयरों में बोनस शेयर अनाउंस किए। कंपनी ने बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट 17 जून 2026 फिक्स की। जिन निवेशकों के पास रिकॉर्ड डेट को ब्रिगेड एंटरप्राइजेज के 30 शेयर थे, उन्हें बोनस शेयर के रूप में 10 शेयर मिले हैं। यानी, उनके पास ब्रिगेड एंटरप्राइजेज के कुल शेयरों की संख्या बढ़कर 40 पहुंच गई है। बोनस शेयर इश्यू के हिसाब से कंपनी के शेयरों का प्राइस एडजस्ट हो गया है। ब्रिगेड एंटरप्राइजेज ने इससे पहले अगस्त 2019 में 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर दिए थे।

मार्च तिमाही में घटा है कंपनी का मुनाफा
ब्रिगेड एंटरप्राइजेज (Brigade Enterprises) के मुनाफे में चौथी तिमाही में गिरावट आई है। 31 मार्च 2026 को खत्म हुई तिमाही में ब्रिगेड एंटरप्राइजेज का मुनाफा सालाना आधार पर 41.1 पर्सेंट घटकर 145.5 करोड़ रुपये पहुंच गया है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का मुनाफा 246.8 करोड़ रुपये था। हालांकि, कंपनी के रेवेन्यू में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला है। चौथी तिमाही में ब्रिगेड एंटरप्राइजेज का रेवेन्यू 1457.6 करोड़ रुपये रहा है, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 1460.4 करोड़ रुपये था। चौथी तिमाही में कंपनी का इबिट्डा 12.3 पर्सेंट घटकर 364.7 करोड़ रुपये रहा है, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 416 करोड़ रुपये था।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,